Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

गुरुग्राम में ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण:कुछ देर के लिए पास के ही घर में गया था पिता, तभी मां आकर बोली-बेटी गायब है

सोहना-गुड़गांव मार्ग स्थित भीम बाग क्षेत्र से ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया। रविवार रात माली का काम करने वाले माता-पिता कमरे में ही थे। कुछ देर के लिए पिता पास के एक अन्य घर में गया था। तभी पत्नी ने उसे बच्ची के गायब होने की सूचना। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश कर रही है। बताया गया कि यूपी निवासी शिवमूर्ति उर्फ संदीप भीम बाग क्षेत्र में माली का कार्य करता है। वह पत्नी व ढाई वर्षीय पुत्री अनाया के साथ उसी परिसर में बने कमरे में रहता है। रविवार रात करीब 12 बजे मौसम खराब होने पर पत्नी ने घास काटने वाली मशीन को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा। कुछ देर में ही गायब हो गई बच्ची जब वह मशीन रखने के लिए बाहर गया। मशीन रखने के बाद वह कुछ देर के लिए पास में ही बने एक अन्य कमरे में बैठ गया। कुछ देर बाद पत्नी उसके पास पहुँची और बोली अनाया कमरे से लापता है। इस सुन उसके होश उड़ गए। दोनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना तत्काल सोहना सिटी थाना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की और क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पु​लिस का कहना है कि अन्य थानों को भी सतर्क किया गया है।

Haryana

Haryana: दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

आपसी विवाद में रोहतक के सांपला में 40 साल के शख्स की गली में शराब पीकर घूम रहे एक शख्स ने हत्या कर दी।

Haryana

यमुनानगर में गाड़ी से 10 लाख कैश बरामद:सीट के नीचे छिपाया, पुलिस ने रपट दर्ज कर ट्रेजरी में कराया जमा

यमुनानगर के जगाधरी सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज सोमवार को किआ गाड़ी से भारी में मात्रा में कैश बरामद किया है। यह कैश ड्राइवर द्वारा पीछे की सीट के नीचे छिपाया गया था, जिसे निकालकर गिना तो यह 10 लाख 2 हजार 275 रुपए बना और साथ में कुछ विदेशी करेंसी भी बरामद हुई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ रपट लिखकर कैश को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर के जगाधरी सदन थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी संजीव कुमार निवासी अशोका कॉलोनी भारी मात्रा में कैश लेकर जा रहा है। लुधियाना से रेडिमेड गारमेंट्स सप्लाई का करता है काम सूचना के आधार पर उन्होंने टीम का गठन कर सुबह करीब 11 बजे कैल के पास नाकाबंदी कर दी। थोड़ी ही देर में एक सफेद रंग की किआ कारेंस कार उनकी तरफ आती नजर आई, जिसे साइड में रूकवाया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम संजीव बताया। ऐसे में गाड़ी की तलाशी लेने पर ड्राइवर की पीछे वाली सीट के नीचे से एक बैग बरामद हुआ, जिसे खोलकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। उन्होंने गिनती की तो यह 10 लाख 2 हजार 275 रुपए थे। वहीं इस कैश के साथ कुछ विदेशी करेंसी भी थी। कैश ट्रेजरी में जमा करवाकर जांच शुरू आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि वह रेडिमेड गारमेंट्स की सप्लाई का काम करता है। वह लुधियाना से होलसेल में कपड़ा लाकर दुकान पर सप्लाई करता है। ऐसे में यह कैश होलसेलर व दुकानदारों से एकत्रित की गई पेमेंट है। युवक के खिलाफ रपट दर्ज कर कैश को कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Haryana

अस्पताल से भागा डॉक्टर: फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, डिग्री मांगने पर डॉक्टर हुआ फरार

सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फतेहाबाद में फर्जी अस्पताल पर रेड की।

Haryana

दिल्ली नहीं चंडीगढ़ में होगी अब हरियाणा कैबिनेट मीटिंग:जापान दौरे पर हैं CM नायब सैनी, PM मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई हरियाणा कैबिनेट मीटिंग को शैड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह मीटिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी लेकिन अब 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में होगी। नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाली विधायक दल की मीटिंग के समय भी बदलाव हो सकता है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि PM से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास कराया जाए। विदेश दौरे पर है CM नायब सैनी हरियाणा CM सैनी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वे 8 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है। पीएम के हाथों जारी हो सकती है लाडो किश्त चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। अब यह उनका 17वां दौरा होगा।

