Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हांसी एसपी ने बाजारों की सुरक्षा का लिया जायजा:दुकानदारों से सीधा संवाद, त्योहारों को लेकर मांगे सुझाव

हिसार जिले के हांसी में पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने शुक्रवार को सुरक्षा दृष्टि से हांसी शहर का पैदल गश्त कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना शहर हांसी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। अपराधों पर अंकुश लगाना उद्देश्य गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधों पर अंकुश लगाना था। गश्त में थाना व चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। व्यापारियों और युवाओं से बातचीत निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से बातचीत की और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव आमंत्रित किए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। पुलिस जनता की मित्र है और हमारा निरंतर प्रयास है कि अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन का पुलिस पर विश्वास भी सुदृढ़ हो। सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से अपराधों में कमी आएगी और सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा।

Haryana

यमुनानगर में चलती कार में लगी आग:AC में हुआ था शॉर्ट सर्किट, ड्राइवर ने तुरंत नीचे उतरकर बचाई जान, मची अफरा तफरी

यमुनानगर शहर में शाम करीब सात बजे अग्रसेन चौक के नजदीक चलती कार में अचानक से आग लग गई। ऐसे में ड्राइवर गाड़ी को तुरंत रोका और नीचे उतरा। इतने में ही गाड़ी धूं-धूंकर जलने लगी, जिस वजह से आसपास अफरा तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही डायर 112 की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। गुरुग्राम जाने से पहले गाड़ी चैक करने लाया था जगाधरी बुडिया चौक निवासी अंकित गर्ग ने बताया कि उसे कल शनिवार को किसी काम से गुरुग्राम जाना था। इसलिए वह आज अपनी टाटा इंडिगो गाड़ी को चैक करने के लिए अग्रसेन चौक की तरफ लेकर आया था। जैसे ही वह चौक के नजदीक पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने देखा कि गाड़ी के एसी में से कुछ चिनगारी निकल रही थी और गाड़ी में एक दम से हीट बढ़ गई। गाड़ी थोड़ी और आगे चली तो उसके बोनट में से अचानक धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी को वहीं खड़ा किया और उससे बाहर निकल गया। इतने में गाड़ी के इंजन में से लपटें उठने लगीं। आसपास के दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इससे गाड़ी की लपटें तो शांत हुई, लेकिन इंजन अंदर से फिर भी जलता रहा। आग के कारण जाम हुआ कार का बोनट लोहे की रॉड से गाड़ी के बोनट को खोलने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जाम हो चुका था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया है। अंकित ने बताया कि उसकी गाड़ी की सर्विस भी टाइम पर हो रखी है और पहले कभी ऐसी समस्या नहीं आई। हादसे में उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

Haryana

गन्नौर में कल 200 मेधावी स्टूडेंटस होंगे सम्मानित:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचेगे; विद्यार्थियों को स्कूटी, टैबलेट और साइकिल दिए जाएगें

गन्नौर में शिक्षा और मेधावी स्टूडेंट को प्रोत्साहित करने का अनोखा प्रयास। देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी इस बार एक साथ दो वर्षों का युवा सम्मान समारोह आयोजित कर 200 होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देगी। सोनीपत के गन्नौर में देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा छठा और सातवां युवा सम्मान समारोह कल 27 सितंबर को बीएसटी ग्राउंड में सुबह 10 बजे आयोजित करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पिछले वर्ष न हो पाने के कारण दो साल का समारोह एक साथ मनाया जा रहा है। गन्नौर के विधायक और सोसाइटी के संस्थापक देवेंद्र कादियान ने बताया समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा के 200 होनहार विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में 60 छात्र सरकारी स्कूलों से हैं। पुरस्कार वितरण का विवरण विद्यार्थियों में से 20 टॉपरों को स्कूटी, 80 को टैबलेट और 100 छात्रों को साइकिल देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इन पुरस्कारों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा और सफलता की ओर प्रोत्साहित करना है।विधायक कादियान ने कहा कि समाज में शिक्षा के महत्व और युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करें।

Haryana

अंबाला कैंट में कूड़े के ढेर से मिला भ्रूण:इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जांच शुरू हुई

