Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

अंबाला से पानीपत के पूर्व विधायक का साला गिरफ्तार:लंबे समय से छिपा था, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

अंबाला में क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत की एक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के साले को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उस पर कई संगीन मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी अंबाला क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल आरोपी का नाम और केस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह कुछ आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…..

Haryana

Haryana: महिला को रास्ते में रोक दो युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दुष्कर्म करने की दी धमकी, केस दर्ज

जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दी

Haryana

महेंद्रगढ़ में विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त:विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से धरने पर बैठे थे बुचौली के ग्रामीण

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव बुचौली ग्रामीणों की ओर से गांव की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन शाम को विधायक के आश्वासन के बाद समाप्त हाे गया। ग्रामीण गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दे रहे थे। शुक्रवार को गांव बुचौली के ग्रामीणों ने गांव की समस्या की मांग को लेकर पांच दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएंगी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की फिरनी बदहाल हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार गांव की समस्या को लेकर सरपंच व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव से कोई महेंद्रगढ़ के लिए बस सेवा नहीं है। ऐसे प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रहीं है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रहीं है। गांव के काफी छात्राएं शिक्षा करने के लिए शहर जाती है, बस के अभाव में अनहोनी होने का डर बना रहता है। शहीद स्मारक का नहीं हुआ निर्माण ग्रामीण पंकज राव ने बताया कि आठ मई 1988 को गांव का सैनिक जयदयाल श्रीलंका से युद्ध के दौरान शहीद हुआ था, लेकिन 37 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक नहीं बनाया गया। ग्रामीण कई बार सरकार के सामने शहीद स्मारक बनवाने की मांग रख चुके हैं, लेकिन किसी सरकार में उनकी मांग पूरी नही हुई। ग्रामीणों की यह थी मांगे धरना देने वाले ग्रामीणों की मांग है कि सरकार के द्वारा नियमित रूप से शहर महेंद्रगढ़ के लिए बस की सुविधा मुहैया की जाए। गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाए। गांव की फिरनी पक्की की जाए। गांव में आधुनिक पार्क की सुविधा व ग्राउंड बनाया जाए, जिम की सुविधा अपग्रेड करके सभी मशीनों की पूर्ति की जाए। मिर्जा वाले से सिगड़ा तक रोड बनाया जाए। कपास और बाजरे का मुआवजा जल्द से जल्द जारी किया जाए। सरपंच प्रतिनिधि ने कराई विधायक से बात ग्रामीणों के धरने की सूचना के बाद सरपंच प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को विधायक कंवर सिंह यादव के समक्ष रखा। विधायक ने फोन पर ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि गांव फिरनी को जल्द ठीक कराया जाएगा।

Haryana

Chandigarh: पूर्व सीएम हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-किसानों से हो रही लूट, एमएसपी से कम पर बिक रही धान

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान खरीद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

Haryana

समालखा में दो कैंटरों की टक्कर, ड्राइवर की मौत:पत्थर भरकर फरीदाबाद जा रहा था, राहगीरों ने निकाला बाहर

पानीपत जिले के समालखा फ्लाईओवर पर देर रात दो कैंटरों की भीषण टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे 44 पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने फ्लाईओवर पर खड़े खराब कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। प्लास्टिक पाइप से भरे कैंटर का फटा टायर पुलिस के अनुसार, पानीपत से पत्थर भरकर फरीदाबाद जा रहा एक आयशर कैंटर जीटी रोड पर समालखा के पास फ्लाईओवर के ऊपर खराब खड़े प्लास्टिक पाइप से भरे कैंटर से टकरा गया। प्लास्टिक पाइप से लदे कैंटर का अगला टायर फट गया था। जिसके कारण वह फ्लाईओवर पर सड़क किनारे बिना इंडिकेटर जलाए खड़ा था। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्थर भरे कैंटर का ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि हादसे में पत्थर से भरे कैंटर के ड्राइवर मुकेश (32 वर्षीय) की मौत हुई है। नेशनल हाईवे पर लगा जाम हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे डायल 112 और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु करवाया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पानीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Haryana

डेरा प्रमुख राम रहीम के स्कूलों-अस्पतालों को राहत:हाईकोर्ट ने डेली खर्च के लिए बैंक खाते संचालन की छूट दी; सजा के बाद से सील थे