Haryana

पंचकूला में कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 10 को काटा, चार बच्चों को नोचा, लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

पंचकूला के सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में एक खूंखार कुत्ते ने रविवार को करीब आधे घंटे में चार बच्चों सहित दस लोगों को काट दिया। इससे बुढ़नपुर में अफरा तफरी मच गई।

Haryana

कैथल में मकान से लाखों के गहने व रुपए चोरी:परिवार के साथ मायके गई थी महिला, वापस आई तो टूटे मिले ताले

कैथल के गांव सैर में चोर एक मकान से लाखों रुपए के गहने और 70 हजार रुपए नकदी चोरी करके ले गए। इस दौरान मकान की मालिक महिला अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जब वापस लौटी तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दशहरे के दिन बाहर गया परिवार गांव सैर निवासी पूजा देवी ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर को दशहरे के दिन वह अपने मकान पर ताला लगाकर अपने मायके गांव गोघ गई हुई थी। पांच अक्टूबर को वह शाम को अपने घर आई। जैसे ही वह बाहर वाला मेन गेट खोलकर अन्दर गई तो देखा कि मकान में बने दोनों कमरों में समान बिखरा पड़ा था। कमरों में रखी पेटियों के ताले टूटे हुए मिले। बिखरा मिला सामान सामान बिखरा हुआ था। एक पेटी के ऊपर जो संदूक रखा था, वह भी टूटा पड़ा था। चैक करने पर पाया कि पेटी में रखे करीब 70 हजार रुपए व एक जोड़ी सोने की कानों की बाली, एक सोने का ओम व पैरों के चांदी की पायल गायब मिले। शिकायतकर्ता ने कहा कि कोई अज्ञात आरोपी उनके घर से यह सामान चोरी करके ले गया। उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीवन थाना के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana Rain: हिसार, नारनौल और फतेहाबाद में झमाझम बारिश, 47 एमएम पानी बरसा, अनाजमंडी में भीगा धान

हरियाणा में आज कई जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। कई जगहों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम गति से बारिश हो रही है। हिसार, फतेहाबाद और नारनौल में तेज बरसात हो रही है।

Haryana

नूंह में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज:चुनावी रंजिश को लेकर पड़ोसी के साथ मारपीट का आरोप,दो को आई चोट

नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नाई नंगला में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव की महिला सरपंच,उसके पति और समर्थकों खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ पथराव करने के साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इस झगड़े में पिता–पुत्री को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 दिन बाद 7 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनावी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा गांव नाई नंगला के रहने वाले अफसर हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद ने बताया कि गांव की सरपंच आरिशा व उसके परिवार के लोग उनसे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश रखते आ रहे है। रंजिश की वजह उन्हें वोट नहीं देना है। इसको लेकर वह कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सरपंच के परिवार और उनके बच्चों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सरपंच आरिशा, उसका पति तफज्जुल, महबूब, अहसान, आबिदा, सफी और सोहेल सहित 10 से 12 लोग अपने हाथों लाठी डंडा लेकर घुस गए और उनके साथ मारपीट की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप आरोप है कि उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी अनीशा, पत्नी इस्लामी व मेरे तीनो छोटे बच्चों पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब आरोपियों का विरोध किया गया तो आरोपियों ने जमकर पथराव किया और घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अफसर और उसकी बेटी के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है तफज्जुल ने जेब में रखे 1500 रुपये भी निकाल लिए और परिवार की महिलाओं को गंदी गंदी गालियां दी। किसी तरह आरोपियों से बचकर एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई और डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पहले भी कर चुके है झगड़ा पीड़ित अफसर ने बताया कि आरोपी उनके साथ पहले भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके है। उक्त बार बार हमारे घर पर आकर हमला करते है । जब वह खेतों की तरफ जाते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर कई बार आरोपियों ने झगड़ा कर दिया। जिसकी शिकायत अगस्त महीने में एसपी नूंह को दी थी। पुलिस के मुताबिक शिकायत पर 7 नामजद और 10 से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Haryana

Haryana Crime: यमुनानगर के खिजरी गांव में पत्नी ने शराबी पति की चाकू से हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी

यमुनानगर के थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव खिजरी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

Scroll to Top