Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

25 नवंबर तक पटेल जयंती पर निकलेंगी पदयात्राएं:31 को फतेहाबाद में CM आएंगे; जोड़ा बोले-रन फॉर यूनिटी में 7 हजार लोग आएंगे

देश के पहले उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जिला स्तरीय पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में तीन दिन तक 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा से पहले स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री इवेंट होंगे। इसके बाद 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकलेगी। जो गुजरात के करमसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक निकाली जाएगी। उसमें फतेहाबाद जिले के भी पांच युवा जाएंगे। यह जानकारी बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जोड़ा ने बताया कि 31 अक्टूबर को ही फतेहाबाद में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा। जिसमें सीएम नायब सैनी चीफ गेस्ट होंगे। सीएम सुबह 7 बजे फतेहाबाद के पंचायत भवन से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दौड़ पंचायत भवन से एमएम कॉलेज के मैदान तक निकलेगी। जोड़ा के मुताबिक 6 से 7 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 30 की शाम को सीएम कितने बजे आएंगे, अभी तय नहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम 30 अक्टूबर को रात्रि विश्राम फतेहाबाद में ही करेंगे। मगर उनका अभी तक 30 अक्टूबर का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सीएम 30 अक्टूबर की शाम को कितने बजे फतेहाबाद पहुंचेंगे। अगर सीएम शाम को जल्दी पहुंचेंगे तो उनके शहर में भी कुछ कार्यक्रम रखे जा सकते हैं। अगर देर रात को सीएम पहुंचेंगे, तो सिर्फ रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम ही हो पाएगा। कार्यक्रमों का तय करने के लिए उनके प्रयास चल रहे हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला यूथ ऑफिसर पूनम कुमारी, एनएसएस के जिला कोआर्डिनेटर रोहताश कड़वासरा, अशोक जाखड़ व कंवल चौधरी मौजूद रहे।

Haryana

Haryana: सरकारी अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोंचता दिखा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अग्रसेन नागरिक अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोंचते कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Haryana

कुवैत में नौकरी कर रहे इंजीनियर से ऑनलाइन फ्रॉड:निवेश के नाम पर 14.10 लाख रुपए ठगे, यमनुानगर साइबर थाने में FIR दर्ज

यमुनानगर में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां कुवैत में तेल कंपनी में नौकरी करने वाले एक 39 वर्षीय इंजीनियर ऑनलाइन निवेश के नाम पर 14 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने पीड़ित फतेहगढ़ निवासी कपिल कुमार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कपिल ने बताया कि वह बीटेक (मैकेनिकल) की डिग्री धारक हैं और पिछले कई वर्षों से कुवैत की एक तेल कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का दिया लालच शेयर मार्केट में 5-6 साल से निवेश करने का अनुभव होने के बावजूद, फरवरी में गूगल सर्च के दौरान आईटीआई लिमिटेड कंपनी के लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सएप नंबर से जुड़ गया। आरोपी ने उसे एक ट्रेडिंग टिप्स वाले वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया और फर्जी वेबसाइट पर डीमैट अकाउंट खुलवाकर इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग का लालच दिया, जहां बड़े निवेश पर भारी मुनाफा मिलने और कभी भी पैसे निकालने का वादा किया गया। लालच में आकर उसने अप्रैल से मई तक विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 10 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए, जिनमें एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैनरा बैंक के खाते शामिल थे। नंबर ब्लॉक पर फर्जी वेबसाइट व डीमैट अकाउंट किए गायब डीमैट अकाउंट में फर्जी प्रॉफिट दिखाकर उनका विश्वास बढ़ाया गया, जहां 29 लाख रुपए का बैलेंस नजर आया। लेकिन जब 27 मई को पैसे निकालने की कोशिश की, तो आरोपी ने 20 प्रतिशत शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर अतिरिक्त 4 लाख रुपए मांग लिए। 29 मई को यह राशि बंधन बैंक के खाते में ट्रांसफर करने के बाद भी पैसे नहीं मिले। इसके बाद आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और फिर फर्जी वेबसाइट व डीमैट अकाउंट गायब हो गया। इस प्रकार आरोपी ने उसके साथ 14.10 लाख रुपए का फ्रॉड किया। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Haryana

