Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हरियाणा देश में सबसे अधिक प्रदूषित:टॉप 5 में से 4 शहर हमारे, फतेहाबाद की हवा देशभर में सबसे जहरीली, पारा 14.6 डिग्री

हरियाणा प्रदूषण के मामले में लगातार टॉप में बना हुआ है। दिल्ली व उसके साथ लगते एनसीआर के इलाकों में स्थिति सबसे खराब है। पंजाब के साथ लगते जिले फतेहाबाद की हवा सबसे जहरीली बनी हुई है। फतेहाबाद का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा है। इसके अलावा बहादुरगढ़ का एक्यूआई 324, धारूहेड़ा और 307 और पानीपत का एक्यूआई 306 रहा। वहीं नोएडा का एक्यूआई 324 रहा। इन टॉप 5 शहरों में 4 हरियाणा के हैं। दिवाली के बाद से ही हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है। वहीं मौसम विभाग ने 28 और 29 को मौसम बदलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में बादल छाएंगे। हवा की गति तेज होने से प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। शनिवार को नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 14.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं हिसार में तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहा।

Haryana

दुकानदारों ने सालों से नहीं भरा किराया, 31 तक शॉप खाली करने के दिए आदेश

भास्कर न्यूज | झज्जर शहर के प्रतिष्ठित रेड क्रास कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को दुकानें खाली करने का लीगल नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से डीसी के आदेश के तहत की गई है। सभी दुकानदारों को 31 अक्टूबर 2025 तक दुकानें खाली करनी होंगी। सूत्रों के अनुसार, नोटिस जारी करने के पीछे कई कारण हैं। इनमें से सबसे अहम 9 दुकानदार हैं जिन्होंने कई वर्षों से किराया जमा नहीं किया। इनका बकाया किराया 2 लाख से लेकर 5 लाख तक हो चुका है। इसके अलावा कुछ दुकानों को सील भी किया गया है। 3 दुकानें ऐसी हैं, जिनके मालिकों का देहांत हो चुका है। अब इनके नॉमिनी को नोटिस भेजा गया है। रेड क्रास कॉम्प्लेक्स में दुकानें 2007 से संचालित हो रही हैं। शुरू में किराया केवल 450 रुपए प्रति माह था, जो अब बढ़कर 3500 रुपए तक पहुंच चुका है। समय के साथ किराया बढ़ने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने भुगतान नहीं किया, जिससे प्रशासन ने पहली बार सख्त कदम उठाने का फैसला किया। डीसी के आदेश के अनुसार रेड क्रॉस कॉम्प्लेक्स का पुनर्निर्माण किया जाएगा डीसी के आदेश के अनुसार रेड क्रास कॉम्प्लेक्स का पुनर्निर्माण नए प्लान के तहत किया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया कि इस परिसर में कौन-कौन से बदलाव और निर्माण होंगे। जिससे इस विषय में दुकान मालिक और किरायेदार दोनों ही अनिश्चितता में हैं। ^जिला प्रशासन के आदेश के बाद सभी दुकानदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह बात सही है कि अधिकांश दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं, लिहाजा दुकानें खाली करवाई जा रही हैं। -देवेंद्र सिंह चहल, सचिव, रेड क्रॉस झज्जर

Haryana

Haryana: महज 10 सेकेंड का खेल, विदेश में हरियाणा के युवक को गोली मारने का वीडियो आया सामने

परिवार के मुताबिक गोली मारने वाला युवक रिटायर्ड फौजी है। हालांकि अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। 

Haryana

हिसार की ओशिन ने एशियन यूथ गेम्स में जीता सिल्वर:डिस्कस थ्रो में किया कमाल, पिता बोले- गांव-प्रदेश का नाम रोशन किया

हिसार जिले के डाटा गांव की ओशिन जागलान ने बहरीन में आयोजित तीसरे एशियन यूथ गेम्स में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि से देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन हुआ है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ओशिन ने प्रतियोगिता में 43.38 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा। ओशिन के पिता धर्मेंद्र जागलान ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे गांव का मान बढ़ाया है।ओशिन वर्तमान में रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स अकादमी, मुंबई में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें कोच वीरेंद्र डबास के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। उनका चयन चार बार की ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी सीमा अंतिल की प्रेरणा से हुआ था। ओशिन को बचपन से ही खेलों में रुचि : धर्मेंद्र परिजनों के अनुसार, ओशिन को बचपन से ही खेलों में रुचि थी और उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों और ग्रामीणों ने ओशिन के गुरुजनों और प्रशिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया है, जिनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। गांव डाटा में ओशिन की इस जीत पर जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी के गांव लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। ओशिन की उपलब्धि से गांव के बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Haryana

