Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पंचकूला में घर छोड़कर निकली महिला:श्रीलंका में जॉब करता है पति, पति बोला-अकेलेपन के कारण मानसिक परेशान

हरियाणा के पंचकूला में पति की विदेश में नौकरी से परेशान महिला घर छोड़कर चली गई। पीड़ित पति की सूचना पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी अमित ने बताया कि वह श्रीलंका के कोलंबो में नौकरी करता है। उसका एक बेटा 12 साल का है। मेरी पत्नी हाऊस वाइफ है। मेरे विदेश में नौकरी पर होने व मेरा बेटा स्कूल में होने के कारण वह अकेलापन महसूस कर रही थी। उसके कहने पर मैं अपने ही देश में अपनी नौकरी ढूंढने में प्रयासरत हैं। लेकिन अभी मेरी बात नहीं बन पाई थी। वह मानसिक तनाव के कारण 19 अक्टूबर सुबह 7 बजे घर से बिना किसी को बताए कही चली गई, जो वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने बताया कि उसके राइट हैंड पर स्कोर मार्क बना हुआ है। चल रही है जांच : SI करनैल पंचकूला सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी SI करनैल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के प्रयास चल रहे हैं, घर के आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं। महिला सुबह ही घर से निकली थी, जो नाइट सूट में है।

Haryana

यमुनानगर में ठेके से शराब न दिलाने पर सिर फोड़ा:बैठक में घुसकर रॉड के किया वार, 9 टांके लगे, FIR दर्ज

यमुनानगर में ठेके से शराब की बोतल न दिलाने के नाम पर रॉड के साथ युवक को बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को घर में घुसकर मारा और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में 9 टांके लगे। पीड़ित रविंद्र निवासी गांव रामपुर खादर की शिकायत पर थाना बुडिया पुलिस ने आरोपी बलदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को दोपहर बाद उसका बुआ का लड़का राजकुमार निवासी राम गांव टोटरपुर भूखड़ी उतर प्रदेश उनके घर पर भैयादोज लेकर आया हुआ था। ठेके पर शराब दिलाने से मना किया तो घर आकर मारा वह अपनी राजकुमार की सेवा पानी के लिए शराब लेने के लिए गांव के बस अड्‌डे के पास ठेके पर गया। इस दौरान ठेके पर गांव का ही बलदेव भी खड़ा हुआ था और उसने काफी पी रखी थी। बलदेव ने उसे कहा कि एक बोतल उसे भी दिला दे। मना करने पर आरोपी उसे गालियां देने लग गया। इसके बाद वह शराब लेकर अपनी अपने घर पहुंच गया और बैठक में बैठ गया। थोडी देर मे बलदेव भी अपनी सप्लेंडर बाइक पर वहां आ गया और आते ही कहने लगा की तुने मुझे शराब क्यों नहीं दिलवाई। ऐसे में उसे कहा कि वह उसे शराब क्यों दिलाए। सिर और नाक से बहने लगा खून, 9 टांके लगे इस बात पर रंजिश करते हुए बलदेव सिहं ने बैठक मे खड़े हमारे ट्रैक्टर से रॉड निकालकर जोर से सिर उसके सिर में दे मारी। आरोपी ने सिर में दो बार वार किया। जब वह चिल्लाया तो अंदर से बुआ का लडका राजकुमार बाहर आया, जिसे देख आरोपी अपनी बाइक को मौके से फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गया। रॉड लगने से उसके सिर व नाम से काफी खून बहने लगा। उसका भतीजा गगन उसे तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचा जहां उसे सिर में 9 टांके लगाए गए। मामले में जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

मगन सुसाइड केस: आरोपी पत्नी को मिली जमानत, दीपावली के दिन जेल से बाहर आएगी दिव्या

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

Haryana

पानीपत अस्पताल की इमरजेंसी में वार्ड ब्वॉय, स्वीपर लगा रहे मरीजों को टांके, प्र​ाथमिक उपचार भी कर रहे