अमेरिका से 50 हरियाणवी डिपोर्ट: हाथ-पैर में डली बेड़ियां… बंदूक लिए खड़े थे अमेरिकी जवान; पीड़ितों की जुबानी

कैथल पुलिस अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों को रविवार सुबह दिल्ली से लेकर कैथल पहुंची। युवकों के आने की सूचना के बाद उनके घरों में हताशा छा गई। डिपोर्ट होने वाले लोगों में अधिकतर युवा जमीन बेचकर अमेरिका में डॉलर कमाने की चाह में गए थे।

Haryana

यमुनानगर के युवक से पंजाब की एजेंट ने की ठगी:ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.28 लाख हड़पे, ऑफिस पर ताला लटका मिला

यमुनानगर के युवक से पंजाब की एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम 1 लाख 28 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित जब आरोपी एजेंट से मिलने पंजाब के संगरूर पहुंचा तो वहां पर उसके ऑफिस पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि ऑफिस का किराया दिए बगैर यह यहां से चली गई है। युवक को महिला एजेंट ने ऑनलाइन कॉनटेक्ट करके झांसे में लिया था, जिसके बाद पैसे लेकर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। बुडिया थाना पुलिस ने जयरामपुर खालसा निवासी इकराम वल्द हनीफ की शिकायत पर संगरूर निवासी एजेंट भूपिंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीजा आने के बाद देने थे 12 लाख रुपए पुलिस को दी शिकायत में इकराम ने बताया कि वह अपने बेटे साहिल को विदेश भेजना चाहता था, जिसके लिए उसने ऑनलाइन माध्यम से भूपिंद्र कौर से संपर्क किया। 22 दिसंबर 2024 को आरोपी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर जल्द से जल्द उसके बेटे को विदेश भिजवा देंगे। आरोपी ने कहा कि इसके लिए उन्हें वीजा आने के बाद 12 रुपए देने होंगे। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने बेटे साहिल का पासपोर्ट, आधार फोटो वा अन्य दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन करके आरोपी को भेज दिए।27 जनवरी को आरोपी ने फोन करके कहा कि साहिल का वीजा आ गया है, जिसे समाना ऑफिस आकर चेक कर लो। लैपटॉप व मोबाइल में चैक करवाया वीजा वह अपने बेटे साहिल के साथ 28 जनवरी समाना गया, जहां आरोपी ने अपने लैपटॉप व मोबाइल पर वीजा चैक करके दिखाया। आरोपी ने इस दौरान 98 हजार रुपए अपने किसी रणजीत सिंह नाक के जानकार के खाते में डलवाए और दो दिन में वीजा व टिकट घर पहुंचने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 18 फरवरी को आरोपी का फोन आया, जिसमें कहा कि साहिल की 20 फरवरी की टिकट बुक कर दी जाएगी। आरोपी ने इस दौरान संदीप शर्मा के अकाउंट में 30 हजार रुपए डलवाए। उसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। कई बार संपर्क का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुआ। पंजाब पहुंचे तो ऑफिस पर लगा था ताला परेशान होकर 25 फरवरी पीड़ित अपने बेटे के साथ आरोपी के बताए ऑफिस समाना पंजाब गया लेकिन, वहां पर ऑफिस पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि आरोपी ऑफिस का किराया भी ना देकर लोगों के साथ फ्रॉड करके भाग गए हैं। इस प्रकार आरोपियों ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। बुडिया थाना से मामले में जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी भूपिंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Haryana

हरियाणा के युवक अमेरिका से डिपोर्ट: डंकी रूट से गए थे विदेश, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची हरियाणा पुलिस

कैथल के 14 लोगों को अमेरिका सरकार की तरफ से डिपोर्ट कर दिया गया। रविवार सुबह कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से लोगों को लेकर अपने वाहनों में आई।

Haryana

बहादुरगढ़ में छठ महापर्व का उल्लास चरम पर:आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य, कल होगा उदयीयमान सूर्योपासना

आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा का उल्लास बहादुरगढ़ में चरम पर है। आज यानि सोमवार शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का तीसरा चरण मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी छठ पूजा घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नहरों व तालाबों में पानी भर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। शनिवार को ‘नहाय खाय’ से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व रविवार को ‘खरना’ के साथ आगे बढ़ा। व्रती महिलाओं ने खरना के दिन उपवास रखकर सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। आज सोमवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु दोपहर बाद ही घाटों पर जुटने लगे हैं। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप, डाला, फल, ठेकुआ और प्रसाद की तैयारी शुरू कर दी है। कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने से संपन्न होगा छठ उत्सव शहर के महावीर पार्क, सैनिक नगर, पटेल नगर, सुभाष नगर, छोटूराम नगर और लाइनपार क्षेत्र में बनाए गए घाटों पर विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर महिलाओं ने मिलकर लोकगीत गाए और पूजा की तैयारी की। मंगलवार की अल सुबह व्रती महिलाएं और श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जिसके साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की है। नगर परिषद और सामाजिक संगठनों ने घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की जिम्मेदारी निभाई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

Haryana

हरियाणा में चोरों का कारनामा: गैस कटर से काटा एटीएम, लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में सेंधमारी की घटना सामने आई है। सुबह करीब 5 बजे चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर 27 लाख 66 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

Haryana

हरियाणा की मंडियों में घोटाले की इनसाइड स्टोरी:करनाल में जितना धान, पोर्टल पर उससे दोगुनी एंट्री; महेंद्रगढ़-रेवाड़ी में बिना फसल भावांतर दिया

