Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana:कुरुक्षेत्र आएंगे गृहमंत्री शाह, धर्मनगरी से देंगे प्रदेश को 825 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल तीन अक्टूबर को धर्मनगरी से प्रदेश की 825 करोड़ रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Haryana

CRPF जवान के हत्यारों का एनकाउंटर:सोनीपत में 2 बदमाश गोली मारकर पकड़े; कांवड़ यात्रा के झगड़े का बदला लेने के लिए हत्या की थी

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खरखौदा के छिनौली गांव में टीम ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दमकन खेड़ी के अजय (22) और निशांत (25) रूप में हुई है। दोनों को खरखौदा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय और निशांत पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए इन्होंने 27 जुलाई को छुट्‌टी पर आए CRPF जवान कृष्ण कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वाहन का इंतजार कर रहे थे पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि CRPF जवान कृष्ण कुमार की हत्या में शामिल अजय और निशांत खरखौदा में छिनौली गांव के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। गोहाना क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर अंकित नांदल के नेतृत्व में टीम तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम को देख आरोपियों ने फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें अजय और निशांत के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से .315 बोर की 2 अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। CRPF जवान की हत्या का मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

Haryana

Haryana Crime: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

बाइपास रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव करीब 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है।

Haryana

तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी मासूम की जिंदगी:अंबाला में भीषण सड़क हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत, पिता घायल; चालक फरार

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पटियाला जिले के शंभू इलाके से दवाई लेने के लिए अंबाला सिटी आ रहे एक दंपती और उनकी तीन वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची हर्षदीप कौर (3 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पिता गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मां प्रवीण कुमारी हादसे के बाद गहरे सदमे में बेसुध हो गईं। पीछे से मारी जोरदार टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब दंपती अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर अंबाला सिटी की ओर आ रहे थे। वे किसी निजी क्लिनिक से दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान शहर की सीमा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर जा गिरी और तीनों बुरी तरह से सड़क पर गिर पड़े। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गगनदीप बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को संभाला। अस्पताल पहुंचाया गया घायल, शव मॉर्च्युरी में सूचना मिलते ही अंबाला पुलिस और एम्बुलेंस 112 टीम मौके पर पहुंची। घायल गगनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला सिटी ले जाया गया। वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद **ट्रक चालक मौके से फरार हो गया**। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक किया कब्जे में, CCTV फुटेज से जांच जारी अंबाला सिटी पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि ट्रक चालक की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है जो आरोपी चालक की लोकेशन और पहचान का पता लगा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे के बाद मृतक बच्ची के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मां प्रवीण कुमारी बार-बार अपनी बच्ची को पुकारती रही और गश खाकर गिर पड़ीं। आसपास के लोग उन्हें संभालते रहे, जबकि पिता गगनदीप सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का कहना है कि हर्षदीप परिवार की इकलौती संतान थी। उसकी मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार और पड़ोसी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है। CCTV फुटेज से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया जाएगा।

Haryana

समालखा में रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिला:मोटरसाइकिल भी बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

पानीपत जिले के समालखा में नेस्ले फैक्ट्री के पास रेलवे लाइन के नीचे खड्डों में एक 26 साल के युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मृतक की पहचान तारा एंकलेव कॉलोनी निवासी गगन के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत शवगृह में रखवा दिया है। समालखा जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर ने बताया कि उन्हें नेस्ले फैक्ट्री के निकट रेलवे लाइन के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर खून से लथपथ युवक का शव और एक मोटरसाइकिल मिली। प्रारंभिक जांच में यह ट्रेन हादसा नहीं लग रहा था, क्योंकि युवक के सिर में चोट के निशान थे। दोस्त से मिलने गया था मृतक गगन गगन जीटी रोड स्थित तारा एंकलेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी कृष्णा कॉलोनी में हुई थी। मृतक की पत्नी नेहा के अनुसार, गगन बृहस्पतिवार शाम को चुलकाना में किसी दोस्त से मिलने गया था। शुक्रवार सुबह जीआरपी पुलिस से उन्हें गगन की मौत की सूचना मिली। गगन अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता हीरालाल हरियाणा पुलिस में एएसआई थे, जिनकी अंबाला शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पानीपत से जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार और एफएसएल टीम डॉ. नीलम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेजा है, जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पत्नी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, जीआरपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Haryana

कुरुक्षेत्र पहुंचे अमित शाह: नए अपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, प्रदेश को दी 825 करोड़ की सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धर्मनगरी पहुंच गए, जहां उन्होंने मंच पर पहुंचते ही हजारों लोगों को अभिवादन किया तो वहीं नए आपराधिक कानूनों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

Haryana

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा:1.40 लाख आय वाली महिलाएं भी होगी पात्र, 1 नवंबर को पहली किस्त जारी

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1 लाख 40 हजार तक की वार्षिक आय वाली महिलाएं भी योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी, पहले यह सीमा 1 लाख थी। इस विस्तार से अधिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। हिसार जिले में महिलाओं द्वारा फॉर्म भरवाए जा रहे है और दूसरी महिलाओं को भी योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में योजना के लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। सरकार का मानना है कि आय सीमा बढ़ने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अधिक परिवारों की बेटियां इस योजना से लाभान्वित होगी। मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र महिलाएं मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर रही हैं। भरे गए फॉर्म की जांच में विभाग द्वारा 22 दिन का समय लिया जा रहा है। पात्र महिलाओं को हरियाणा दिवस के अवसर पर, यानी 1 नवंबर को पहली किस्त भेजी जाएगी। पति का रिहायशी प्रमाण पत्र अनिवार्य योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज चाहिए। इनमें महिला का आधार कार्ड, महिला के माता-पिता या सास-ससुर का आधार कार्ड, बिजली बिल, महिला का रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और पैन कार्ड शामिल हैं। यदि कोई महिला दूसरे राज्य से हरियाणा में विवाहित है, तो उसे पति का रिहायशी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

Haryana

पानीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत:धधोला चौक के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

पानीपत शहर के धधोला चौक पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जिले के किवाना का रहने वाला है। मृतक गौरव (21) पुत्र महिपाल समालखा के पास नेशले कंपनी में कार्यरत था, मामा के घर छाछपुर से गुरुवार रात 10 बजे के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धधोला चौक के पास टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर 29 थाना SHO अनिल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Scroll to Top