Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की जिंदगी से मौत तक, VIDEO:पत्नी ने रोका, बेटी सरप्राइज बनाती रही, बाप के बाद बेटे की शादी में गाने का सपना अधूरा रह गया

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 35 साल की कम उम्र में दुनिया से रुखसत हो गए। गुरुवार को लुधियाना के पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई। यहां हर चेहरे पर गम और हर आंख में आंसू थे। चहेते सिंगर की अंतिम झलक पाने के लिए फैंस पेड़ों पर तक चढ़ गए। जवंदा का 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते पिंजौर में बाइकिंग के वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उनकी रीढ़ की हड्‌डी और सिर में गंभीर चोट लगी। तब कोई ऐसा जानकार नहीं था जो गर्दन-सिर को संभालने के लिए रीढ़ की हड्‌डी को टेंपरेरी सपोर्ट दे पाता। हादसे की जगह से फोर्टिस लाने तक यही उनके जिंदा न बच पाने की सबसे बड़ी वजह बनी। 11 दिन तक वह मोहाली के अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझे लेकिन आखिर में बुधवार सुबह 10.55 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी बताते हैं- पत्नी अशविंदर ने रोका था, बाइक से मत जाओ, जवंदा बोले- कुछ नहीं होगा, जल्दी लौट आऊंगा। जब अस्पताल से लाश आनी थी तो बेटी को लगा ‘पापा आ रहे’, वह सरप्राइज गिफ्ट तैयार करने लगी। मगर, अब उसे भाई दिलावर के हाथों पिता को पंचतत्व में विलीन होते देखना पड़ा। पुलिस कॉन्स्टेबल से सिंगर बने जवंदा कहते थे- जिंदगी एक है, इसमें पैसे की अहमियत नहीं, रिश्तों की है। जिंदगी काटने वाली नहीं जीने की चीज है। जवंदा कहते थे-मेरा एक सपना है कि जिस लड़के की शादी में मैंने आज गाया, उसका लड़का हो तो उसमें भी मैं गाऊं लेकिन अब यह सपना कभी पूरी नहीं होगा। राजवीर जवंदा की जिंदगी से लेकर मौत तक की पूरी कहानी के लिए VIDEO देखें….

Haryana

युवती ने किया सुसाइड: अस्पताल ने थमाया ₹35 हजार का बिल, परिजनों ने हॉस्पिटल में ही छोड़ दिया शव

अस्पताल ने उपचार के लिए 35 हजार रुपये का बिल मांगा जिसे चुकाने में असमर्थ परिजनों ने शव को अस्पताल में छोड़ दिया।

Haryana

नारनौल में पुलिस ने अवैध शराब ले जाती कैंपर पकड़ी:नेशनल हाईवे 148 बी पर की कार्रवाई, 742 बोतल बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

हरियाणा के नारनौल में सीआईए नारनौल टीम ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे से एक बोलेरो कैंपर गाड़ी पकड़ी है। जिसमें से पुलिस ने 742 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नांगल चौधरी क्षेत्र के एनएच-148बी भोजावास फ्लाईओवर सर्विस रोड पर की गई। सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान सिरोही बहाली टोल पर मौजूद थी, तभी टीम को सूचना मिली कि अनूप वासी नांगल कालिया अपनी बुलेरो कैम्पर गाड़ी में अवैध शराब भरकर नारनौल से नांगल कालिया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भोजावास फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। 15 पेटी बोतल व 45 पेटी पव्वा की बरामद कुछ देर बाद नारनौल की ओर से आती एक बोलेरो कैम्पर (पिकअप) गाड़ी को रुकवाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनूप निवासी नांगल कालिया बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 पेटी देसी शराब की बोतलें और 45 पेटी पव्वा (छोटी बोतलें) मिलीं, जिनकी कुल संख्या 742 बोतल निकली। वाहन भी किया जब्त पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब और बोलेरो कैम्पर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Haryana

माैत के बाद तो सामने आए सच्चाई: IPS वाई पूरण कुमार के फाइनल नोट में छलका दर्द, लिखा-मेरे साथ सिर्फ भेदभाव हुआ

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार का आठ पन्नों का फाइनल नोट (सुसाइड नोट) सार्वजनिक हो गया है।

