हिसार-वलसाड स्पेशल ट्रेन: त्योहारी सीजन में 20 दिन चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भिवानी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है।
सोनीपत पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना खरखौदा और क्राइम यूनिट खरखौदा की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेश उर्फ मोंटी और ईशु उर्फ टोनी के रूप में हुई है, दोनों नाहरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को सुमित नामक एक व्यक्ति ने थाना खरखौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। सुमित ने बताया कि वह अपने हेल्पर अभिषेक के साथ आईएमटी खरखौदा से मारुति कंपनी से कार लोड करके सोहटी गांव जा रहा था। तभी गोल सर्कल के पास एक कार ने उनकी गाड़ी को रोका। दो लड़कों ने उन्हें डरा-धमकाकर गाड़ी से नीचे उतार लिया। एक लड़के के हाथ में पिस्तौल थी, जिसने सुमित की जेब से दो मोबाइल फोन छीन लिए। दूसरे लड़के ने गाड़ी के डैशबोर्ड से 20-25 हजार रुपए निकाल लिए। जाते समय लड़कों ने सुमित और अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद सुमित को अपनी गाड़ी में एक पर्स मिला, जिसमें दीपेश नाम के एक व्यक्ति का आधार कार्ड था। यह सुराग जांच में महत्वपूर्ण साबित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दीपेश उर्फ मोंटी और ईशु उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने मंगलवार दोपहर सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
हिसार जिले की नलवा विधानसभा में 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नलवा में धन्यवाद रैली करेंगे। विधायक रणधीर पनिहार ने बताया प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यमंत्री रैली में आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई सहित अन्य मंत्रीगण एवं विधायक शामिल होंगे। रणधीर पनिहार ने बताया कि धन्यवाद रैली के लिए 17 से 22 अक्टूबर तक गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि यह रैली सरकार की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और जनता की सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक होगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। विधायक ने बताया यहां-यहां होगी जनसभाएं विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि 17 अक्टूबर को गांव लुदास, शाहपुर, न्योली कलां, मात्रश्याम, मिंगनी खेड़ा, रावलवास खुर्द, किरतान, सीसवाला, भिवानी रोहिल्ला, रावलवास कलां, धीरणवास, नथवाना, हिंदवान और आर्यनगर, 18 अक्टूबर को गांव भेरियां, पातन, टोकस, मुकलान, देवां, सिंघराण, मंगाली आकलान, मंगाली झारा, मंगाली सुरतिया, मंगाली, मोहब्बत, मंगाली जाटान, रावतखेड़ा, पंप हाऊस, तलवंडी बादशाहपुर और स्याहड़वा गांव में लोगों को रैली में जनसभाएं की जाएगी। इसी प्रकार 19 अक्टूबर को गांव पनिहार चक्क, गोरछी, सरसाना, बासड़ा, गावड़, चौधरीवास, कालवास, चिड़ौद, पायल, चारनौंद, तलवंडी रूक्का, रामगढ़ बस्ती, गंगवा, कैमरी तथा कैमरी रोड़ और 22 अक्टूबर को गांव दाहिमा, भोजराज, गुंजार, बालावास, नलवा, दुबेटा, बूर्रे, हरिता, बाड्ïया ब्राहमण, बाड्ïया रांगडान, भर्री, डाया, हरिकोट, गांधीनगर तथा आजाद नगर में जनसभाएं की जाएगी।
रोहतक के एएसआई संदीप लाठर की मौत से उनका परिवार तो तबाह हुआ ही, खुदकुशी का सवाल भी जिंदा है। कारण यह कि उनका न एडीजीपी पूरण कुमार से कोई लेन-देन था, न ही उनके गनर सुशील से।
हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में एमटीपी किट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं मेडिसन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को कंट्रोल और रेगुलर करने के लिए लिया गया है। स्टॉकिस्ट और मेडिकल स्टोर को अपने यहां से स्टॉक हटाना होगा। गुरुग्राम में सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लिनिक में बने जिला सेंट्रल स्टोर से ही खरीदी जा सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि सरकार के ताजा निर्देशों के तहत सभी होलसेलर और रिटेलर को किट की बिक्री तुरंत बंद करने और संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त एमटीपी सेंटर्स को निर्देश दिया गया है कि आवश्यकता अनुसार गर्भ संबंधी उपचार हेतु केवल Tab. Mifepristone 200 MG” को जिला सेंट्रल स्टोर पॉलीक्लिनिक से ही प्राप्त करें। साथ ही वे स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव करें और प्रत्येक महीने अपनी रिपोर्ट विभाग को जमा करवाएं, ताकि दवाओं की उपलब्धता और उपयोग पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
धान उठान को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी द्वारा जिला सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने पर थप्पड़ कांड से अफरा-तफरी मच गई।
कैथल में कलायत के वार्ड नंबर एक में करीब 35 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में पाया गया। युवक अपना घर बार छोड़कर कई साल से साधु बना हुआ था और कलायत में खेड़ी रोड पर एक दरगाह में रह रहा था। मृतक युवक की पहचान गांव सेगा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। मृतक के शव के पास शराब की बोतल, पानी की बोतल व अन्य सामान मिला। राहगीरों ने दिखा तो दी सूचना सुबह जैसे कही पास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस व परिजनों ने मिलकर मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। पुलिस कर रही जांच कलायत थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों ने सूचना दी थी कि वार्ड एक में तालाब के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक के परिवार में उसकी माता और बड़ा भाई है। कुलदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह साधु बनकर रह रहा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
कस्बा बहल के एक निजी स्कूल में नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले दो चचेरे भाईयों की डंडों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।
सिरसा में हिसार एचएयू के टीचर पर हमला कर दिया गया। यह आरोप अपने भाई व रिश्तेदारों पर लगाए हैं। झगड़ा भी पुस्तैनी मकान को लेकर हुआ। रोहताश को काफी चोटें आई है, जिसके चलते वह अस्पताल में दाखिल है। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घायल रोहताश शेखुपुरिया का रहने वाला है। उसके पिता का गांव में रिहायशी मकान है। वह खुद एचएयू में टीचर है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव में आया हुआ था। घर आने पर उसके भाई ने ही उसके साथ झगड़ा कर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घायल रोहताश से बात की तो बताया कि अभी वह हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में जिले के शेखुपुरिया गांव निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि हाल ही में वह अपने बच्चों सहित जवाहर नगर में रहता है। वह एचएयू हिसार में टीचर लगा हुआ है। वह दो भाई है और शादीशुदा है। उनके पिता भूप सिंह की मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई रमेश कुमार का गांव में रिहायशी साझा मकान है। 10 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ शेखुपुरिया में आया हुआ था। भाई रमेश कहने लगा कि उसका इस मकान में कोई हिस्सा नहीं है। भांजों को भी बुलाया पीटने को रोहताश के अनुसार, जब उसने कहा कि यह पुस्तैनी मकान है। यह कहते कि रमेश ने हाथ में लिया डंडा उसके दाहिने बाजू पर मारा और शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए और उसे छुड़वाया। इसके बाद वह गली में आए तो धोतड़ निवासी भांजे कृष्ण कुमार सिरसा आ गए। उसका रास्ता रोक लिया और तीनों ने मिलकर उसे पीटने लगे। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया और कहने लगे कि मकान पर दोबारा आया तो जान से मार देंगे। इसके बाद सीएचसी रानियां में गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।