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा ट्रस्ट को शिक्षण संस्थानों, अस्पताल व रोजाना खर्च के लिए बैंक खाते के संचालन की छूट दी। इस आदेश से पहले हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा-सौदा में चल रहे सात शिक्षण संस्थानों को चलाने के लिए हाई कोर्ट ने सिरसा के डीसी सहित डीईओ और दो सरकारी स्कूलों के रिटायर्ड प्रिंसिपलों की एक गवर्निंग बाडी के गठन के आदेश दे दिए थे। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सजा होने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे। टीचर्स-स्टाफ को नहीं मिल रही थी सैलरी दरससल डेरे के ही कई शिक्षण संस्थानों ने हाई कोर्ट में चल रहे इस मामले में अर्जी दायर कर कहा था कि डेरे के बैंक खाते सील हो जाने के चलते इन शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ सहित अस्पताल के डाक्टरों और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं जारी किया जा रहा है। ऐसे में इन संस्थानों को चलाये जाने में काफी परेशानी आ रही है। डेरे के स्कूलों में कई बच्चे पढ़ रहे हैं अगर समय पर यहां के शिक्षकों और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं दिया गया और बिजली पानी के बिल नहीं भरे गए तो इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। पंचकूला हिंसा में सरकार की भूमिका की जांच होगी 2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अब यह जांच करेगा कि क्या हरियाणा सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही थी या फिर समर्थकों की भीड़ जुटने में उसकी कोई मिलीभगत थी। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में फैली इस हिंसा में 32 लोगों की मौत हुई थी और 118 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था। उस समय डेरा प्रमुख के समर्थक कथित तौर पर हथियारबंद होकर पहुंचे थे।चीफ जस्टिस शील नागू, जस्टिस विनोद एस भारद्वाज और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की पूर्ण पीठ इस मामले से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

Haryana

गुरुग्राम में सरकारी क्वार्टर में मिले गांजा-हथियार, हवलदार गिरफ्तार:बहू ने बुलाई पुलिस, सफाई के दौरान देखा था नशा; ससुर ने पिस्तौल दिखा डराया

गुरुग्राम पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में गांजा और अवैध हथियार बरामद होने के मामले में शनिवार को हवलदार पोखर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी फ्लैट नंबर-105 से 1 किलो 700 ग्राम गांजा, पिस्तौलनुमा हथियार व 10 जिंदा कारतूस मिले। नशा और अवैध हथियार की सूचना किसी और ने नहीं बल्कि हवलदार को पुत्रवधू मीनू ने ही पुलिस को दी। अब FIR में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के अलावा घरेलू हिंसा व गर्भपात कराने की धाराएं भी लगाई हैं। बहू ने सरकारी क्वार्टर में पुलिस बुला ली थी। उसका कहना है कि घर में साफ-सफाई के दौरान नशा व हथियार देखे। ससुर से पूछा तो उसने सिर पर पिस्तौल तान दी। बोला-किसी को इस बारे में बताना नहीं। बहू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। तंग आकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 घंटे थाने में बैठी मीनू ने बताया कि गुरुवार को उसने रात 9.30 बजे पुलिस को बुलाया था। पुलिस अधिकारी ढीली कार्रवाई करते रही। सुबह तक वह आरोपियों को पकड़ने का इंतजार करती थी, लेकिन उनको नहीं पकड़ा गया। सुबह 9.30 बजे उसे बताया गया कि FIR दर्ज की गई है। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस गई और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। वहां से आश्वासन दिया कि आप घर जाओ पुलिस कार्रवाई कर रही है। जब वो पुलिस लाइन पहुंची तो वहां पहले से पुलिस तैनात थी। उसकी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पूछताछ के बाद हुई हवलदार की गिरफ्तारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच की गई। हवलदार पोखर राम से भी पूछताछ की गई। यह पता लगाने की कोशिश की जा गई कि क्या वह इस अवैध सामग्री से सीधे तौर पर जुड़े हैं या कोई और इस फ्लैट का दुरुपयोग कर रहा था। सिविल लाइन थाना SHO कृष्ण का कहना है कि फ्लैट से बरामद कारतूस, खिलौनानुमा पिस्तौल और नशीले पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इस मामले में अभी पोखर राम की गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में पोखर राम के अलावा बेटे रामजीलाल, तीन बेटियों और सिरसा के गांव गोदीकान के हरि व उसकी पत्नी को नामजद किया गया है। ससुर देता था CIA में होने की धौंस मीनू का आरोप है कि उसका ससुर धमकी देता था कि वह पुलिस CIA में है। उसकी बड़े बड़े अधिकारियों से जान पहचान है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पति भी ससुर का साथ देता है और उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस लाइन में दो गेट, दोनों पर एंट्री होती है पुलिस लाइन में प्रवेश के दो गेट है, एक महावीर चौक की तरफ तो दूसरा सेक्टर 15 की तरफ है। यहां दोनों गेट पर बेरिकेड फाटक और सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती है। आने-जाने वालों को एंट्री दर्ज की जाती है। ऐसे में हवलदार के फ्लैट तक अवैध हथियार और गांजा कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं।

Scroll to Top