Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हिसार में 26 को रैली करेंगे मुख्यमंत्री सैनी:कुलदीप बिश्नोई भी करेंगे शिरकत, विधायक पनिहार ने गांव-गांव जाकर दिया निमंत्रण

हिसार जिले की नलवा विधानसभा में 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नलवा में धन्यवाद रैली करेंगे। विधायक रणधीर पनिहार ने बताया प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यमंत्री रैली में आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई सहित अन्य मंत्रीगण एवं विधायक शामिल होंगे। रणधीर पनिहार ने बताया कि धन्यवाद रैली के लिए 17 से 22 अक्टूबर तक गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि यह रैली सरकार की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और जनता की सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक होगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। विधायक ने बताया यहां-यहां होगी जनसभाएं विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि 17 अक्टूबर को गांव लुदास, शाहपुर, न्योली कलां, मात्रश्याम, मिंगनी खेड़ा, रावलवास खुर्द, किरतान, सीसवाला, भिवानी रोहिल्ला, रावलवास कलां, धीरणवास, नथवाना, हिंदवान और आर्यनगर, 18 अक्टूबर को गांव भेरियां, पातन, टोकस, मुकलान, देवां, सिंघराण, मंगाली आकलान, मंगाली झारा, मंगाली सुरतिया, मंगाली, मोहब्बत, मंगाली जाटान, रावतखेड़ा, पंप हाऊस, तलवंडी बादशाहपुर और स्याहड़वा गांव में लोगों को रैली में जनसभाएं की जाएगी। इसी प्रकार 19 अक्टूबर को गांव पनिहार चक्क, गोरछी, सरसाना, बासड़ा, गावड़, चौधरीवास, कालवास, चिड़ौद, पायल, चारनौंद, तलवंडी रूक्का, रामगढ़ बस्ती, गंगवा, कैमरी तथा कैमरी रोड़ और 22 अक्टूबर को गांव दाहिमा, भोजराज, गुंजार, बालावास, नलवा, दुबेटा, बूर्रे, हरिता, बाड्ïया ब्राहमण, बाड्ïया रांगडान, भर्री, डाया, हरिकोट, गांधीनगर तथा आजाद नगर में जनसभाएं की जाएगी।

Haryana

ASI Suicide: संदीप का ADGP से वास्ता न गनर से… फिर क्यों की खुदकुशी; बड़ा सवाल- इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं?

रोहतक के एएसआई संदीप लाठर की मौत से उनका परिवार तो तबाह हुआ ही, खुदकुशी का सवाल भी जिंदा है। कारण यह कि उनका न एडीजीपी पूरण कुमार से कोई लेन-देन था, न ही उनके गनर सुशील से।

Haryana

हरियाणा में होलसेल और रिटेल में एमटीपी बिक्री पर रोक:गुरुग्राम में स्टॉक वापस मंगवाया जा रहा, सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मिलेगी

हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में एमटीपी किट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं मेडिसन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को कंट्रोल और रेगुलर करने के लिए लिया गया है। स्टॉकिस्ट और मेडिकल स्टोर को अपने यहां से स्टॉक हटाना होगा। गुरुग्राम में सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लिनिक में बने जिला सेंट्रल स्टोर से ही खरीदी जा सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि सरकार के ताजा निर्देशों के तहत सभी होलसेलर और रिटेलर को किट की बिक्री तुरंत बंद करने और संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त एमटीपी सेंटर्स को निर्देश दिया गया है कि आवश्यकता अनुसार गर्भ संबंधी उपचार हेतु केवल Tab. Mifepristone 200 MG” को जिला सेंट्रल स्टोर पॉलीक्लिनिक से ही प्राप्त करें। साथ ही वे स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव करें और प्रत्येक महीने अपनी रिपोर्ट विभाग को जमा करवाएं, ताकि दवाओं की उपलब्धता और उपयोग पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Haryana

Kurukshetra: थप्पड़ कांड से मची अफरा-तफरी, चढूनी सहित 20 से ज्यादा किसान गिरफ्तार, नेता गुरनाम बोले…

धान उठान को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी द्वारा जिला सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने पर थप्पड़ कांड से अफरा-तफरी मच गई।

