Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

हरियाणा के 9 शहरों की हवा बहुत खराब: 28 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश होने से मिलेगी राहत

दिवाली के त्योहार पर हुई आतिशबाजी, पराली के जलाने व अन्य गतिविधियों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Haryana

नारनौल में दो दिन में ही एक्यूआई में आया सुधार:हवाओं का रुख बदलने से 390 से गिरकर हुआ 61

हरियाणा के नारनौल में हवाओं का रुख बदलते ही एयर क्वालिटी में भी सुधार हो गया है। दो दिन पहले जहां नारनौल शहर का एक्यूआई पूरे देश में तीसरे नंबर पर था। दो दिन पहले दीपावली की रात को यह 12 बजे 500 तथा उससे अगले दिन 390 तक चला गया था, जो अब गिरकर 61 पर आ गया है। दीपावली से पहले तथा उसके बाद खराब हुई शहर की आबोहवा अब ठीक हो गई है। इससे लोगों ने वायु प्रदूषण से राहत की सांस ली है। ऐसा हवाओं का रुख बदलने से हुआ है। दो दिन पहले तक उत्तरी क्षेत्र से हवाएं चल रही थी, जो अब पश्चिमी क्षेत्र से चलने लगी हैं। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों में जलाई जाने वाली पराली की धुआं ने भी रुख बदल लिया। इससे नारनौल शहर का आसमान साफ हो गया। लोगों ने ही राहत की सांस हवाओं का रुख बदलने के बाद क्षेत्र में छाया जहरीला स्मॉग भी छंट गया है। इससे अस्थमा व दिल के लोगों को परेशानी होने लगी थी। वहीं आंखों के राेगी भी बढ़ गए थे तथा आंखों में जलन रहने लगी थी, अब हवा साफ होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी ऐसा ही रहेगा वहीं मौसम के जानकार डा. चंद्रमोहन ने बताया कि अब कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उन्होंने बताया कि हवाएं अब पश्चिम की ओर से आने लगी हैं। इससे 27 तक मौसम शुष्क रहेगा। 27 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे 29 से बारिश होगी। जिसके चलते अब स्मॉग छट जाएगा।

Haryana

गुरुद्वारा में गुरमत समागम आज से

हिसार | प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नागोरी गेट द्वारा 100 साल गुरु घर दे नाल महान गुरमत समागम 24 अक्टूबर से गुरुद्वारा में मनाया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान कर्म सिंह व प्रवक्ता सोनू खुराना ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में श्री अखंड पाठ साहब प्रारंभ होगा। 25 अक्टूबर को सायं 6:30 से 7 बजे रहरास साहिब पाठ होगा। इसके बाद रात 7 से 10:15 बजे तक भी कुलदीप सिंह, बीवी सरोज कौर खुराना व भाई जसपाल सिंह दिल्ली वाले शब्द कीर्तन के माध्यम उपस्थित साध संगतों को निहाल करेंगे। 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विधिवत रूप से श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि द्वारा सरबत की भलाई के लिए अरदास होगी। उसके बाद 10 से 11 बजे गुरु घर से जुड़ी बीवियां शब्द कीर्तन का गायन करेंगे। 11 से 12 बजे भाई कुलदीप सिंह जी शब्द कीर्तन करेंगे। 12 से 2 बजे तक भाई गगनदीप जीत सिंह शब्द कीर्तन का गायन करेंगे। इसके अलावा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु घर से जुड़े सेवादारों को गुरु घर का सिरोपा भेंट किया जाएगा। अरदास के उपरांत गुरु घर में लंगर लगेगा।

Haryana

मनीषा मौत मामला: सीबीआई जांच के 50 दिन पूरे, नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, पीड़ित पिता ने कही ये बात

मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच के 50 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

Haryana

हिसार में NH-52 पर गड्ढों से पलटी धान की ट्रॉली:किसान की फसल हुई खराब, NHAI से की मुआवजे की मांग

