Panipat: इसराना में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
कैथल जिले के गांव ग्योंग में पराली जलाने से रोकने गई विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हमला करने का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में कृषि विभाग के प्रबंधक राजबीर सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है। मामले में गांव के सोहन रमेश व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम शिकायत में प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि गांव में जब टीम पराली जलाने से रोकने के लिए गई तो उस पर तीनों आरोपियों ने डंडे, लाठियों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। इस हमले में वे खुद, ट्रेनिंग पटवारी राहुल व अन्य कर्मचारी घायल हो गए। बाद में आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कर्मचारियों को लगी चोटें बता दें कि बुधवार को पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में कृषि विभाग के 2 कर्मचारी, 2 पटवारी और एक ग्राम सचिव को चोटें लगी। गुस्साए किसानों ने टीम की मोटरसाइकिल तोड़ दी और फील्ड बुक, चालान बुक व पटवारी का सिजरा नक्शा भी छीन लिया था। टीम ने खेत में धान की पराली में आग लगाते हुए कुछ किसानों को देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसानों ने अचानक विरोध करना शुरू कर दिया और टीम से हाथापाई करते हुए हमला कर दिया। जब टीम ने बचाव का प्रयास किया तो टीम के सदस्यों को पीटा गया। कर्मचारियों का मेडिकल करवाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कैथल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी कर्मचारियों का मेडिकल करवाया गया। सदर थाना प्रभारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बहादुरगढ़ शहर में गुरुवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई।
फतेहाबाद शहर में भट्टू रोड के साथ लगती गीता धर्मशाला रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए गए। इंटरलॉक पत्थर से तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। सुबह किसी वाहन मालिक ने डायल 112 टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर रोजाना 15 से 20 गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इनमें से बुधवार रात को तीन कारों स्विफ्ट और आई-10 के शीशे तोड़ दिए गए। कार मालिक संजय कुमार ने बताया कि उनकी कार पर कवर लगे हुए हैं। 10 दिन से कार यहां खड़ी थी। कवर लगी कार को भी इंटरलॉक पत्थर मारकर तोड़ दिया गया है। संजय कुमार ने बताया कि घर के पास कार खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए वाहन मालिक यहां गाड़ियां खड़ी करते हैं। मगर इस तरह गाड़ियों के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक कार में तो इंटरलॉक पत्थर शीशा तोड़ने के बाद सीट पर पड़ा मिला है। गली में नहीं लगे हैं सीसीटीवी इस रोड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस कारण पुलिस को कोई फुटेज भी नहीं मिल पा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां अक्सर अराजक तत्व घूमते रहते हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं वाहन मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है। 15 दिन पहले उनकी गाड़ी अनाज मंडी में खड़ी थी, वहां भी उसका शीशा तोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले ही गली नंबर दो में भी तीन-चार गाड़ियों के शीश तोड़ दिए गए थे। गाड़ियों के शीशे टूटने से वाहन मालिकों में रोष है।
11 माह के लंबे इंतजार, विपक्ष का हमला और बगैर नेता प्रतिपक्ष विधानसभा सदन में उतरने वाली कांग्रेस की मुश्किलें नियुक्ति के बाद भी कम नहीं हो रही है।
सोनीपत जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। रामलीला सभाओं और धार्मिक समितियों ने इस भव्य आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले का सबसे ऊंचा रावण 60 फीट का तैयार किया गया है, जिसके साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहकेंगे।्र इन विशाल पुतलों को दिल्ली और रोहतक के कारीगरों ने अंतिम रूप दिया है, जबकि इनमें आतिशबाजी लगाने का काम उत्तर प्रदेश के बागपत से बुलाए गए कारीगरों द्वारा किया गया है। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और पारंपरिक लोक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुतलों के दहन का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिलेभर में होंगे भव्य दशहरा आयोजन सोनीपत जिले के विभिन्न स्थानों पर पुतला दहन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं: गन्नौर (बादशाही रोड, जनता स्कूल मैदान): यहाँ जिले का सबसे बड़ा, 60 फीट ऊंचा रावण दहन होगा, साथ ही 55-55 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस आयोजन में लायंस क्लब, सावन ज्योत महोत्सव, भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब सहयोग कर रहे हैं। सोनीपत शहर (कामी रोड रामलीला मैदान): श्री रामलीला सभा द्वारा 52 फीट ऊंचा रावण और 45-45 फीट ऊंचे मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। पुतलों को धनुष-बाण और गदा के साथ विशेष स्वरूप दिया गया है। सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड: सनातन धर्म सभा और श्री सेवा समिति महावीर दल की ओर से 52 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इसमें यूपी के कारीगरों द्वारा लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें रावण के पेट, मुंह और आंखों से आग व रंगीन रोशनी निकलेगी। सेक्टर-23 में भी रावण दहन किया जाएगा। नई अनाज मंडी: शिव शक्ति समिति गुड़ मंडी द्वारा 52 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। खरखौदा: