Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

यूपी में मालगाड़ी डिरेल, हरियाणा से गुजरेंगी अब 13 ट्रेन:लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट, रेवाड़ी जंक्शन पर बढ़ा यातायात दबाव

उत्तरप्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात आगरा-दिल्ली ट्रैक पर एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा वृंदावन रोड और अझाई स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस रूट पर सभी ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर मथुरा-पलवल रेलखंड के वृंदावन रोड-अझई के मध्य मालगाड़ी के डिरेल होने से 13 लंबी दूरी के ट्रेनों का रूट बदलकर हरियाणा के रेवाड़ी से किया गया है। रूट बदलकर दिल्ली से आने वाली ट्रेन

Haryana

उत्तरी बाईपास के फेज-2 के निर्माण की तैयारी: आड़े आ रहे 3 हजार पेड़ कटेंगे, बहादुरगढ़ वन विभाग ने मांगे सवा करोड़

यातायात को सुगम बनाने के लिए लाइनपार क्षेत्र में उत्तरी बाईपास का निर्माण हो रहा है।

Haryana

सोनीपत में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे और हथियार:एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल; गंभीर हालात में खानपुर एडमिट, बाइक रोकने पर विवाद

सोनीपत जिले के यमुना किनारे बसे गांव जाजल में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच लाठी-डंडों और तेजधार हथियार चले हैं। दोनों समुदाय में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। बाइक रोकने के विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से ज्यादा पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और गंभीर हालात के चलते खानपुर मेडिकल भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गढ़ मीरकपुर से लौट रहे थे युवक, रास्ते में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, नवीन और टिंकू नामक दो युवक बाइक पर सवार होकर गढ़ मीरकपुर से अपने गांव जाजल लौट रहे थे। गांव में प्रवेश करने से पहले ही विशेष समुदाय का युवक नवाब का बेटा नसीम बीच सड़क पर खड़ा था। जब बाइक सवार युवकों ने उससे रास्ता साइड करने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला झगड़े में बदल गया। बाइक सवार युवकों से की गई मारपीट, परिजन भी बने निशाना आरोप है कि झगड़े के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों पर हमला कर दिया। जैसे ही यह बात गांव में फैली, तो युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों ओर से झगड़ा, शराब के नशे में बढ़ा विवाद स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिससे मामला और बिगड़ गया। गांव में देर रात तक दोनों ओर से लाठी-डंडे और तेजधार हथियार चलने की बात सामने आई है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को सिविल अस्पताल और खानपुर मेडिकल में कराया गया भर्ती झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते कई लोगों को बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमें सोहन, टिंकू, योगेश और मुकेश सहित करीब दर्जन से ज्यादा लोग शामिल बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति वारदात की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया। एहतियातन बहालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और देर रात तक गांव में फ्लैग मार्च किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़े की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों समुदायों के घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

Haryana

ऐलनाबाद स्टूडेंट मौत केस, विसरा रिपोर्ट में हर्ट अटैक पुष्टि:पुलिस ने हाई कोर्ट को भेजा जवाब, प्ले स्कूल संचालक बचा, आरोप था लापरवाही

सिरसा के ऐलनाबाद में स्थित एक प्ले स्कूल में 4 वर्षीय बच्चे (छात्र) की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्चे की मौत हर्ट अटैक से होना पाया गया है। इस रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। सभी में यहीं सवाल है कि इतनी कम उम्र में बच्चे को हर्ट अटैक कैसे आ गया। इसके आधार पर पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। यहीं रिपोर्ट डीसी के माध्यम से हाई कोट में भी भेजी हुई है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा हुआ था। इस रिपोर्ट से सब क्लीयर हो गया। इससे पहले शुरू में परिजनों का आरोप था कि बच्चे को स्कूल में ही कुछ खाने को दिया गया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब पुलिस भी इसी रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार, प्ले स्कूल संचालक पर भी कार्रवाई नहीं हो सकेगी। जब रिपोर्ट आई है कि बच्चे की मौत सामान्य हर्ट अटैक से हुई है तो स्कूल संचालक पर भी केस नहीं बनता। हाई कोर्ट को जवाब भेज दिया है, वहीं पर मामले में सुनवाई होगी। सीडब्ल्यूसी की जांच में मिली थी लापरवाही इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की जांच में स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां मिली थी। स्कूल में काफी सुविधाओं की कमी थी और एक भी मानक पूरा नहीं कर पा रहा था। रिपोर्ट में हर्ट अटैक होना पाया है : प्रभारी ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि मृतक बच्चे के पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए जो भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में हर्ट अटैक होना पाया गया है। यह रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। सिलसिलेवार जानिएं पूरा मामला : परिजनों के मुताबिक, 4 वर्षीय अरमान ऐलनाबाद के मौजूखेड़ा गांव का रहने वाला था और ममेराकलां के वंडर प्ले स्कूल में पढ़ता था। 1 जुलाई मंगलवार दोपहर को अरमान स्कूल में लंच टाइम के दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़ा था। तबीयत बिगड़ने पर बच्चा करीब आधे घंटे तक बेंच पर अकेला बैठा रहा, उसके पास कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, बाद में उसे स्कूल संचालक ने आकर देखा तो उसे पहले ऐलनाबाद के ही दो निजी अस्पतालों में लेकर गए और बाद में सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घरवालों को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली तो असली कारणों का पता नहीं चल पाया। बच्चे की मौत रहस्यमय बन गई। अब विसरा रिपोर्ट में पता चल पाएगा। मृतक अरमान अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता सुखदेव सिंह पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। उसकी एक छोटी बहन एक साल की बेटी है।

