Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

गुरुग्राम में IT इंजीनियर कपल डेथ केस:वाइफ की सक्सेस के लिए MNC की ट्रेनिंग दी, शादी के नाम पर समझौता किया

हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर- 37 स्थित मिलेनिया सिटी सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय कुमार अग्रहरि (30) और उनकी पत्नी स्वीटी शर्मा (28) की डेथ मिस्ट्री बन गई है। अजय ने अपनी वाइफ स्वीटी को फाइंनेंशियली तौर अपने नजदीक लाने के लिए MNC में सक्सेस की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद उसे नोकिया जैसी बड़ी कंपनी में अच्छी पोजिशन पर नौकरी मिली। नई नौकरी मिलते ही शादी कर ली, लेकिन परिजनों से बातचीत से पता चला कि उनके बीच शादी नहीं बल्कि समझौता था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शादी के 10 महीने बाद ही स्वीटी ने अजय से इतना झगड़ा कर लिया कि वे दोनों अलग अलग रहने लगे। पुलिस की ओपन एंड शट केस की तैयारी पुलिस इस केस को ओपन एंड शट करने की तैयारी में है। पुलिस का तर्क है कि इस मामले में अजय अग्रहरि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है, लेकिन उसने खुद भी सुसाइड कर लिया है। जब आरोपी ही नहीं रहा तो फिर फाइनल क्लोजर रिपोर्ट बनाई जाएगी। वहीं, परिवार वाले इस केस में आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। वाइफ द्वारा छोड़ने की धमकियों से हुआ आहत परिवार की ओर से बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। झगड़ों में स्वीटी डिवोर्स और छोड़ने की धमकी देतीं थी। घटना से कुछ दिन पहले उसने लीगल एडवाइजर से डिवार्स के बारे में बात भी की, जिसकी जानकारी अजय को हो गई थी। इससे अजय का गुस्सा भड़क गया। अजय को स्वीटी की ये बातें भी पसंद नहीं थी…. पूर्व दोस्त के नाम का टैटू नहीं हटवाया : अजय के साथ मुलाकात से पहले स्वीटी का एक मुस्लिम दोस्त भी था। स्वीटी ने अपने पूर्व मुस्लिम दोस्त के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। शादी के बाद अजय ने इस टैटू को हटवाने को लेकर कई बार बोला, लेकिन वह इसे नहीं हटवा रही थी। घरवालों से मिलना पसंद नहीं था : स्वीटी को अजय के घरवालों से मिलना पसंद नहीं था। अजय के कहने पर वह प्रयागराज भी नहीं जाती थी। अजय अकेला ही अपने घर जाता था या फिर अपने किसी दोस्त को साथ ले जाता था। इस वजह से भी अजय परेशान था। उसने लव मैरिज की थी, इसलिए घरवालों से भी कुछ नहीं बोल सकता था। भाई की शादी में नहीं गई : फरवरी 2025 में स्वीटी के भाई आकाश की शादी थी। पहले तो उसने भाई की शादी का प्लान बनाया, लेकिन बाद में कैंसिल कर दिया। परिवार में तर्क ये दिया कि उसे छुट्‌टी नहीं मिल रही, लेकिन सच तो ये था कि अजय और स्वीटी के बीच झगड़ा चल रहा था। जब अजय ने आकाश की शादी में जाने की इच्छा जताई तो स्वीटी गुस्सा हो गई और उसने खुद जाना कैंसिल कर दिया। शादी के 10 महीने बाद ही विवाद शुरू :शादी के दस महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, अलग सोना और अलग रहना आम हो गया। अजय दिल्ली के साकेत में चला गया, स्वीटी गुरुग्राम के फ्लैट में रहने लगीं। फरवरी 2025 में स्वीटी के भाई आकाश की शादी होनी थी, तो दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और दिसंबर 2024 में वे दोनों फिर साथ रहने लगे, लेकिन तनाव कम न हुआ। इसी कारण दोनों आकाश की शादी में आसनसोल भी नहीं गए। अजय और स्वीटी के बारे में जानिए…. दोस्त को भेजा था घटना का वीडियो 28 सितंबर 2025 को दोपहर में अजय ने अपने बेंगलुरु में रहने वाले दोस्त को एक वीडियो मैसेज भेजा, जिसमें वह बदहवास नजर आ रहा था। वीडियो में अजय ने कहा कि मैंने स्वीटी को मार दिया… अब मैं भी जा रहा हूं। इस वीडियो में उसने शुरू से लेकर आखिर लम्हे तक की कहानी अपने दोस्त को बताई। दोस्त ने जब वीडियो देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 10 ए थाने की टीम ने फ्लैट नंबर 1305 का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां स्वीटी का शव फर्श पर पड़ा था, गले पर दुपट्टे के निशान थे, जो गला घोंटने के संकेत देते थे। अजय पंखे से लटका हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्वीटी के शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले, जिससे पता चला कि उनके बीच हाथापाई हुई थी। भाई की शिकायत पर केस दर्ज ​​​​​​​इस मामले में स्वीटी के भाई आकाश शर्मा की शिकायत पर अजय के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। अजय की मौत के कारण क्लोजर रिपोर्ट की संभावना है। फोरेंसिक टीम ने अजय का मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त किए हैं। वीडियो में झगड़े का जिक्र है, लेकिन सटीक मोटिव स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारी संत कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि घरेलू विवाद के बाद अजय ने यह कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम से स्वीटी की मौत गला घोंटने से और अजय की आत्महत्या से पुष्टि हुई। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम में IT इंजीनियर कपल डेथ केस में नया खुलासा:पुराना अफेयर, एक्स-बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू और डिवोर्स की धमकी बनी झगड़े की वजह हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर- 37 स्थित मिलेनिया सिटी सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय कुमार अग्रहरि (30) और उनकी पत्नी स्वीटी शर्मा (28) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों के बातचीत से पता चला है कि शादी से पहले दोनों छह महीने तक दिल्ली के इग्नू इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही अलग-अलग फ्लैट्स में रहने लगे। पढ़ें पूरी खबर…​​​​​​​

