Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हांसी पुलिस ने अनाथ आश्रम में मनाई दीपावली:एसपी ने बुजुर्गों-बच्चों संग खुशियां बांटी खुशियां, बोले- जरुरतमंदों के जीवन में उजाला फैलाना भी दिवाली

हिसार के हांसी में दीपावली के अवसर पर पुलिस ने अपने समाज के जरूरतमंदों के बीच जाकर खुशियां साझा की है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर और थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने शिव शक्ति अनाथ आश्रम, बरवाला फ्लाईओवर के समीप पहुंचकर वहां रह रहे युवाओं और बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व मनाया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस अवसर पर कहा कि दिवाली का सच्चा अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। उन्होंने बताया कि जब समाज के ऐसे बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया जाता है, तो सच्ची खुशी और आत्मसंतोष का अनुभव होता है। उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें मेहनत व शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा देश का भविष्य है और उनमें आत्मविश्वास तथा उज्जवल भविष्य की भावना जगाना हम सभी का कर्तव्य है। समाज की संवेदनशील साथी भी पुलिस : प्रभारी इंस्पेक्टर थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि दिवाली पर मिठाई और उपहार बांटने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रक्षक नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील साथी भी है। हांसी पुलिस की इस पहल ने समाज को मानवता, प्रेम और साझी खुशियों का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी युवाओं और बुजुर्गों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हांसी पुलिस हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रहेगी।

Haryana

‘हरि का हरियाणा’ बना ‘अपराध का गैंगलैंड’: कांग्रेस नेता सुरजेवाला वाला का सरकार पर तंज, बोले- विकास पर लगी रोक

हरियाणा की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बयान दिया है।

Haryana

सिरसा में प्री-आईपीओ के नाम पर डॉक्टर से ठगी मामला:व्हाट्सप ग्रुप में जोड़ा, मोटी रकम का दिया झांसा, आरोपी दिल्ली से काबू

सिरसा में एक डॉक्टर से प्री आईपीओ के नाम पर 3.30 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। डॉक्टर को पहले एक व्हाटसप ग्रुप में जोड़ा गया और फिर उसे प्री आईपीओ के नाम पर मोटी रकम मिलने का लालच दिया। इस झांसे में आने के बाद डॉक्टर पंकज गुप्ता ने निवेश कर दिया। इस मामले में अब पुलिस ने जांच कर पाया कि जिस खाते में रुपए डलवाए गए थे, वो दिल्ली में रहता है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने शैक्षणिक संस्था के नाम से सोसायटी बना रखी है, जिसके जरिए यह ऑनलाइन ठगी करने का काम करता है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि सांगवान चौक निवासी डॉ. पंकज गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता डॉ. पंकज ने बताया कि उसे Wealth Creation Forum 35 नाम के किसी व्हाट्सप ग्रुप में जोड़ा गया और कथित CHCP SEI ऐप के माध्यम से निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप संचालकों ने स्वयं को SEBI से मान्यता प्राप्त बताकर भरोसा दिलाया और प्री आईपीओ के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में लगभग 3.30 लाख रुपए की राशि निवेश के नाम पर ठग ली गई। शिकायत पर केस दर्ज किया थाना प्रभारी के अनुसार, इस शिकायत पर केस दर्ज किया और जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी पीएसआई सुरेन्द्र कुमार द्वारा एनसीआरपी शिकायत की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान प्राप्त बैंक रिकॉर्ड से यह पुष्टि हुई कि शिकायतकर्ता की राशि इंडसइंड बैंक खाता में गई, जिसका खाता धारक आरोपी श्रीकांत प्रधान पाया गया। आरोपी श्रीकांत हाल ही में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में नानकपुरा हरी नगर रहता है। आरोपी मूलरूप से उड़ीसी के जिला गंजम के गांव निधिपाल हनुमान मंदिर नजदीक का रहने वाला है।

Haryana

Haryana: कर्मचारी उत्पीड़न रोकने को लेकर हाईकोर्ट का अहम आदेश, अनुशासनात्मक कार्यवाही एक वर्ष में हो पूरी