हरियाणा में दम घोट रही हवा: प्रदूषण के मामले में राज्य के चार शहर टॉप-5 में, पहले नंबर पर फतेहाबाद

हरियाणा के कुछ शहरों में अब भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर शामिल हैं।

Haryana

कुरुक्षेत्र में SPO के बेटे पर फायरिंग का मामला:पंजाब की जेल में मिला आरोपी, प्रॉडक्शन वारंट पर पकड़ा, नेता की हत्या में काट रहा उम्रकैद

कुरुक्षेत्र में SPO के बेटे काे गोली चलाने के मामले में पुलिस हथियार सप्लाई करने के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी निवासी उमरी के रूप में हुई। आरोपी पंजाब के अकाली दल के युवा नेता की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब की जेल से गिरफ्तार किया है। लेफ्टी एक गैंग का सक्रिय शूटर है। थाना कृष्णा गेट में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले किरमिच गांव के प्रिंस ने बताया था कि वह 8 सितंबर को अपने दोस्त वंश, गौरव, प्रीत व अन्य के साथ बाइक पर NIT के पास घूम रहा था। इस दौरान हिमांशु ने उसे इंस्टाग्राम पर कॉल करके धमकाया। अनाज मंडी में मारी गोली कुछ देर वह अपने दोस्तों के साथ नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में आ गया। यहां वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी 4-5 बाइकों पर भीम पंडित, साहिल, पवित्र, बिल्ला, सार्थक शर्मा, आर्यन पंडित व हिमांशु अपने अन्य साथियों के साथ आए। इसी दौरान भीम पंडित ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच CIA-1 को सौंपी गई। 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच करते हुए उनकी टीम ने आरोपी पवित्र नरवाल, साहिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए थे। आगे कार्रवाई करते हुए टीम ने 25 सितंबर को आर्यन उर्फ शटर नवासी बारवा व नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया था। गोविंदवाल जेल में मिला बंद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को असला सप्लाई करने का मुख्य आरोपी अजय पंजाब गोविंदवाल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जिसे उनकी टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। अकाली दल के नेता की हत्या में शामिल लेफ्टी पंजाब के युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की मिड्डू खेड़ा (33) की करीब 5 साल पहले हुई हत्या के मामले में शामिल था। इसी साल 27 जनवरी को मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने लेफ्टी समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Haryana

बिजलीकर्मी की मौत पर पलवल में परिजनों का प्रदर्शन:परिजनों ने DC आवास के बाहर रखा शव; फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज

फरीदाबाद में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से जान गंवाने वाले एक बिजलीकर्मी के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार देर रात पलवल डीसी निवास पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन फरीदाबाद पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने से नाराज थे। जानकारी के अनुसार, जिले के रजोलका गांव निवासी बबलू फरीदाबाद में ठेकेदार अखिल के पास बिजली विभाग में काम करता था। फरीदाबाद के मवई गांव के पास ठेकेदार ने कथित तौर पर बबलू को जबरन बिजली के खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत इसी दौरान अचानक बिजली के तारों में करंट आ गया, जिससे बबलू को करंट लगा और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद बबलू का करीब दस दिन तक फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चला। बाद में उसे दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन बोले-पुलिस ने नहीं की कार्रवाई मृतक के मौसा ताराचंद ने बताया कि यह हादसा ठेकेदार अखिल और बिजली निगम के जेई की लापरवाही के कारण हुआ है। ताराचंद ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। डीएसपी के आश्वासन के बाद मान परिजन पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर परिजनों ने पलवल में डीसी निवास पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर वहां से चले गए।

Haryana

Double Murder: रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या… पांच साल पुराने नितिन सैनी हत्याकांड से जुड़ा खूनी सिलसिला

सोनीपत के खरखौदा में कभी गहरी दोस्ती में बंधे दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को तबाह कर दिया। पांच साल पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को फिर खून बहा दिया। 

Scroll to Top