हरियाणा की जेलों में गैंगस्टरों पर सख्ती: विशेष सुविधाएं बंद, क्या बोले डीजी जेल आलोक कुमार?
हरियाणा में जेलों के अंदर गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के लिए कमर कस ली गई है।
हरियाणा में जेलों के अंदर गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के लिए कमर कस ली गई है।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आईपीएस वाई. पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इन आरोपों को लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या के समान बताया। राव नरेंद्र सिंह ने गुरुवार को रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में किसानों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के गंभीर आरोप लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली में एससी युवक की पीट-पीटकर हत्या और चीफ जस्टिस के साथ दुर्व्यवहार जैसे मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक काबिल आईपीएस अधिकारी को ऐसा कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहद खराब – राव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को सुलझाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर है और गहन मंत्रणा के बाद पार्टी आगे के कदम उठाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहद खराब बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया जापान दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार 11 सालों में कोई निवेश नहीं ला सकी, बल्कि हरियाणा के उद्योग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा की इंडस्ट्री गुजरात जा रही है। सरकार के पास बताने के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं- राव सरकार के एक साल पूरा होने पर राव ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास बताने के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने नायब सरकार को 10 में से शून्य नंबर देते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और इसका खामियाजा भुगतेगी। अध्यक्ष ने किसानों की परेशानियों पर भी गौर किया। उन्होंने बताया कि किसान बाजरा 1600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने को मजबूर हैं, जबकि सरकार भावांतर भुगतान के नाम पर केवल 575 रुपए दे रही है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल भारी नुकसान हो रहा है
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह यादव ने शहर के वार्ड नंबर-1 में अनाज मंडी गेट से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण पर 35 लाख रुपए का खर्च आएगा। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी भी मौजूद रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि यह सड़क पहले बहुत खराब थी, जिससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब सड़क बनने से व्यापारियों, छात्रों और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में महेंद्रगढ़ शहर में विकास की गति और तेज होगी। शहर की सड़कों, जल निकासी, बिजली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि महेंद्रगढ़ को एक मॉडल शहर बनाया जा सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मौके पर ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर नगर पालिका एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप, संजय राठी, पार्षद अशोक सैनी, विष्णु वाल्मीकि, पवन खैरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नवीन मित्तल, लक्ष्मीकांत पार्षद और अविनाश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हवेली के मलबे में चांदी के सिक्के मिले हैं।
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 35 साल की कम उम्र में दुनिया से रुखसत हो गए। गुरुवार को लुधियाना के पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई। यहां हर चेहरे पर गम और हर आंख में आंसू थे। चहेते सिंगर की अंतिम झलक पाने के लिए फैंस पेड़ों पर तक चढ़ गए। जवंदा का 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते पिंजौर में बाइकिंग के वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उनकी रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट लगी। तब कोई ऐसा जानकार नहीं था जो गर्दन-सिर को संभालने के लिए रीढ़ की हड्डी को टेंपरेरी सपोर्ट दे पाता। हादसे की जगह से फोर्टिस लाने तक यही उनके जिंदा न बच पाने की सबसे बड़ी वजह बनी। 11 दिन तक वह मोहाली के अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझे लेकिन आखिर में बुधवार सुबह 10.55 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी बताते हैं- पत्नी अशविंदर ने रोका था, बाइक से मत जाओ, जवंदा बोले- कुछ नहीं होगा, जल्दी लौट आऊंगा। जब अस्पताल से लाश आनी थी तो बेटी को लगा ‘पापा आ रहे’, वह सरप्राइज गिफ्ट तैयार करने लगी। मगर, अब उसे भाई दिलावर के हाथों पिता को पंचतत्व में विलीन होते देखना पड़ा। पुलिस कॉन्स्टेबल से सिंगर बने जवंदा कहते थे- जिंदगी एक है, इसमें पैसे की अहमियत नहीं, रिश्तों की है। जिंदगी काटने वाली नहीं जीने की चीज है। जवंदा कहते थे-मेरा एक सपना है कि जिस लड़के की शादी में मैंने आज गाया, उसका लड़का हो तो उसमें भी मैं गाऊं लेकिन अब यह सपना कभी पूरी नहीं होगा। राजवीर जवंदा की जिंदगी से लेकर मौत तक की पूरी कहानी के लिए VIDEO देखें….
अस्पताल ने उपचार के लिए 35 हजार रुपये का बिल मांगा जिसे चुकाने में असमर्थ परिजनों ने शव को अस्पताल में छोड़ दिया।
हरियाणा के नारनौल में सीआईए नारनौल टीम ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे से एक बोलेरो कैंपर गाड़ी पकड़ी है। जिसमें से पुलिस ने 742 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नांगल चौधरी क्षेत्र के एनएच-148बी भोजावास फ्लाईओवर सर्विस रोड पर की गई। सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान सिरोही बहाली टोल पर मौजूद थी, तभी टीम को सूचना मिली कि अनूप वासी नांगल कालिया अपनी बुलेरो कैम्पर गाड़ी में अवैध शराब भरकर नारनौल से नांगल कालिया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भोजावास फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। 15 पेटी बोतल व 45 पेटी पव्वा की बरामद कुछ देर बाद नारनौल की ओर से आती एक बोलेरो कैम्पर (पिकअप) गाड़ी को रुकवाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनूप निवासी नांगल कालिया बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 पेटी देसी शराब की बोतलें और 45 पेटी पव्वा (छोटी बोतलें) मिलीं, जिनकी कुल संख्या 742 बोतल निकली। वाहन भी किया जब्त पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब और बोलेरो कैम्पर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार का आठ पन्नों का फाइनल नोट (सुसाइड नोट) सार्वजनिक हो गया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दलित युवक की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मॉब लिंचिंग के विरोध में आज यमुनानगर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने यूपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को दलितों पर बढ़ते अत्याचार का प्रतीक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सबसे पहले एनएसयूआई के सदस्य अनाज मंडी में एकत्रित हुए। फिर यहां से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय के आगे मुख्य सड़क पर यूपी सरकार के पुतले का दहन किया। दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार: त्यागी प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। रायबरेली में जो घटना हुई है वह निंदनीय है, जिसका जितना विरोध किया जाए कम है। इसके अलावा सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश और राहुल गांधी का जान से मारने की धमकी। ये सब सरकार की नाकामी का अंजाम है। एनएसयूआई के जिला प्रधान आर्यन ने कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार चरम सीमा पर है। राहुल गांधी का नाम लेने पर यूपी में दलित व्यक्ति की मॉब लिंचिंग की गई। जिन्होंने यह काम किया वे योगी सरकार के आदमी थे। एक तरफ योगी कहते हैं कि गुंडागर्दी नहीं चलेगी और दूसरी तरफ उनके ही लोग इस प्रकार के काम कर रह हैं। यूपी सरकार करे कड़ी कार्रवाई कांग्रेस से एससी सेल के जिला अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि दलितों के ऊपर भाजपा सरकार लगातार अत्याचार कर रही है। अब दलित समाज पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। यदि यूपी सरकार दलित व्यक्ति की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश व देश में प्रदर्शन करेगी।