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के मौजूद होने के बावजूद स्वीपर व वार्ड ब्वाय मरीजों को टांके लगा रहे। घायलों की मरहम पट्टी भी ये ही करते हैं। अक्सर रात में सड़क हादसों या मारपीट में घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार स्वीपर या वार्ड ब्वाय ही देते दिखते हैं। 2 तस्वीरों में देखिए कैसे अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा। डॉक्टरों के पास ज्यादा काम, इसलिए मदद करते हैं स्वीपर-वार्ड ब्वॉय रूपल की ड्यूटी आईसीयू में है, वह इमरजेंसी के माइनर ओटी में भी काम करता दिखता है। फोटो में वह एक मरीज की चोट को साफ यानी प्राथमिक उपचार कर रहा है वार्ड ब्वाय कर्मचारी प्रदीप प्रदीप वार्ड ब्वाय है, लेकिन वह अक्सर मरीजों को टांके लगाते दिखाई देते हैं। तस्वीर में वह मरीज को ऑक्सीजन देते नजर आ रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मी रूपल इन दो तस्वीरों में देखें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही

Haryana

दिवाली की उमंग पर भारी पड़ा 'विलंब' का वार:घंटों देरी से चल रही ट्रेनें, पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्री करते रहे इंतजार

​​​​​​पानीपत रेलवे जंक्शन पर दिवाली पर घर जाने की उमंग लिए हजारों लोग रविवार को स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें मिला इंतजार और थकान का तोहफा। रात गहराने के साथ ही स्टेशन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से चलने लगीं। कुछ यात्री ट्रेन के आने की आस में प्लेटफॉर्म पर ही बेंचों और फर्श पर सो गए। त्योहारों में जहां एक ओर सड़कों पर बसों और कारों की भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशन यात्रियों से ठसाठस भरा रहा। खासकर दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, कटिहार, भागलपुर, पटना, लखनऊ जाने वाली ट्रेनें 5 घंटे तक देरी से चल रही थीं। स्टेशन पर प्लेटफार्म और टिकट काउंटर के पास फर्श पर लोग लेट गए। त्योहार पर यात्रियों को ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। स्टेशन आने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल होकर आ रही थी। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि त्योहार पर ज्यादातर ट्रेनें फुल आ रही है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी एनाउंसमेंट करके लगातार दी जा रही है। देरी से परेशान यात्री, कुछ ने की नाराजगी व्यक्त रविवार शाम से ही प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। कई यात्री छोटे बच्चों और परिवार के साथ सफर कर रहे थे। गोहाना रोड से आए यात्री अमित गुप्ता ने बताया कि हमारी ट्रेन शाम 6 बजे की थी, लेकिन रात 11 बजे तक नहीं आई। बच्चे थककर प्लेटफॉर्म पर ही सो गए। स्टेशन पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। पानीपत से वाराणसी जा रही सीमा शर्मा बोलीं कि हर साल दिवाली पर ऐसा ही होता है। टिकट समय पर मिल भी जाए, तो ट्रेन वक्त पर नहीं चलती। स्टेशन का नजारा, कहीं बिस्तर, कहीं चाय रात 9 बजे तक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। प्लेटफॉर्म पर लोग चादर बिछाकर सोए हुए थे। कुछ ने कैंटीन से चाय लेकर नींद भगाने की कोशिश की। छोटे बच्चे अपने बैग पर सिर रखकर सो गए, जबकि बुजुर्ग यात्रियों को ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़े देखा गया। जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के सामान की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर जीआरपी की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है।

Haryana

Haryana: धनतेरस पर राज्य में 500 करोड़ की खरीदारी, 90 फीसदी ग्राहकों ने खरीदे स्वदेशी उत्पाद

सर्राफा बाजार में स्वदेशी की चमक और आत्मनिर्भर भारत की भावना दोनों नजर आईं। धनतेरस पर प्रदेशभर में करीब 500 करोड़ का सोने-चांदी का कारोबार हुआ।

Haryana

करनाल में ढाबे पर युवक पर हमला:डंडे और रॉड से पीटा हालत गंभीर, पिस्टल लेकर बदमाशों ने वीडियो बनाकर पीड़ित से माफी मांगने को कहा

करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Haryana: पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं हरियाणा का दौरा, सोनीपत में रद्द हुआ था प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं।

Scroll to Top