हरियाणा के अंबाला कैंट में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। कैंट की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के पास दोपहर करीब 12 बजे कूड़े के ढेर से एक भ्रूण बरामद हुआ। यह भ्रूण पूरी तरह विकसित था और देखने से लग रहा था कि वह लड़के का है। भ्रूण को सफेद चादर में लपेटकर फेंका गया था। जब राहगीरों की नजर इस पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीर ने दी पुलिस को सूचना प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने बताया कि वह रोज की तरह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकला था। जब वह वाल्मीकि धर्मशाला के पास कूड़े के ढेर से गुजरा तो उसकी नजर एक सफेद कपड़े में लिपटे भ्रूण पर पड़ी। पहले तो उसे यह किसी खिलौने जैसा लगा, लेकिन जब करीब जाकर देखा तो सच्चाई सामने आई। उसने बताया कि भ्रूण पूरी तरह विकसित था और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। अनिल का कहना है कि भ्रूण को वहां छोड़े हुए ज्यादा समय नहीं हुआ होगा, क्योंकि आसपास की स्थिति देखकर लग रहा था कि इसे हाल ही में फेंका गया है। अनिल ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस कब्जे में लिया पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा। नियम के अनुसार, इतने समय तक इंतजार इसलिए किया जाता है ताकि इस बीच कोई परिजन या संबंधित व्यक्ति सामने आ सके। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रूण के वास्तविक कारणों और सही समय का पता केवल फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में मचा हड़कंप जैसे ही कूड़े के ढेर से भ्रूण मिलने की खबर फैली, आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सभी लोग घटना से हैरान और दुखी दिखाई दिए। इलाके में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर इतना अमानवीय काम किसने और क्यों किया होगा। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। कई लोगों ने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच से उन्हें कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। इलाके की गलियों और आसपास के प्रमुख रास्तों पर लगे कैमरों से यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने भ्रूण को वहां छोड़ा।

Haryana

भिवानी में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:निर्माण कार्य रोकने पहुंचे ग्रामीण, जेई से बहस, गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने का आश्वासन

भिवानी के गांव बलियाली से जमालपुर के बीच करीब सवा 3 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क को लेकर गांव बलियाली के ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही टूटी-फूटी और निम्न गुणवत्ता की सीसी ब्लॉक्स की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सांझा की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की और बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना को सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की आपत्ति को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) असलम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों और जेई में बहस ग्रामीणों और जेई के बीच बहस भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि वे सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। जवाब में जेई असलम ने कहा कि जहां-जहां ग्रामीणों को आपत्ति है, वहां से निर्माण सामग्री को बदला जाएगा। ग्रामीणों ने दी चेतावनी सरपंच सचिन सरदाना ने ग्रामीणों की बात का समर्थन करते हुए कहा कि ग्रामीणों का विरोध पूरी तरह से जायज है। करोड़ों की लागत से बन रही सड़क बार-बार नहीं बनती। इसलिए निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग होना चाहिए। विभाग को चाहिए कि वह जवाबदेही सुनिश्चित करे। मौके पर सरदार गुरबक्श सिंह, पंच सुरेन्द्र, पूर्व पंच दिनेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Haryana

हांसी विधायक से मिले किसान:मुआवजे की मांग, बोले- बारिश से तबाह हुई फसल, आर्थिक संकट खड़ा हुआ

हिसार के हांसी उपमंडल के रामायण गांव के किसानों ने जलभराव से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर विधायक विनोद भयाना से मुलाकात की। किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण उनकी 70 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा उनकी क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजे की श्रेणी में शामिल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर सही सर्वेक्षण न होने के कारण उन्हें उचित मुआवजा मिलने में कठिनाई हो रही है। किसानों ने बताया कि वे इस संबंध में पहले भी विधायक से मिल चुके हैं। विधायक ने दिया समस्या के समाधान का भरोसा किसानों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक विनोद भयाना ने उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र किसान को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाना है, और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सही सर्वेक्षण करने और वास्तविक स्थिति दर्ज करने के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। एसडीएम से भी की मुलाकात विधायक के निर्देश पर, किसानों ने उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) राजेश खोथ से भी मुलाकात की। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी फसलों का जल्द से जल्द निष्पक्ष आकलन किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव से उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, जिससे कई किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करेंगे और उन्हें जल्द ही मुआवजा मिलेगा।

