डॉलर की चाह में दांव पर जिंदगी: डिपोर्ट होने वाले 16 युवा करनाल से, अब शर्म के कारण खुद को किया घरों में कैद
अमेरिका में डॉलर कमाने की चाह में युवाओं ने अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगा दिया।
अमेरिका में डॉलर कमाने की चाह में युवाओं ने अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगा दिया।
गुरुग्राम में प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ट्रैक किनारे खड़े बदमाशों ने चलती ट्रेन से एक यात्री का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जा रही बीकानेर एक्सप्रेस में सवार महेंद्रगढ़ के गांव ढाढोत के रहने वाले अमित कुमार (27 वर्ष) को निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत अमित ने बताया कि वह दिल्ली कैंट से महेंद्रगढ़ जाने के लिए बीकानेर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार हुआ था। वह खिड़की के पास खड़ा होकर अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। ट्रेन जैसे ही गुरुग्राम के पास रेलवे लाइन के किनारे से गुजरी, तो रेलवे ट्रैक के किनारे तीन युवक खड़े दिखाई दिए। हाथ पर वार करके मोबाइल गिराया उनमें से एक ने रस्सी या किसी धातु की चेन जैसी चीज को हाथ में घुमाते हुए अमित के हाथ पर वार किया। झटके में अमित का सैमसंग गैलेक्सी S9 मोबाइल खिड़की से बाहर गिर गया। मोबाइल में एयरटेल कंपनी की सिम लगी हुई थी, जिसे करीब 6-7 साल पहले खरीदा था। तीन युवक मोबाइल उठाकर भागे अमित ने बताया कि वह मोबाइल पकड़े हुए था, तभी अचानक हाथ पर तेज झटका लगा और मोबाइल बाहर गिर गया। तीनों लड़के मोबाइल उठाकर तुरंत सुनसान इलाके की ओर भाग गए। ट्रेन की स्पीड बहुत तेज थी, इसलिए मैं कुछ कर नहीं सका। उसने तुरंत साथी यात्रियों को बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। महेंद्रगढ़ में जीरो एफआईआर ट्रेन महेंद्रगढ़ पहुंचने पर उसने रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी में पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला गुरुग्राम जीआरपी तक पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई है। रेलवे ट्रैक के किनारे झांडियां और सुनसान इलाका होने से बदमाशों को भागने में आसानी हुई। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि ट्रैक के उस हिस्से में कैमरे नहीं हैं। पुलिस ने अमित के बयान के आधार पर FIR दर्ज की है। आरोपियों की तलाश कर रही जीआरपी गुरुग्राम में यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-रेवाड़ी रेल ट्रैक पर चलती ट्रेनों से मोबाइल छीनने की कई वारदातें सामने आई हैं। बदमाश रस्सी, लोहे की चेन या हुक का इस्तेमाल कर खिड़की से झांकते यात्रियों को निशाना बनाते हैं। वहीं जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति के साथ आधुनिकता की भी झलक मिलेगी।
हरियाणा के गुरुग्राम में चार दिन पहले एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी विपिन जौनपुर जिले से अपने पड़ोस के गांव में रहने वाले व्यक्ति से 13 हजार रुपए में पिस्तौल खरीदकर लाया था। ब्रेकअप के बाद एकतरफा प्यार में पागल आरोपी विपिन (31 वर्ष) ने शिवांगी को मारने की नीयत से एक सप्ताह तक पीछा भी किया। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि पिस्तोल लाने के बाद भी वह पहले शिवांगी को शादी के लिए मनाना चाहता था, लेकिन हर बार शिवांगी के इंकार करने पर उसने उसे मारने की प्लानिंग कर डाली। विपिन वारदात को अंजाम देने के लिए एक सप्ताह से शिवांगी को लगातार कॉल कर मिलने के लिए बुला रहा था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इससे गुस्साए विपिन ने सुबह 9 बजे से ही शिवांगी की बिल्डिंग के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करना शुरू कर दिया। ऑफिस जाने के लिए कमरे से निकलने पर पकड़ा सुबह करीब 10 बजे डूंडाहेड़ा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली शिवांगी अपनी बिल्डिंग से बाहर निकल रही थी। तभी विपिन उसका हाथ पकड़कर अंदर लेकर जाने लगा, लेकिन शिवांगी ने मना कर दिया और वह हाथ छुड़ाकर भागने लगी। इससे गुस्साए विपिन ने फायरिंग कर दी, संयोग से निशाना चूक गया और गोली शिवांगी के कंधे पर लगी। हालांकि शिवांगी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। दोनों में पहले दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप पुलिस जांच में