Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामला:DIG के 40 सेक्टर घर में दोबारा पहुंची CBI की टीम

चंडीगढ CBI की तरफ से रिश्वत मामले में पकड़े गए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर सीबीआई की टीम दोबारा से पहुंची है। बाद दोपहर टीम ने उनका घर खोला है और अंदर जांच करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को सूचना मिली है कि उनके घर में अभी भी कुछ कागजात पड़े हैं, जिन्हें बरामद किया जाना है। इससे पहले सीबीआई की तरफ से उनके घर 7.5 करोड़ की नगदी, कुछ जायदाद के कागजात, महंगी घडिय़ां और शराब बरामद हो चुकी है। इसके अलावा उनके बैंक के एक लॉकर से कुछ जमीन के जायदाद के कागज और सोना बरामद हुआ है।

Haryana

डबल मर्डर से दहला ये जिला: पुरानी रंजिश में एक को मारी गोली, दूसरे का गला काटकर कत्ल; 7 साल से चल रहा था झगड़ा

रोहतक शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में बुधवार रात दोस्तों के साथ बैठे दो युवकों की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्तों ने ही कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया है।

Haryana

बहादुरगढ़ में पराली जलाने से रोकेंगे ग्राम सचिव-कृषि अधिकारी:फसल अवशेष प्रबंधन पर एसडीएम ने की बैठक, किसानों को जागरूक करने का आह्वान

बहादुरगढ़ में फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के उद्देश्य से आज एसडीएम नसीब कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पराली प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि पराली जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही गांवों और स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को दिए जा रहे 1200 रुपए प्रति एकड़ उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की स्कीम के तहत किसानों को 1200 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है ताकि किसान फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने के लिए प्रेरित हों। एसडीएम नसीब कुमार ने पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर मुनादी करवाकर किसानों और आमजन को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया जाए। SDM बोले-पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करें एसडीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पराली जलाने की घटना सामने आती है तो तुरंत पुलिस विभाग को सूचित कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता से लें और संबंधित थाना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। बैठक में एसडीओ सुनील कौशिक, नरेश कुमार (राजस्व विभाग), सोनू (एईई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), डॉ. महावीर मलिक, डॉ. कविता (विषय विशेषज्ञ, शस्य), राजीव पाल चावला (सहायक कृषि अभियंता, झज्जर), सुनील कुमार (तकनीकी सहायक), राकेश राणा (खंड कृषि अधिकारी), कार्तिक कौशिक (ग्राम सचिव) तथा नरेश कुमार (इंस्पेक्टर, सदर थाना) आदि मौजूद थे।

Haryana

सोनीपत में ट्रैक्टर पलटने से हादसा: क्रेटा गाड़ी की तेज LED लाइट से चकाचौंध हुआ चालक, दो युवा किसानों की मौत

सोनीपत के गांव चिटाना के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किसानों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।

Haryana

करनाल: PWD कर्म​चारियों को 2 साल से वेतन नहीं मिला:दो दिन का शुरू किया धरना; सरकार-अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी, समाधान की मांग

करनाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कुछ कर्म​चारियों को दो साल से वेतन नहीं मिल रहा है। लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। यह सभी कर्मचारी कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दो दिन का धरना शुरू किया है। इससे विभाग की सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बड़ा करेंगे। जानिए कर्मचारियों की पीड़ा, जो उन्होंने बताई

Haryana

Rohtak: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की जमीन की रजिस्ट्री, छोटे भाई चरणजीत की पत्नी के नाम होने की चर्चा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को रोहतक तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी एक जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले हैं।

Haryana

सोनीपत में खिलौने बेचने वाले के सिर में मारा पाइप:खाट पर डाला पानी डालने पर विवाद; ICU में भर्ती, दोबारा मारपीट की मिली धमकी

सोनीपत शहर में खिलौने बेचने को लेकर विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति को सिर पर लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर सात टांके आए और नाक की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिलौने बेचने को लेकर हुआ विवाद सोनीपत के जीवन नगर के रहने वाले बिजेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया कि अपने घर के बाहर गली में खाट लगाकर बच्चों के खिलौने बेचने का स्टॉल लगाया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली ज्योति ने वहां से खाट हटाने के लिए उस पर पानी डाल दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लोहे की पाइप से हमला, सिर पर आए सात टांके शिकायतकर्ता बिजेन्द्र का कहना है कि कहासुनी के बाद ज्योति ने अपने बेटे युवराज और पति को बुला लिया। युवराज ने मौके पर पहुंचते ही लोहे की मोटी पाइप से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां उसके सिर में सात टांके लगे और नाक की हड्डी भी टूट गई। दोबारा मारपीट की धमकी, पीड़ित ने मांगी सुरक्षा बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि युवराज और उसके साथी फिर से हमला करने की योजना बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बिजेन्द्र ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी पुलिस के अनुसार बिजेन्द्र के अस्पताल में दाखिल होने की सूचना पर एएसआई नरेंद्र मौके पर पहुंचे थे। जांच के बाद पुलिस ने बिजेन्द्र के बयान पर ज्योति, उसके पति और बेटे युवराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला थाना सिविल लाइन सोनीपत में दर्ज किया गया। जांच एएसआई विकास को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

हरियाणा के मंत्री विज का तंज: राजनीति के बजाय नया कारोबार ढूंढ रहे राहुल गांधी, किसी काम में नहीं फिट बैठ रहे

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिवाली के बाद हरियाणा में प्रदूषण पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से किए गए ट्वीट पर कड़ा प्रहार किया।

Haryana

फरीदाबाद में बेकाबू हुई कार ने तोड़ी रेलिंग:ड्राइवर को लगी चोट, लोगों ने बाहर निकाल भेजा घर, नशे में होने की आशंका

फरीदाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाटा से डबुआ की तरफ जाने वाले हार्डवेयर चौक के गोल चक्कर पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रण होकर गोल चक्कर की रेलिंग को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार के सामने का शीशा और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक विनोद ने बताया कि वह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर डबुआ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह हार्डवेयर चौक के पास पहुंचा, एनआईटी नंबर-1 की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रण होकर गोल चक्कर में जा घुसी। विनोद के अनुसार, कार इतनी तेजी से आ रही थी कि चालक उसे संभाल नहीं पाया और सीधे गोल चक्कर में जा टकराई। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला विनोद ने बताया कि जब लोगों ने कार के अंदर से युवक को बाहर निकाला तो उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि वह नशे की हालत में था। युवक को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं और वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। लोगों ने तुरंत मिलकर उसे बाहर निकाला और उसके फोन से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और युवक को घर ले गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार का नंबर और चालक का नाम दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त युवक नशे में था या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसे अक्सर नशे में गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार के कारण होते हैं। शुक्र है कि हादसे के समय गोल चक्कर पर कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana

लाडो लक्ष्मी योजना: महिलाएं तय करेंगी मासिक कितना चाहिए पैसा, लाभ पाने के लिए 25 अक्तूबर तक करना होगा आवेदन

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 2100 रुपये की किस्त सरकार हरियाणा दिवस एक नवंबर को जारी करने जा रही है।

Scroll to Top