Haryana

Haryana: पुलिस महकमे में आत्महत्या मामलों पर डीजीपी का बयान, हमारी लड़ाई जारी, मनोबल में नहीं कोई कमी

हाल ही में हरियाणा पुलिस में दो सुसाइड मामलों को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बयान दिया है।

Haryana

पंजाब पूर्व DGP पर केस कराने वाला का पॉलिटिक्ल कनेक्शन:लोग बोले- AAP विधायक का राइट हैंड था, वर्करों को तंग किया तो निकाला

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले शमशुद्दीन चौधरी के मल्टी पार्टी कनेक्शन सामने आए हैं। मलेरकोटला के विधायक डॉ जमील उर रहमान ने पॉलिटिकल कनेक्शन पर पूरे खुलासे किए। उन्होंने कहा कि शमशुद्दीन बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं। शमशुद्दीन चौधरी ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल छोड़ा और आप के उम्मीदवार डॉ जमील उर रहमान के साथ आ गए। डॉ जमील चुनाव जीते तो उन्होंने शमशुद्दीन को अपने दफ्तर में रख लिया। दफ्तर में आने वाले फरियादियों की बातें वही सुनते थे और अफसरों से उनकी समस्याओं का समाधान करवाते थे। मलेरकोटला में आज भी लोग उन्हें जमील के पीए के नाम से ही जानते हैं। शिकायतकर्ता ने शिकायत में अपना पता मॉडल टाउन मलेरकोटला बताया है। उन्होंने पंचकूला में किसी भी पार्टी से संबंधित न होने का दावा किया। दैनिक भास्कर की टीम मलेरकोटला पहुंची और ग्राउंड सच्चाई जानी। जब टीम मॉडल टाउन कॉलोनी में पहुंची तो वहां लोगों से शमशुद्दीन के बारे में पूछा तो लोगों का यही जवाब था कि जो एमएलए जमील का पीए है। मॉडल टाउन में शमशुद्दीन के भाई का घर है। उनका घर वहां पर निर्माणाधीन है। हालांकि वहां पर लोग उनके बारे में ज्यादा बताने को तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों ने इतना जरूर बताया कि उनके भाइयों का खाद का कारखाना है। अब पढ़िए लोगों और विधायकों ने क्या कहा… मोहम्मद मुस्तफा व रजिया सुल्ताना के एमके हाउस में सन्नाटा पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के घर एमके हाउस में बेटे की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। घर में कोई नहीं है। गेट पर एक सिक्योरिटी वाला है। उसका कहना हे कि साहब बेटे को खाके सुपुर्द करने उत्तर प्रदेश गए हैं, तब से नहीं आए हैं। शमशुद्दीन चौधरी ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़ें… मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ पहले भी दर्ज करवाई एफआईआर 2022 चुनाव के दौरान मोहम्मद मुस्तफा के हिंदुओं को लेकर दिए बयान के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। यह केस डॉ जमील के समर्थकों की शिकायत पर करवाया गया था। उस समय भी शमशुद्दीन चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले में पुलिस अपनी चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है। विधायक जमील ने बताया कि उस मामले में मोहम्मद मुस्तफा की कोर्ट में तारीखें चल रही हैं।

Haryana

Haryana: कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से खोला गया पोर्टल, इस दिन तक छात्र ले सकते हैं दाखिला

हरियाणा के उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्नातक (यूजी) प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम व द्वितीय वर्ष के दाखिला पोर्टल को एक बार फिर खोला है।

Haryana

पंचकूला में दो कारों की टक्कर, 3 लोग घायल:देहरादून जा रहा था युवक, गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई

हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को 2 कारों की टक्कर हो गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश के युवक सहित 3 लोग घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 2/4/5 चौक के पास हादसा जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर तहसील के गांव रानी ताल के आशीष चौहान ने बताया कि वह हमीरपुर से देहरादून जा रहे थे। गाड़ी को ड्राइवर मुनीष कुमार चला रहा था। जब वह 2/4/5 चौक के पास पहुंचे, तो दूसरी ओर से आ रही गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने गाड़ी को हटवाया वहीं दूसरी गाड़ी में सेक्टर-15 के मुकेश कुमार और उसका भतीजा वैभव सिंगला सवार थे। घटना में आशीष चौहान, मुकेश कुमार और वैभव सिंगला घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को सड़क से हटवाया। वहीं दूसरी ओर घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana

बिहार चुनाव: प्रचार के लिए BJP ने दी हरियाणा के मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

बिहार में भाजपा ने 101 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। ऐसे में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Scroll to Top