सामने आया कि विपिन और शिवांगी की मुलाकात पहले दोस्ती के रूप में हुई थी। जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि शिवांगी ने रिश्ता तोड़ दिया, जिसे विपिन बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह शिवांगी को कमरे में ले जाकर हत्या करना चाहता था, लेकिन जब शिवांगी ने दरवाजा लॉक कर दिया तो उसने फायर कर दिया। पिस्तोल बेचने वाला सप्लायर अरेस्ट पुलिस ने विपिन को 13 हजार रुपए में पिस्तोल बेचने वाले व्यक्ति कैलाश नाथ (50 वर्ष) को उसके गांव गौराखुर्द, जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि विपिन एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से उसके पास पहुंचा था और पेमेंट लेने के बाद पिस्तोल उसे सौंप दी थी। अब पुलिस जांच कर रही है कि विपिन पिस्तोल को कैसे गुरुग्राम लेकर पहुंचा। कैलाश से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ भी की गई है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने कबूला, शादी से इंकार किया पुलिस पूछताछ में विपिन ने कबूल किया कि वह शिवांगी को कमरे में ले जाकर हत्या करना चाहता था, लेकिन लॉक लगाकर बाहर जाते देख फायर कर दिया।
कलोई गांव में पिता और भाई की हत्या की आरोपी अशोक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बहादुरगढ़ में चार दिनों तक चले आस्था, उपवास और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का मंगलवार सुबह श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हो गया। शहर के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतति की वृद्धि की कामना की। सूर्योदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुँच गए थे। हर ओर ‘छठी मइया की जय’ और ‘सूर्य भगवान की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सुबह के समय शहर के महावीर पार्क नहर घाट, सेक्टर-7 में बने घाट, पुराना कोर्ट परिसर, छोटूराम नगर और विभिन्न कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्योदय के साथ ही व्रतियों ने जल और दूध से सूर्य देव को अर्घ्य दिया पुरुष सिर पर पूजन सामग्री से भरी टोकरी रखकर घाटों की ओर जाते दिखाई दिए। सूर्योदय के साथ ही व्रतियों ने जल और दूध से सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। छठ पूजा के अंतिम दिन ‘ऊषा अर्घ्य’ का विशेष महत्व होता है। सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है पुराना कोर्ट परिसर में छठ पूजा के आयोजक सुशील कुमार पाठक ने बताया कि इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने कच्चे दूध, जल और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त किया। पूजा के बाद एक-दूसरे को प्रसाद बांटकर पर्व की बधाइयां दी गईं। घाट पर की गई सफाई, प्रकाश व अन्य व्यवस्था वार्ड 22 के पार्षद प्रवीण कुमार ने बताया कि नगर परिषद की ओर से घाटों की सफाई, जल भराव, और प्रकाश व्यवस्था की विशेष देखरेख की गई थी। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रही। 10 साल से व्रत रख रही हूं महावीर पार्क निवासी सपना ने बताया कि वह 10 साल से यह व्रत रख रही है। 36 घंटे का अनुशासित व्रत रहता है। परिवार और बच्चों की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हूं। सूर्य देव को अर्घ्य देकर कामना की है कि मेरे परिवार के भगवान सुख-शांति बनाए रखे। परिवार के साथ छठ पूजा मनाने आई महावीर पार्क निवासी श्वेता मिश्रा ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने आई हूं। घाट पर परिवार के साथ तीन-चार से छठ पूजा उत्सव में भाग ले रही हूं। उसे बहुत अच्छा लगता है। इससे परिवार और अपनी परंपरा से रूबरू और अपने त्योहारों के बारे सीखने को मिलता है। पूर्वांचल से आए परिवारों ने पूरे विधि-विधान से की पूजा बहादुरगढ़ में इस बार छठ पूजा का उत्सव पहले से अधिक भव्य दिखाई दिया। पूर्वांचल से आए हजारों परिवारों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत के आयोजन भी किए गए। सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का यह पावन पर्व समाप्त हुआ, और शहर में उल्लास, संतोष और आस्था की छवि हर ओर बिखरी नजर आई। छठ पूजा के PHOTOS
हरियाणा कांग्रेस अब विधानसभा सत्र से पहले सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में जुट गई है।
