Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग को वित्तीय मदद देने वाला पकड़ा:बहादुरगढ़ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से दो पिस्टल और 30 कारतूस बरामद

बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मूल रूप से झज्जर की रहनिया कालोनी व हाल में रेवाड़ी के विकास नगर निवासी आशीष उर्फ गोलू को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी गैंग के सदस्यों को वित्तीय मदद करता था। उसने ही दो दिन पहले पकड़े गए गैंग के सदस्य के खाते में भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए पैसे डलवाए थे। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आशीष पर थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई है। 22 मई 2025 से शुरू हुई रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारियां मामले की शुरुआत 22 मई 2025 को हुई थी जब गैंगस्टर रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण गैंग के सदस्य सौलधा निवासी विजय और राजस्थान के धौलपुर निवासी रामदत्त को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। तफ्तीश के दौरान गैंग के कई और सदस्यों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें विक्रम, नीरज, सुनील, शुभम, हैप्पी और हिमांशु शामिल हैं। आरोपी ने सीडीएम मशीन से भेजे थे रुपए एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने सदस्यों को फाइनेंस करने के लिए रुपए भेजे थे। आरोपी आशीष उर्फ गोलू ने गैंग के सदस्य सोनीपत के पीपली खेड़ा निवासी हैप्पी के खाते में भिवानी के घंटाघर चौक स्थित सीडीएम मशीन के माध्यम से रुपए जमा करवाए थे। यह लेन-देन गैंग के वित्तीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य हथियारों की खरीद और गैंग गतिविधियों को जारी रखना था। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों को भी भेजे थे रुपए एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया था कि हैप्पी ने यह राशि गैंग के सदस्य सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के गांव काहनी निवासी रविंद्र को दी थी, जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की थी। इस मामले में इन दोनों आरोपियों का गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस एनकाउंटर हो चुका है। एसटीएफ प्रभारी राकेश का कहना है कि आरोपी आशीष उर्फ गोलू से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और गैंग के वित्तीय व हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। एसटीएफ इस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि गैंगस्टर रोहित गोदारा नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Haryana

UP: डायरी-फोन से खुलेगा राज…पड़ोसियों से भी पूछताछ; बेटे की मौत के मामले में पूर्व DGP की बढ़ेंगी मुश्किलें!

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पंचकूला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) शुक्रवार को मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुंची।

Haryana

सिरसा में कागदाना जलघर पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला:धरना देकर बैठे, बोले- पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप, जेई ने खुलवाया

सिरसा जिले के गांव कागदाना में गंभीर पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों ने जलघर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला और अपना धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जलघर की डिग्गियां खाली पड़ी हैं और पानी की मोटर भी खराब है, जिसके कारण घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे थे। पानी की कमी से दिनचर्या प्रभावित उन्होंने बताया कि खेतों में काम का समय चल रहा है, ऐसे में ग्रामीण महिलाओं को पहले पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है और फिर वे खेतों में काम पर जा पाती हैं। पानी की कमी से उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार और जेई अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मोटर ठीक करवाने और पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और धरना स्थगित कर दिया। यह लोग रहे धरने पर मौजूद धरने पर बैठे ग्रामीणों में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र बैनीवाल, डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, नरसी घोटड, कालू खान, बूथ प्रधान भाजपा चंद्रभान शर्मा, राजकुमार गैदर, विकास बैनीवाल, कामरेड ओमप्रकाश बैनीवाल, पंचायत सदस्य अकबर खान, पूर्व कानूनगो राकेश शर्मा, सुरजीत कूकना, राजपाल सोनी, पूर्व उप सरपंच तुलसीराम शर्मा, रवींद्र बैनीवाल, लीलाधर गढ़वाल, शेर सिंह शर्मा, मदन लाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक सदस्य हरिसिंह घोटड, पंचायत सदस्य अरविंद्र गैदर, पंचायत सदस्य होशियार सिंह, कपिल सुथार, डॉ. हनुमान गढ़वाल, रणजीत गैदर और पवन मांजू सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Haryana

अंबाला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल: नाबालिग को भगाने के बाद आरोपी ने की हत्या, मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

