Haryana Crime: उधार न लौटाना शख्स को पड़ा भारी, मात्र 1500 रुपये के लिए दोस्तों ने उतारा मौत के घाट
जगमोहन हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जगमोहन हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोनीपत में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। धर के सामने आरोपी गाली-गलौच कर रहा था और उसके मना किया तो युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालात के चलते बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने दी पुलिस को शिकायत गोहाना के गांव घड़वाल के रहने वाले साधुराम ने थाना बरोदा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं और उनके दो बेटे हैं। उनके बेटे संदीप की गांव के ही जोगेंद्र उर्फ बंटू पुत्र सुरेश से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद जोगेंद्र मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने भाई अमित और दीपांशु पुत्र बिजेंद्र के साथ उनके घर के बाहर गाली-गलौच करने पहुंच गया। चाकू से किया हमला, जान से मारने की धमकी साधुराम के अनुसार, इसी दौरान जोगेंद्र उर्फ बंटू ने उनके बेटे संदीप के पेट में चाकू से वार कर दिया, जबकि अमित और दीपांशु ने उन्हें पकड़ लिया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी जोगेंद्र की गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घायल संदीप को तुरंत पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने खानपुर मेडिकल में की कार्रवाई रात करीब 11 बजे थाना बरोदा पुलिस को सूचना मिली कि संदीप नामक युवक झगड़े में घायल होकर बीपीएस जीएमसी खानपुर कलां में भर्ती है। सूचना पर एएसआई सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टर द्वारा संदीप को बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया गया। बाद में उसके पिता साधुराम ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। पुलिस ने किया मामला दर्ज पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जोगेंद्र, अमित और दीपांशु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। केस की जांच एएसआई विनोद को सौंपी गई है और पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
जिले के पेहवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।
फरीदाबाद के सूरजकुंड के मेले में चल रहे दीपावली मेले में देसी गाय के गोबर से बने धूप, दीप, और अगरबत्ती आदि सामान लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पानीपत के गांव निम्बरी लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा यह स्टॉल मेले में लगाई गई है। गाय के गोबर से बने प्रोडेक्ट फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 अक्तूबर से दीपावली मेला चल रहा है। हरियाणा टूरिज्म विभाग के द्वारा इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार के मेले में स्वदेशी उत्पादों को मेला की थीम रखा गया है। मेले में देसी गाय के गोबर से बने धूप, दीप, और अगरबत्ती आदि सामान दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा स्वयं सहायता समूह की संचालिका भावना और पूनम ने बताया कि उनका समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी अपनाने को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांव की 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2018 में स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वलंबन और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत की थी। इनमें धूप, दीप, अगरबत्ती और हवन सामग्री आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तर्ज पर तैयार किए गए हैं जो कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ घर में नकारात्मकता को नष्ट करते हैं। यह उत्पाद प्राकृतिक रूप से भी गुणकारी होते हैं।
हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है।
फरीदाबाद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर जैसा हो गया है। कांग्रेस द्वारा दिया गया नारा वोट चोर गद्दी छोड़ अब उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज भी वही चेहरे सामने आए हैं, जिन्होंने तीन बार हरवाया और पार्टी को गर्त में धकेला। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि राव नरेंद्र के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा आज पूरे देश में है। कांग्रेस का दिवाला पिट चुकाः गुर्जर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का दिवाला पिट चुका है न तो उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत नेता है और न ही प्रदेश में। उन्होंने कांग्रेस की हालात पुरानी बोतल में नई शराब जैसी स्थिति बताई। लोगों से की खास अपील कृष्णपाल गुर्जर ने त्योहारी सीजन का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि लोग दीपावली पर अधिक से अधिक स्वदेशी सामान खरीदें और देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। खादी पर कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से खादी उद्योग को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब तक इसमें 450 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपने ट्रक के साथ फरार हो गया। युवक के साथी उसे अस्पताल भी लेकर गए, उसने पहले ही दम तोड़ दिया। घटना बीती रात शुक्रवार करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद कुमार (35) डीग (शाहाबाद) का रहने वाला था। विनोद मोहड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता था। रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। विनोद अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। विनोद अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गया। रात को आ रहा था वापस गुरचरण सिंह (38) ने निवासी डीग ने बताया कि उसका छोटा भाई दोपहर 3 से रात 11 बजे तक ड्यूटी करता था। शुक्रवार को भी उसका भाई अपनी बाइक पर फैक्ट्री में गया था। विनोद अपनी शिफ्ट खत्म करके रात को अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसका भाई जीटी रोड पर मोहड़ी अस्पताल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके भाई की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। कुचल कर फरार हुआ ड्राइवर टक्कर लगते ही उसका भाई विनोद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके भाई के सिर और बाइक के ऊपर से निकल गया। सिर कुचले जाने से उसके भाई विनोद की मौके पर मौत हो गई। हालांकि उसके साथी उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रक लेकर फरार एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर अपने ट्रक को लेकर भाग गया। उधर, शाहाबाद पुलिस रुक्का मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गुरचरण की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आज पुलिस विनोद के शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी।
कलोई-दादरी तोय के बीच बस और ट्रक की टककर हो गई।
रोहतक में भाजपा सरकार की तरफ से बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एडवोकेट सतीश कौशिक को चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट जारी होते ही सतीश कौशिक को बधाई देने वालों के मैसेज आने शुरू हो गए और लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। सरकार की तरफ से 25 अगस्त को प्रदेशभर के सभी जिलों में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की थी, जिसे कुछ समय बाद ही वापस ले लिया गया था। लिस्ट को वापस लेने का कारण यह बताया था कि उसमें कुछ लोगों को दोहरी जिम्मेदारी मिल गई है, जिसके कारण नए सिरे से लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी। अब सरकार की तरफ से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। आरएसएस से जुड़े सतीश कौशिक एडवोकेट सतीश कौशिक 1998 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े हुए है और लगातार संघ के लिए काम कर रहे है। आरएसएस में लीगल सेल भी है, जिसमें एडवोकेट एडवोकेट सतीश कौशिक अधिवक्ता प्रसिद्ध के उपाध्यक्ष भी है। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलने के बाद बच्चों के लिए करेंगे काम एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बाद अब वह बच्चों के लिए काम कर पाएंगे। जो लोग बच्चों का शोषण कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।