Haryana

Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में झमाझम बरसे बदरा, पहाड़ों पर बर्फबारी; आज भी बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है।

Haryana

उचाना मंडी में संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:पीआर धान खरीद में धांधली के आरोप, अतिरिक्त मिलर नियुक्ति की मांग

जींद जिले के उचाना की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसान संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा उचाना धरना कमेटी के आजाद पालवां ने धरने का नेतृत्व किया है। किसानों के साथ धोखाधड़ी बताया पालवां ने आरोप लगाया कि सरकार भले ही धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने का दावा कर रही है, लेकिन उचाना मंडी में पीआर धान 1900 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2389 रुपए है। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखाधड़ी बताया। दूसरी मंडियों में जा रही धान की फसल मंडी पूर्व प्रधान बलराज ने कहा कि यहां पर रेट कम होने के कारण यहां आने वाली पर धान दूसरी मंडियों में चली गई। जब पूरी धान दूसरी मंडी में चली जाएगी, तो यहां मंडी में बैठे आढ़ती कैसे काम चलाएंगे। यहां पर पूरे दाम पर धान खरीदी जाए और अतिरिक्त मिलरों को भी यहां पर नियुक्त किया जाए, क्योंकि अभी उचाना की अनाज मंडी में दो ही मिलर हैं। मिलर आने से किसानों किसानों को धान के पूरे रेट मिलेंगे। पूरी कीमत पर भुगतान की मांग किसानों की मांग है कि मंडी में पहले से बेची 15 हजार क्विंटल धान के लिए किसानों को एमएसपी के अनुसार पूरी कीमत का भुगतान किया जाए। साथ ही भविष्य में होने वाली धान की खरीद 2389 रुपए प्रति क्विंटल के निर्धारित एमएसपी पर ही की जाए। पालवां ने मुख्यमंत्री के चुनाव के समय किए गए 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने के वादे को भी पूरा करने की मांग की। एक गुप्त समझौते का भी आरोप आजाद पालवां ने मंडी एसोसिएशन और मिलरों के बीच एक गुप्त समझौते का भी आरोप लगाया, जिसके तहत धान 2270 रुपए में खरीदी जानी थी, लेकिन यह भी नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान के खरीद मूल्य में आए 300 से 400 रुपए के अंतर की विजिलेंस जांच करवाई जाए, ताकि यह पता चल सके कि यह पैसा किसकी जेब में गया है। मार्केट कमेटी सचिव ने आरोप बताए निराधार मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि साफ, सुथरी व सुखी धान जो सरकारी गुणवत्ता को पूरी करती है, उसको एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। संगठनों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं ।17 प्रतिशत नमी की धान मंडी में आते ही खरीदी जा रही है।

Haryana

गुरुग्राम में युवक की चाकू मारकर हत्या:बादशाहपुर के पलड़ा गांव के पास नाले में फेंका शव, मथुरा का रहने वाला था