रोहतक जिले के गांव मायना निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने अपनी शादी के बाद 4 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के लिए अभिनेता धर्मेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया है। हालांकि धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए आना मुश्किल लग रहा है, लेकिन परिवार से किसी सदस्य के आने की अमित पंघाल को पूरी उम्मीद है। बॉक्सर अमित पंघाल की 31 मार्च को जींद के एक निजी होटल में सगाई हुई, जिसमें अमित पंघाल और अंशुल श्योकंद के परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब 2 नवंबर को शादी के बाद 4 नवंबर को रोहतक के एक निजी होटल में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें हरियाणा सरकार के मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी शामिल होंगे। रिसेप्शन में चूरमे से होगा मेहमानों का स्वागत अमित पंघाल की शादी 2 नवंबर को है, जबकि रिसेप्शन 4 नवंबर को एक होटल में रखा गया है, जिसमें आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत चूरमे के साथ किया जाएगा। चूरमे के साथ मेहमानों के लिए हलवा भी बनवाया जाएगा, जिसके लिए अमित पंघाल के पिता ने सारी तैयारी कर ली है। मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर को दिया न्योता अमित पंघाल के पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह को रिसेप्शन का न्योता दिया गया है। इसके अलावा रोहतक के सभी पार्टियों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। वहीं सगे संबंधी और गांव के लोग भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। देवरानी के स्वागत को लेकर की खास तैयारी अमित पंघाल की भाभी प्रीति ने बताया कि देवर की शादी का सबसे अधिक उत्साह उसे है। शादी तक रोजाना घर में नाच गाने का कार्यक्रम रहेगा और 1 नवंबर को मेहंदी की रस्म होगी। शादी करके जब देवरानी घर आएगी तो उसका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। बान शुरू हो गया, अब शादी का इंतजार अमित पंघाल ने बताया कि बान की रस्म की गई है और अब आगे जो भी रस्में होंगी, उनमें खूब मस्ती करेंगे। अब तो शादी का इंतजार है। शादी में खिलाड़ियों और मेहमानों को न्योता दिया है। रिसेप्शन में विशेष रूप से चूरमे और हलवे का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी अंशुल श्योकंद शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी और वह सीडीएस की तैयारी कर रही है। अमित पंघाल ने बताया कि शादी के सात फेरे तो लेंगे ही, लेकिन आठवां फेरा लेने के बारे में भी सोच रहे है। इसके लिए अंशुल श्योकंद से बात करेंगे। बाकी परिवार के बड़े बुजुर्ग जैसा करना चाहते हैं, वैसे ही शादी होगी। पूरा जिम्मा उनके पिता विजेंद्र और परिवार के अन्य बड़े लोगों ने संभाल रखा है।
शनिवार देर रात एक युवक की करनाल में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
हिसार के हांसी में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य जत्थेदार सरदार सुखसागर सिंह पर हुए हमले के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से सिख समाज में रोष है। सोमवार को सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने हांसी एसडीएम को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। सिख समाज के प्रतिनिधि सरदार सतवंत सिंह घई ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे 10 से 15 हथियारबंद व्यक्तियों ने डाबड़ा चौक स्थित सरदार सुखसागर सिंह के आवास पर हमला किया। हमलावरों ने घर पर फायरिंग की, गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। उन्होंने घर की ओर आग के गोले भी फेंके। हमलावरों पर कार्रवाई किए जाने की मांग सरदार सतवंत सिंह के अनुसार, इस हमले की शिकायत 17 अक्टूबर को ही हिसार पुलिस को दे दी गई थी। हालांकि, आज तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो सिख समाज आगे की रणनीति तय करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सरदार सुखसागर सिंह व उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सरदार सतवंत सिंह घई, सरदार रंजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह रंधावा, सरदार अमन सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह बब्बी, सरदार हरिंदर पाल सिंह, सरदार हर्षदीप सिंह, सरदार बंटी सिंह खालसा, सरदार गुरनाम सिंह और सरदार बलबीर सिंह सहित सिख समाज के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।