Haryana

कैथल के कलायत में झाड़ियों में मिला युवक का शव:राहगीरों ने दी सूचना, गांव सेगा का रहने वाला

कैथल में कलायत के वार्ड नंबर एक में करीब 35 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में पाया गया। युवक अपना घर बार छोड़कर कई साल से साधु बना हुआ था और कलायत में खेड़ी रोड पर एक दरगाह में रह रहा था। मृतक युवक की पहचान गांव सेगा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। मृतक के शव के पास शराब की बोतल, पानी की बोतल व अन्य सामान मिला। राहगीरों ने दिखा तो दी सूचना सुबह जैसे कही पास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस व परिजनों ने मिलकर मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। पुलिस कर रही जांच कलायत थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों ने सूचना दी थी कि वार्ड एक में तालाब के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक के परिवार में उसकी माता और बड़ा भाई है। कुलदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह साधु बनकर रह रहा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Haryana

भिवानी में बेरहमी की इंत्तहा: निजी स्कूल के टीचर ने चचेरे भाईयों को डंडे से पीटा, थपड़ बरसाकर मुंह कर दिया लाल

कस्बा बहल के एक निजी स्कूल में नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले दो चचेरे भाईयों की डंडों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।

Haryana

सिरसा में HAU हिसार के टीचर पर हमला:पुस्तैनी मकान को लेकर विवाद, अस्पताल में भर्ती, परिवार के साथ आया था

सिरसा में हिसार एचएयू के टीचर पर हमला कर दिया गया। यह आरोप अपने भाई व रिश्तेदारों पर लगाए हैं। झगड़ा भी पुस्तैनी मकान को लेकर हुआ। रोहताश को काफी चोटें आई है, जिसके चलते वह अस्पताल में दाखिल है। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घायल रोहताश शेखुपुरिया का रहने वाला है। उसके पिता का गांव में रिहायशी मकान है। वह खुद एचएयू में टीचर है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव में आया हुआ था। घर आने पर उसके भाई ने ही उसके साथ झगड़ा कर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घायल रोहताश से बात की तो बताया कि अभी वह हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में जिले के शेखुपुरिया गांव निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि हाल ही में वह अपने बच्चों सहित जवाहर नगर में रहता है। वह एचएयू हिसार में टीचर लगा हुआ है। वह दो भाई है और शादीशुदा है। उनके पिता भूप सिंह की मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई रमेश कुमार का गांव में रिहायशी साझा मकान है। 10 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ शेखुपुरिया में आया हुआ था। भाई रमेश कहने लगा कि उसका इस मकान में कोई हिस्सा नहीं है। भांजों को भी बुलाया पीटने को रोहताश के अनुसार, जब उसने कहा कि यह पुस्तैनी मकान है। यह कहते कि रमेश ने हाथ में लिया डंडा उसके दाहिने बाजू पर मारा और शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग इकट्‌ठे हुए और उसे छुड़वाया। इसके बाद वह गली में आए तो धोतड़ निवासी भांजे कृष्ण कुमार सिरसा आ गए। उसका रास्ता रोक लिया और तीनों ने मिलकर उसे पीटने लगे। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया और कहने लगे कि मकान पर दोबारा आया तो जान से मार देंगे। इसके बाद सीएचसी रानियां में गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।

Haryana

एएसआई सुसाइड केस: मुख्यमंत्री सैनी आज आ सकते हैं रोहतक के लाढ़ोत, इनेलो नेता सुनैना चौटाला भी गांव पहुंचेंगी

रोहतक की साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर का शव उसके मामा के गांव लाढ़ोत में रखा हुआ है।

Haryana

टोहाना में महिला का मंगलसूत्र छीना:ननद के साथ खरीददारी करने बाजार गई थी; बाइक पर आए नकाबपोशों ने झपटा

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में रेलवे रोड स्थित मार्केट में खरीदारी करने जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 15 ग्राम का मंगलसूत्र छीन लिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी ननद के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही थी। मॉडल टाउन निवासी अनु अपनी ननद के साथ सैनी चौक से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। आरोपियों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार जमा हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय दुकानदारों ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इसे मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Scroll to Top