Haryana

रायबरेली में दलित युवक की मॉब लिंचिंग:यमुनानगर में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, यूपी सरकार का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दलित युवक की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मॉब लिंचिंग के विरोध में आज यमुनानगर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने यूपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को दलितों पर बढ़ते अत्याचार का प्रतीक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सबसे पहले एनएसयूआई के सदस्य अनाज मंडी में एकत्रित हुए। फिर यहां से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय के आगे मुख्य सड़क पर यूपी सरकार के पुतले का दहन किया। दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार: त्यागी प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। रायबरेली में जो घटना हुई है वह निंदनीय है, जिसका जितना विरोध किया जाए कम है। इसके अलावा सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश और राहुल गांधी का जान से मारने की धमकी। ये सब सरकार की नाकामी का अंजाम है। एनएसयूआई के जिला प्रधान आर्यन ने कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार चरम सीमा पर है। राहुल गांधी का नाम लेने पर यूपी में दलित व्यक्ति की मॉब लिंचिंग की गई। जिन्होंने यह काम किया वे योगी सरकार के आदमी थे। एक तरफ योगी कहते हैं कि गुंडागर्दी नहीं चलेगी और दूसरी तरफ उनके ही लोग इस प्रकार के काम कर रह हैं। यूपी सरकार करे कड़ी कार्रवाई कांग्रेस से एससी सेल के जिला अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि दलितों के ऊपर भाजपा सरकार लगातार अत्याचार कर रही है। अब दलित समाज पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। यदि यूपी सरकार दलित व्यक्ति की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश व देश में प्रदर्शन करेगी।

Haryana

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-334 बी पर खड़ी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत व पांच गंभीर

सोनीपत में नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव पलड़ी कलां-खेवड़ा के बीच कैंटर की टक्कर से पिकअप गाड़ी सवार किशोर व युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Haryana

सोनीपत में एनएच-334बी पर एक्सीडेंट, 2 की मौत:पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल; खड़ी पिकअप गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर

सोनीपत में नेशनल हाईवे-334 बी पर बीती देर रात एक्सीडेंट में दाे लोगों की मौत और 5 मजदूर के घायल होने का मामला सामने आया है। गांव पलड़ी कलां और खेवड़ा के बीच तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी सब्जी व्यापारी थे, जो गांव से सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है और मौके पर परिजन पहुंचे हैं। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पंक्चर के कारण सड़क किनारे खड़ी थी पिकअप गाड़ी जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दोझा के रहने वाले आरिफ सहित अन्य किसान व श्रमिक सब्जी लेकर पिकअप गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। गाड़ी को ललित चला रहा था। जब पिकअप गांव पलड़ी कलां और खेवड़ा के बीच पहुंची, तभी टायर अचानक पंक्चर हो गया। इसके बाद चालक ललित टायर पंक्चर लगवाने चला गया, जबकि बाकी लोग गाड़ी के अंदर बैठे रहे। तेज रफ्तार कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर इसी दौरान आधी रात को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे युवक बुरी तरह दब गए। हादसे में गांव दोझा के साकिब (18) और अक्षय (16) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पांच गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रोहतक रेफर हादसे में पिकअप सवार रोजुद्दीन, कशिक, अरुण, आसिफ और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Haryana

नूंह में 14 को मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती:सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि,आज मंत्री कृष्ण बेदी देंगे जानकारी

नूंह जिले में वाल्मीकि जयंती इस बार भव्य तरीके से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बार नूंह जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। यह पहली बार होगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महर्षि वाल्मीकि जयंती को मनाने के लिए नूंह पहुंच रहे है। जानकारी देंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा तय कर ली गई है। यह जयंती नूंह में प्रदेश स्तरीय मनाई जाएगी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए आज नूंह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी नूंह पहुंचेंगे। लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस परंपरा के शुरू होने से सामाजिक समरसता और महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलू इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे।

Haryana

ADGP पूर्ण कुमार का मनीषा प्ररकरण से नाता: सुसाइड नोट का किया था खुलासा; हत्या से आत्महत्या में पलटी थी कहानी

अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एडीजीपी वाईपूर्ण कुमार मनीषा मामले भी सुखिर्यों में रहे थे।

Scroll to Top