श्री प्राचीन भारत रामलीला कमेटी शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद 51 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगी। पिपली में भी 51 फीट के रावण का दहन होगा। औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर (बीएसटी ग्राउंड): गन्नौर वैलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब गन्नौर गौरव द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण तथा 35-35 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। यहाँ हरियाणवी गायक अमित ढुल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मंचन और शोभायात्राओं का रहेगा खास आकर्षण दशहरा महोत्सव के दौरान जिलेभर में रामलीला मंचन, शोभायात्रा और मेले का भी आयोजन होगा। श्री रामलीला सभा के प्रधान महेंद्र मंगला और गजेंद्र मंगला ने बताया कि रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। इस वर्ष जानकी दरबार और युद्ध दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र होंगे।
मगन सुसाइड केस में बुधवार को आरोपी पत्नी दिव्या पर अदालत में आरोप तय नहीं हो सके।
भिवानी में दशहरा के उत्सव पर आज यानी 2 अक्टूबर को 100-100 फीट ऊंचे रावण मेघनाद व कुंभकरण का दहन किया जाएगा। जिसे गाजियाबाद के 20-25 कारिगरों ने करीब 20-30 दिन की मेहनत करके तैयार किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुतलों के पास पुलिस के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। ताकि असामाजिक तत्व पुतलों के साथ छेड़खानी ना कर पाएं। इधर, एसपी ने दशहरा पर्व को देखते हुए 23 स्थानों पर पुलिस नाके व 21 पुलिस राइडर गश्त पर तैनात की हैं। ताकि किसी भी प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके। साथ ही सभी स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। 100 फीट के रावण का दहन होगा भिवानी में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला और रावण दहन का आयोजन करवा रही है। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला के तहत दो अक्टूबर को अंतिम दिन की लीला प्रस्तुत होगी। इसमें कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अंत में रावण वध के प्रसंग मंचित किए जाएंगे। इसके बाद रावण दहन का भी आयोजन होगा। इस दौरान जयपुर की प्रसिद्ध कलाकार निष्ठा अग्रवाल अपने पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। विजय बंसल टैनी ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस, एंबुलेंस व सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दशहरा विजय दशमी पर्व पर 100-100 फीट के रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 10-12 लाख रुपए की लागत आएगी।
मनीषा मौत मामले से अब जल्द ही परतें खुल सकती हैं। परिजनों को सीबीआई ने इसके संकेत दिए भी हैं लेकिन मंगलवार को उनका इंतजार अधूरा रह गया।
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से पीलिया की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को नीलम का अंतिम संस्कार नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। इसमें सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे। मां की मौत से परेशान और दुखी सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी ब्लैक कर दी है। नीलम को थी लीवर की गंभीर समस्या नीलम चौधरी लंबे समय से लीवर संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं। डॉक्टर लीवर ट्रांसप्लांट की संभावना पर विचार कर रहे थे, लेकिन संक्रमण बढ़ने से हालत और खराब हो गई। बेटी के संघर्ष में हमेशा बनीं सहारा सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें धमकी मिली थी, तो मां नीलम ने 15 दिन तक घर में छिपाकर रखा था। संघर्ष के दिनों में भी वे बेटी की सबसे बड़ी ताकत बनीं।नीलम चौधरी नजफगढ़ की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहती थीं। 2020 में जब सपना चौधरी ने शादी की थी, तब इसकी पुष्टि भी नीलम ने मीडिया से की थी। 24 जनवरी 2020 को सपना-वीर ने गुपचुप शादी की सपना हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी के चलते भी सुर्खियों में रहीं थीं। वीर साहू ने फेसबुक पर खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और सपना एक बेटे की मां भी बन गई हैं। 24 जनवरी 2020 को दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार में मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही गर्भवती होने की खबरों पर सपना को ट्रोल करने वालों पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था कि किसी के निजी जीवन में लोगों का हस्तक्षेप बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमने अपनी इच्छा से शादी की है। लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। सपना चौधरी की मौत की उड़ी थी अफवाह 3 साल पहले सोशल मीडिया पर सपना की मौत की अफवाह उड़ी थी। इसमें कहा गया कि सिरसा में हुए एक सड़क हादसे में सपना की जान चली गई है। यह खबर आते ही उनके घरवाले और फैंस परेशान हो उठे थे। इसे लेकर सपना ने एक इंटरव्यू में कहा, “मेरी मौत की अफवाह से मेरे परिवार वाले बहुत परेशान हो गए थे। सब कॉल पर कॉल कर मेरा हालचाल जान रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इससे कैसे डील करूं? इस प्रोफेशन में हमें कई तरह की अफवाहों से जूझना पड़ता है, लेकिन इस तरह की अफवाहें बेहद अजीब होती हैं। सोचिए, किसी के मां-बाप से कॉल कर कोई पूछे कि क्या आपकी बेटी का निधन हो गया तो उन्हें कैसा लगेगा? शायद कोई सिंगर थी जिसकी डेथ हो गई थी और लोग उससे कंफ्यूज हो गए…पता नहीं। यह बेहद दुखद है कि किसी आर्टिस्ट का निधन हो गया, लेकिन मुझे लगता है कि अच्छा होता अगर यह कंफ्यूजन न हुआ होता।”