अंबाला के मुलाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Haryana

भिवानी में रोड एक्सीडेंट में व्यापारी की मौत:हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के मालिक थे; तोशाम लौटते समय अज्ञात वाहन ने ठोका

भिवानी जिले के तोशाम-भिवानी मार्ग पर आज एक सड़क हादसे में तोशाम के एक व्यापारी की मौत हो गई। यह घटना गांव बीरन और बापौड़ा के बीच हुई, जब 68 वर्षीय अशोक कुमार सिंगला भिवानी से तोशाम लौट रहे थे। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अशोक कुमार सिंगला तोशाम के निवासी थे और तोशाम-भिवानी रोड पर उनकी हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी और चौका गार्डर की दुकान थी। शनिवार को वे किसी निजी कार्य से भिवानी गए थे। वापस लौटते समय, बीरन और बापौड़ा के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिवानी भिजवाया। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई और उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम देर शाम तक होने की संभावना थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अशोक कुमार सिंगला के निधन से स्थानीय व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक है। लोग उन्हें एक सौम्य स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। व्यापारियों ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Haryana

झज्जर में पिता व भाई की हत्या: आरोपी बेटे ने शव जलाकर खेत में दफनाए, हादसे में मौत की झूठी अफवाह फैलाई

झज्जर के कलोई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सनसनी में डाल दिया है।

Haryana

सोहना में युवक पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:तहसीलदार पर साजिश रचने का आरोप, पीड़ित के हाथ-पैर टूटे; कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

गुरुग्राम के सोहना में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते गुरुवार को हुई थी, जिसमें सोहना निवासी नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव नंगली निवासी सतबीर, मोनू और दिनेश के रूप में हुई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है। तहसीलदार पर हमला करवाने का आरोप हालांकि, पीड़ित नरेश और उसके परिजनों ने तहसीलदार शिखा गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तहसीलदार की शह पर ही उस पर हमला कराया गया और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। कॉल डिटेल खंगाली जा रही पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 126(2), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) और 351 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें पीड़ित और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में प्रयुक्त गाड़ियों और डंडों को बरामद किया जा सके। पीड़ित के हाथ-पैर टूटे जानकारी के अनुसार, नरेश किसी काम से सोहना तहसील गया था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नरेश के हाथ और पैर टूट गए। घायल अवस्था में उसके भाई ने उसे सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी लेनदेन की रंजिश से जुड़ा मामला एसीपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी लेनदेन की रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर ही तहसीलदार और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी है।

Haryana

रोहतक में 3 दिन के प्रवास पर राज्यपाल:एमडीयू में दो दिन रात्रि ठहराव, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रोहतक में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पहली बार आ रहे है, जो शनिवार से तीन के प्रवास में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दो दिन रात्रि ठहराव एमडीयू के फैकल्टी हाउस में करेंगे, जहां एमडीयू की तरफ से सभी तैयारियां की गई है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष गांव खरावड़ स्थित राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद प्रो. असीम कुमार घोष सायं 4 बजे जिला नागरिक अस्पताल का दौरा करेंगे, जिसके उपरांत वे पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में पहुंचकर फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। 26 अक्टूबर को एमडीयू का करेंगे निरीक्षण एमडीयू के कुलाधिपति व राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:45 पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल 27 अक्टूबर को प्रातः: 10:45 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्थानीय सेक्टर 2-3 स्थित राजकीय मिडिल स्कूल निपुण वाटिका में पहुंचकर अभिभावकों तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। वैश्य शिक्षण संस्था का करेंगे दौरा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 27 अक्टूबर को दोपहर के समय वैश्य शिक्षण संस्था का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। इस दौरान महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम में सोसाइटी की तरफ से स्वागत समारोह रखा गया है, जिसमें राज्यपाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Haryana

ASI Suicide Case: 'ADGP परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया..', पत्नी का एक और नया खुलासा; इस कारण पति ने दी जान

एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद वायरल हुई एफआईआर में पत्नी संतोष ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में एसआईएस (सिक्योरिटी ऑफिसर) सुनील कुमार पर पूरण के परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

Scroll to Top