Haryana: विजिंलेस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ एसएचओ
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने एसएचओ को गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने एसएचओ को गिरफ्तार किया है।
हिसार में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य जत्थेदार सरदार सुखसागर सिंह के आवास पर हुए हमले के मामले में सिख समुदाय के प्रतिनिधि गुरुवार को जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरदार सुखसागर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे 10-15 हथियारबंद लोगों ने उनके डाबड़ा चौक स्थित घर पर हमला किया। हमलावरों ने फायरिंग की, गाली-गलौच की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर की ओर आग के गोले भी फेंके। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत उसी रात पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर समुदाय के लोगों ने डीसी और एसपी से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। तत्काल गिरफ्तारी की मांग सरदार सुखसागर सिंह ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, दंगा और आग्नेयास्त्रों के प्रयोग जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। जिला उपायुक्त और एसपी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिख समाज ने सुखसागर सिंह और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी दोहराई।
गांव चांदपुरा में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
चंडीगढ CBI की तरफ से रिश्वत मामले में पकड़े गए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर सीबीआई की टीम दोबारा से पहुंची है। बाद दोपहर टीम ने उनका घर खोला है और अंदर जांच करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को सूचना मिली है कि उनके घर में अभी भी कुछ कागजात पड़े हैं, जिन्हें बरामद किया जाना है। इससे पहले सीबीआई की तरफ से उनके घर 7.5 करोड़ की नगदी, कुछ जायदाद के कागजात, महंगी घडिय़ां और शराब बरामद हो चुकी है। इसके अलावा उनके बैंक के एक लॉकर से कुछ जमीन के जायदाद के कागज और सोना बरामद हुआ है।
रोहतक शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में बुधवार रात दोस्तों के साथ बैठे दो युवकों की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्तों ने ही कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया है।
बहादुरगढ़ में फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के उद्देश्य से आज एसडीएम नसीब कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पराली प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि पराली जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही गांवों और स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को दिए जा रहे 1200 रुपए प्रति एकड़ उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की स्कीम के तहत किसानों को 1200 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है ताकि किसान फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने के लिए प्रेरित हों। एसडीएम नसीब कुमार ने पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर मुनादी करवाकर किसानों और आमजन को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया जाए। SDM बोले-पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करें एसडीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पराली जलाने की घटना सामने आती है तो तुरंत पुलिस विभाग को सूचित कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता से लें और संबंधित थाना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। बैठक में एसडीओ सुनील कौशिक, नरेश कुमार (राजस्व विभाग), सोनू (एईई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), डॉ. महावीर मलिक, डॉ. कविता (विषय विशेषज्ञ, शस्य), राजीव पाल चावला (सहायक कृषि अभियंता, झज्जर), सुनील कुमार (तकनीकी सहायक), राकेश राणा (खंड कृषि अधिकारी), कार्तिक कौशिक (ग्राम सचिव) तथा नरेश कुमार (इंस्पेक्टर, सदर थाना) आदि मौजूद थे।
सोनीपत के गांव चिटाना के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किसानों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।
करनाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कुछ कर्मचारियों को दो साल से वेतन नहीं मिल रहा है। लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। यह सभी कर्मचारी कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दो दिन का धरना शुरू किया है। इससे विभाग की सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बड़ा करेंगे। जानिए कर्मचारियों की पीड़ा, जो उन्होंने बताई
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को रोहतक तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी एक जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले हैं।
सोनीपत शहर में खिलौने बेचने को लेकर विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति को सिर पर लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर सात टांके आए और नाक की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिलौने बेचने को लेकर हुआ विवाद सोनीपत के जीवन नगर के रहने वाले बिजेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया कि अपने घर के बाहर गली में खाट लगाकर बच्चों के खिलौने बेचने का स्टॉल लगाया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली ज्योति ने वहां से खाट हटाने के लिए उस पर पानी डाल दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लोहे की पाइप से हमला, सिर पर आए सात टांके शिकायतकर्ता बिजेन्द्र का कहना है कि कहासुनी के बाद ज्योति ने अपने बेटे युवराज और पति को बुला लिया। युवराज ने मौके पर पहुंचते ही लोहे की मोटी पाइप से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां उसके सिर में सात टांके लगे और नाक की हड्डी भी टूट गई। दोबारा मारपीट की धमकी, पीड़ित ने मांगी सुरक्षा बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि युवराज और उसके साथी फिर से हमला करने की योजना बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बिजेन्द्र ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी पुलिस के अनुसार बिजेन्द्र के अस्पताल में दाखिल होने की सूचना पर एएसआई नरेंद्र मौके पर पहुंचे थे। जांच के बाद पुलिस ने बिजेन्द्र के बयान पर ज्योति, उसके पति और बेटे युवराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला थाना सिविल लाइन सोनीपत में दर्ज किया गया। जांच एएसआई विकास को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।