हिसार जिले के बरवाला में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर सड़क पर बने गहरे गड्ढों में फंसकर एक किसान की धान से भरी ट्रॉली पलट गई। जिससे लगभग 50 मन धान पानी में गिरकर खराब हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव धान्सू निवासी किसान भरत सिंह ने इस घटना के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने हिसार के उपायुक्त से शिकायत कर ऑथोरिटी के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है। राजमार्ग पर गड्ढों की भरमार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। गड्ढे में फंसकर पलटी धान की ट्राली किसान भरत सिंह ने उपायुक्त हिसार को भेजी शिकायत में कहा कि वह 22 अक्टूबर को अपने खेत से लगभग 150 मन धान लेकर ट्रॉली में भरकर बरवाला मंडी जा रहा था। NH-52 पर सरसौद गांव के निकट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिनमें पानी भरा रहता है, जिससे यह पता नहीं चलता कि कौन-सा गड्ढा कितना गहरा है। इसी दौरान ट्रॉली का पहिया गड्ढे में धंस गया और ट्रॉली पलट गई। किसान की 50 मन धान हुई खराब भरत सिंह के अनुसार, लगभग 50 मन धान खराब हो गई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। किसान ने कहा कि यह हादसा NHAI की लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन और NHAI अधिकारियों से फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। किसान ने बताया कि अधिक बारिश से पहले ही फसल को काफी नुकसान हुआ था और अब मंडी ले जाते समय सड़क हादसे ने बची हुई फसल भी खराब कर दी। उन्होंने कहा कि यदि NHAI ने जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Haryana

Hisar: अभी जेल में ही रहेगी ज्योति, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पांच माह से जेल में है बंद

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका वीरवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी।

Haryana

बरवाला में दो गुटों में चलें ईंट-पत्थर:मारपीट और पथराव में 10-12 लोग घायल; महिलाओं की कहासुनी में हुआ विवाद

हिसार जिले के बरवाला में वीरवार शाम उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक ही जाति के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस कर्मियों को भी पथराव का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख थाना पुलिस की कई गाड़ियां अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घरेलू बात को लेकर महिलाओं में हुई थी कहासुनी झगड़े में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच किसी घरेलू बात को लेकर हुई थी, जो कुछ ही देर में पुरुषों के बीच झगड़े में बदल गई। पुलिस अधिकारियों ने कराया मामला शांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के उग्र होने से स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Haryana

गुरुग्राम में युवक को मारी गोली:जनवरी में चचेरे भाई की हत्या हो चुकी, उन्हीं आरोपियों पर किडनैपिंग और हमला करने का आरोप

गुरुग्राम के रवि नगर में गुरुवार शाम को बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रशांत पाराशर नाम के युवक के पेट में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पेट में गोली लगने से प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हीरो होंडा चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी साल जनवरी में प्रशांत के चचेरे भाई पर्व की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पर्व के हत्यारोपियों ने प्रशांत पर भी गोलियां चलाई है। 21 वर्षीय प्रशांत पाराशर परिवार के साथ रवि नगर में ही रहता है। शाम को वह घर के बाहर था। अचानक दो-तीन बदमाश आए और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पेट में गोली लगने से घायल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराहट में घरों में घुस गए। प्रशांत को पेट में एक गोली सटीक निशाने पर लगी, जिससे वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर खाली कारतूस बिखरे मिले। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों का संबंध उसी गैंग से है, जो पर्व की हत्या में शामिल था। यह बदले की कार्रवाई लगती है। प्रशांत को चेतावनी देने के लिए निशाना बनाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दो बाइकों पर सवार होकर चार से पांच हमलावर आए थे। उन्होंने पहले प्रशांत को किडनैप करने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एसएचओ बोले- अभी नहीं मिली कोई शिकायत सेक्टर 9 थाने के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि अभी तक कंप्लेंट नहीं मिली है। पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है। घायल युवक के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Scroll to Top