हरियाणा की अनाज मंडियों में 2 बड़े घोटाले सामने आए हैं। महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में जहां भावांतर भरपाई योजना का लाभ हड़पने के लिए कागजों में ही बाजरा खरीद दिखाई गई। वहीं, करनाल समेत कई मंडियों में फर्जी गेट पास काटकर कागजों में ही धान की आवक दिखाई। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद CM नायब सैनी ने मंडी से जुड़े 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। यह घपला हुआ कैसे? किन-किन लोगों की मिलीभगत है? गड़बड़ी का पूरा खेल चलता कैसे है? यह जानने के लिए दैनिक भास्कर एप टीम ने मंडी से जुड़े अधिकारियों, किसान संगठनों, किसानों और आढ़तियों से बात की। इस दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। अभी तक जो कार्रवाई हुई है, वह सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ने जैसी है। इसमें पूरा नेटवर्क जुड़ा है। भारतीय किसान यूनियन का तो यहां तक दावा है कि मंडियों में 5 लाख क्विंटल धान के फर्जी गेटपास कटे। इसमें 80 आढ़ती शामिल हैं। हालांकि, अभी तक किसी आढ़ती का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को आदेश दे दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली राइस मिलों का फिजिकल वेरिफिकेशन करें, ताकि खरीदे गए धान के स्टॉक की वास्तविक मात्रा की जांच की जाए। वेरिफिकेशन टीम में राजस्व अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ये दो अधिकारी सस्पेंड किए गए… ये कुल 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड हुए महेंद्रगढ़ जिले की कनीना मंडी के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर और रेवाड़ी जिले की कोसली अनाज मंडी के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को सस्पेंड किया गया। वहीं, करनाल जिले में मंडी सुपरवाइजर हरदीप, अश्वनी और ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। अब समझें, बाजरे की भावांतर योजना में कैसे हुई गड़बड़ी… दक्षिण हरियाणा में बाजरे की बंपर आवक दक्षिण हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में बाजरे की बंपर पैदावार होती है। महेंद्रगढ़ में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बाजरे की बुआई होती है। इस बार भी बारिश से खराबे के बावजूद काफी मात्रा में बाजरा हुआ है। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले की मंडियों में 76 हजार मिट्रिक टन अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है, जबकि बीते वर्ष जिला में 12 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी। प्राइवेट एजेंसी कर रही खरीद बारिश के कारण बाजरा खराब होने की वजह से सरकारी एजेंसियों ने खरीद से हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे में प्राइवेट एजेंसियां खरीद कर रही हैं। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2775 रुपए क्विंटल तय है, जबकि प्राइवेट एजेंसी इसे 1800 रुपए क्विंटल तक ही खरीद रही है। फर्जी J-फॉर्म बनवा प्रति एकड़ 28 हजार रुपए तक हड़पे गांव गोद बलाहा के किसान विजय सिंह ने बताया कि अगर किसी किसान के पास 5 एकड़ जमीन है तो औसतन 40 से 50 क्विंटल बाजरा बेचने का अधिकार है। किसान मंडी में जाकर उतनी मात्रा का टोकन कटवाता है, ताकि मंडी रिकॉर्ड में उसकी बिक्री दर्ज हो सके। मगर अब असली खेल यहीं से शुरू होता है। किसान मंडी में एक दाना भी नहीं बेचता, फिर भी आढ़ती की मिलीभगत से अधिकारी या कर्मचारी 50 क्विंटल का J-फॉर्म बना लेता है। इसलिए योजना के तहत 575 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से लगभग 28,750 रुपए किसान के खाते में पहुंच जाते हैं, जबकि न मंडी में अनाज पहुंचा, न कोई खरीद हुई। यह “J-फॉर्म जाल” सिर्फ एक किसान का नहीं, बल्कि सैकड़ों किसानों के नाम पर चला। यह पूरा खेल अधिकारियों के संरक्षण में हुआ। कई लोगों की मिलीभगत किसान इंद्रजीत ने बताया कि इस J-फॉर्म के बनने में कई लोग जिम्मेदार होते हैं। उनमें मंडी कर्मियों, अधिकारियों से आढ़ती तक शामिल होते हैं। इनके द्वारा यह पूरा घोटाला किया जाता है। हालांकि, इसके लिए एक लंबे प्रोसेस से भी गुजरना पड़ता है, मगर भ्रष्टाचार के लिए सब संभव हो जाता है। फर्जीवाड़े की सूचना पर जांच हुई सरकार को सूचना मिलने पर जांच टीम ने कनीना अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के एच रजिस्टर के आंकड़ों में अंतर पाया। मार्केट कमेटी के अधिकारी व्यापारियों से मिलीभगत कर गेट पास व J-फॉर्म काटने के 100 रुपए क्विंटल की अवैध वसूली करते थे। ताकि भावांतर भरपाई का पैसा बिना बाजरा बेचे किसानों के खाते में आ जाए। मार्केटिंग बोर्ड की जांच टीम मंडी में पहुंची तो व्यापारी भी अपने रजिस्टर लेकर इधर-उधर खिसक लिए। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहुजा ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर अनाज मंडी कनीना के सचिव मनोज पराशर को सस्पेंड कर पंचकूला मुख्यालय पर हाजिर देने आदेश दिए हैं। मार्केट बोर्ड की टीम ने मारी थी रेड कनीना अनाज मंडी में मार्केट बोर्ड चंडीगढ़ की टीम ने रेड की थी। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। जबकि, नए सचिव अजीत सिंह ने बताया कि कुछ न कुछ कमियां रही होंगी। इसलिए, पहले सचिव को सस्पेंड किया गया है। अब जानिए, कैसे फर्जी गेट पास बनाकर कागजों में ही धान खरीदा कागजों में ही रिकॉर्ड तोड़ धान उत्पादन व आवक भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के मुताबिक, कृषि विभाग ने पोर्टल पर प्रति एकड़ 35 क्विंटल धान उत्पादन डाटा फीड कर रखा है। जबकि, प्रति एकड़ उत्पादन 17 से 20 क्विंटल ही है। ऐसे में पोर्टल पर बची हुई 15-16 क्विंटल की जगह को फर्जी धान दिखाकर भर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कई जगह बारीक धान की जगह पीआर किस्म का पोर्टल कर दिया जाता है, जिससे रिकॉर्ड में धान की आवक ज्यादा दिखाई जाती है। दूसरे प्रदेशों से सस्ते दामों पर धान खरीदा जाता है या हरियाणा के किसानों से कम रेट पर धान लिया जाता है। फिर उसे सरकारी रेट पर पोर्टल पर दिखाकर सरकार को बेच दिया जाता है। इसी कारण मंडियों में रिकॉर्ड तोड़ आवक दिखाई जा रही है। फर्जी पोर्टल और गेटपास से चलता है पूरा नेटवर्क रतनमान ने बताया कि गेटपास कटने के लिए फर्जी आईपी एड्रेस का उपयोग होता है, ताकि सरकारी सिस्टम में पकड़े न जा सकें। सरकारी कंप्यूटरों के बजाय निजी सिस्टम से गेटपास काटे जाते हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती है।

Haryana

अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 50 लोग: डंकी रूट से गए थे विदेश, बेड़ियों में बांधकर लाया गया दिल्ली

अमेरिका सरकार ने हरियाणा के 50 लोगों को बेड़ियों में बांधकर जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया।

Scroll to Top