Haryana

भिवानी में दूधमुंही बच्ची की संधिग्ध मौत:तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटी, तबीयत बिगड़ने पर लाए थे अस्पताल

भिवानी के ग्वार फैक्ट्री के पास स्थित सेवा नगर निवासी करीब 6 माह की बच्ची की संधिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसकी तबीयत खराब होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। मृतका की पहचान करीब 6 माह की सुनीता के रूप में हुई है। सुनीता के पिता अखिलेश शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। जो भिवानी में मेहनत मजदूरी करते हैं और यहां पर ही रहते हैं। उनका परिवार फिलहाल सेवा नगर में रह रहा है। अखिलेश ने बताया कि उसकी बेटी सुनीता को दो दिन से बुखार था। बेटी को उपचार के लिए दवाई भी दिलाई थी। वीरवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनीता तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटी थी। सुनीता से बड़ा एक भाई व एक बहन है। जांच में जुटी पुलिस वहीं चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बीटीएम पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी जयवीर ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें बीमार होने के बाद मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana

Haryana Accident: जींद में स्कूटी और ई-रिक्शा में टक्कर, आठ साल के मासूम की मौत, आरोपी फरार

हरियाणा के जींद में पटियाला चौक पर स्कूटी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Haryana

करनाल में कार की टक्कर से दादा-पोता घायल:साइकिल से खेत से लौट रहे थे दोनों, एक अन्य बुजुर्ग को भी आई चोट

करनाल के ब्रह्मानंद चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दादा-पोते समेत एक अन्य बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कान से खून बहने लगा। दोनों बुजुर्ग भी चोटिल हुए हैं। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और ई-रिक्शा चालक की मदद से घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करनाल निवासी युवक आकाश ने बताया कि वह ब्रह्मानंद चौक पर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बलेनो कार आई। पहले उसने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी। उसी टक्कर से बुजुर्ग की साइकिल आगे चल रहे दादा-पोते की साइकिल से जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि तीनों सड़क पर जा गिरे। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई और कान से खून निकलने लगा। ई-रिक्शा चालक ने दिखाई इंसानियत आकाश ने बताया कि वह भी साइकिल से थोड़ा किनारे गिरा और तुरंत बुजुर्गों को संभाला। इस बीच ई-रिक्शा चालक सूरज वहां पहुंचा। उसने अपनी सवारियां बीच सड़क पर उतार दीं और तुरंत घायल दादा-पोते व बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूरज ने बताया कि सड़क पर गिरे घायल हालत देखकर उसने बिना देर किए मदद की। घायल बुजुर्ग का बयान चांद सराय निवासी घायल बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने पांच साल के पोते के साथ खेत से घर लौट रहा था। सड़क के किनारे साइकिल चला रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने सबसे पहले एक बुजुर्ग को टक्कर मारी और उनकी साइकिल हमारी साइकिल से टकरा गई। इससे हम दोनों सड़क पर गिर पड़े। पोते को सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा। दूसरे बुजुर्ग को भी गंभीर चोट आई। आरोपी चालक कार रोकने तक नहीं रुका और मौके से भाग गया। अब इसकी शिकायत पुलिस को देंगे। पुलिस कर रही जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक की तलाश शुरू की। फिलहाल घायलों का करनाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग का कहना है कि वे इस मामले में शिकायत पुलिस को देंगे ताकि लापरवाह कार चालक के खिलाफ एक्शन हो।

Haryana

Haryana: निलंबित सीबीआई के पूर्व जज पर चलेगा केस, सरकार ने दी मंजूरी, अब एसीबी पेश कर सकती है चालान

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित पूर्व सीबीआई जज सुधीर परमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब एसीबी अदालत में पूर्व न्यायिक अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सकेगी।

Scroll to Top