गुरुग्राम के पलड़ा गांव के पास एक 22 साल के युवक की गला रेट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मथुरा के बहाद जसौली गांव के मूल निवासी रोहित सारस्वत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पिछले दो सालों से भोंडसी की शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और सोहना में बिरयानी परोसने वाले एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वह रविवार रात घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसके पिता राज कुमार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है और शव सोमवार देर शाम को बरामद किया गया। झगड़े के बाद सारस्वत की गर्दन पर धारदार चाकू से वार किया गया और बाद में अपराध छिपाने के लिए उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक सारस्वत का हाल ही में रेस्टोरेंट में अपने सहकर्मी के साथ एक छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। हत्या उसी विवाद का नतीजा प्रतीत होती है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति सारस्वत को बहला-फुसलाकर पलरा ले गया, जहां उसने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया और शव को नाले में फेंक दिया। शव को सरकारी शवगृह भेज दिया गया है। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Haryana

Haryana Crime: आपसी विवाद में भाई ने बहन के सिर पर किए डंडे से कई वार, नाजुक हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

बहन के घर आए भाई ने आपसी विवाद में चलते अपनी ही बहन पर गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया।

Haryana

सिरसा में नहरें टूटीं:डबवाली-ऐलनाबाद में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न, किसानों को भारी नुकसान

हरियाणा के सिरसा जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश हुई। मध्यम बारिश और हवाओं के कारण जिले के कई हिस्सों में किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई इलाकों में फसलें पानी में डूब गईं, जबकि नहरें टूटने से खेतों में भारी जलभराव हो गया। डबवाली उपमंडल के गांव अलीकां के पास सोमवार को अलीकां माइनर नंबर 6 टूट गई। जसविंदर के खेत के पास हुई इस घटना से आसपास के करीब 30 एकड़ खेतों में फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। किसानों के अनुसार, बारिश के बाद नहर में पानी का दबाव बढ़ने से मिट्टी की दीवार कमजोर होकर टूट गई। स्थानीय किसान और नहरी विभाग की टीम नहर की मरम्मत का काम कर रही है। किसानों ने बताया कि खेतों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे कपास और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए नहर के पानी को फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है। किसानों की फसलों का मुआवजे देने की मांग इसी तरह, ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव उमेदपुरा और मेहनाखेड़ा के बीच शेरांवाली नहर भी सोमवार को टूट गई। इस घटना के कारण सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है।

Haryana

Haryana: कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बोले- हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन, बीजेपी स्वदेशी के लक्ष्य पर कर रही काम

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को सिद्ध करने में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश करेगा।

Haryana

RTI का जवाब न देने पर हिसार ‌BDPO पर कार्रवाई:सूचना अधिकारी ने भेजा नोटिस; फर्जीवाड़े को बढ़ावा देने का आरोप

हिसार जिले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कीर्ति सिरोहीवाल को एक फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में आरटीआई का जवाब न देने पर राज्य सूचना अधिकारी कर्मवीर सैनी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 6 अक्टूबर को आरटीआई की दूसरी अपील की सुनवाई के दौरान जारी किया गया। आरटीआई आवेदक रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर 2023 को खंड विकास पंचायत अधिकारी, हिसार खंड द्वितीय कार्यालय में एक आरटीआई दाखिल की थी। बीडीपीओ कीर्ति ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद, रवि कुमार ने डीडीपीओ नरेंद्र के पास प्रथम अपील दायर की, जिन्होंने एक सप्ताह में आरटीआई का जवाब देने का नोटिस जारी किया था। फर्जीवाड़े को बढ़ावा देने का आरोप आरोप है कि हिसार खंड द्वितीय के बीडीपीओ कार्यालय ने जिले में दो युवकों के साथ मिलकर फर्जीवाड़े को बढ़ावा दिया था। बीडीपीओ कीर्ति के हस्ताक्षरित फॉर्म पर कार्यालय के कर्मचारी धर्मपाल ने गांवों में मुनादी करवाकर पंचायतों के सहयोग से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा बाद में हुआ। महिलाओं को झांसा देकर करते थे वसूली इस मामले में हिसार के सेक्टर 1-4 निवासी सचिन अपने दोस्त के साथ गांवों में जाता था। वह खुद को वित्त मंत्रालय का कर्मचारी बताकर महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 50 हजार रुपए का ऋण दिलाने का झांसा देता था। इसके लिए वह प्रति फॉर्म 70 रुपए वसूली करता था। रवि कुमार ने इस मामले का संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज कराई, जिससे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मामला अदालत में पहुंचा। हिसार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।

Haryana

मनीषा मौत मामला: दिल्ली से नए तथ्यों के साथ भिवानी पहुंची सीबीआई टीम, मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में की बात

मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम दोबारा दिल्ली से भिवानी लौट आई है।

Scroll to Top