सरकारी कर्मचारियों के लंबे समय तक उत्पीड़न को रोकने की दिशा में अहम आदेश जारी करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है।

Haryana

नारनौल से 20 साल की लड़की, 32 का लड़का लापता:घर से बिना बताए चले गए दोनों, परिजनों ने कई जगह की तलाश

हरियाणा के नारनौल से एक लड़की अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने पर उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। वही लड़की के परिजनों को एक युवक पर शक भी है। दूसरी ओर शहर के एक मोहल्ले से करीब 32 वर्षीय युवक भी घर से लापता है। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को की है। मोहल्ला पुरानी सराय की रहने वाली एक लड़की बीते कल अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी कई जगह पर तलाश की। रिश्तेदारियों में भी उसके बारे में पूछा। वहीं उसकी सहेलियों और आस-पड़ोस में भी उसकी जानकारी ली, लेकिन लड़की कहीं पर नहीं मिली। लड़की के नहीं मिलने पर परिजन परेशान है। परिजनों को शक है कि उनकी लड़की को मोहल्ला नलापुर का कोई लड़का बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया। पुरानी मंडी का लड़का भी लापता वहीं शहर की पुरानी मंडी निवासी सर्वेश नामक 32 वर्षीय युवक भी बीते कल अपने घर से लापता हो गया। इस बारे में लड़के के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।

Haryana

हरियाणा में एक और ASI ने की खुदकुशी: पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, 12 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट… बयां किया दर्द

रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

Haryana

नारनौल में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना:दो रसोई गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए

हरियाणा के नारनौल से चोरों ने एक बंद मकान से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। इस बारे में मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है। वहीं मकान मालिक ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में रघुनाथपुरा पहाड़ी के पास गोशाला रोड मार्केट के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि बीते दिनों वह किसी काम से अपने गांव डोहर चला गया था। कई दिन गांव में रहने के बाद वह वापस आया तो उसके घर का ताला उसे टूटा हुआ मिला। वहीं उसके घर पर सामान बिखरा हुआ मिला। शिकायत में उसने कहा कि उसने जब सामान को चेक किया तो उसके घर से उसको दाे रसोई गैस सिलेंडर व काफी छोटे व बड़े बर्तन उसको नहीं मिले। इस बारे में उसने आसपास लोगों से पता भी किया, मगर किसी से उसके घर पर हुई चोरी की कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच भी की वहीं सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि चोरी की शिकायत देने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि इससे उसको हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

Haryana

Haryana: सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, बिना अनुमति के 4 वर्षीय BA-बीएड कोर्स शुरू कर छात्रों के भविष्य से खेला

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि राज्य के अधिकारियों ने बिना राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद की अनिवार्य स्वीकृति के चार वर्षीय बीए/बीएड कोर्स में छात्रों का दाखिला कर गंभीर लापरवाही की है।

Haryana

अंबाला में देर शाम बेकाबू कार का कहर:नशे में धुत ड्राईवर ने मचाई तबाही, 8 लोग घायल, एक बच्चे की हालत गंभीर

अंबाला शहर में शुक्रवार की रात एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसा मानव चौक के पास हुआ, जहां नशे में धुत एक ड्राईवर ने तेजी से आ रही कार पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े वाहनों, राहगीरों और दोपहिया सवारों को रौंद दिया। इस घटना में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने चालक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। नशे में था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार सेक्टर-9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि हादसे में घायल कार चालक की पहचान दलविंदर सिंह, निवासी राजपुरा (पंजाब) के रूप में हुई है। फिलहाल उसे भी हल्की चोटें आई हैं और उसको भी इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चालक शराब के नशे में था और नियंत्रण खो बैठा। कार ने पहले दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मुकेश बलाना, अमन धुरकड़ा, मोहित, प्रिंस, रौमी अहमद, जश्न समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी को तुरंत अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि जश्न की हालत गंभीर होने पर उसे अंबाला कैंट के अस्पताल में रेफर किया गया। आंखों देखा हाल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मानव चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर जा घुसा। एक झटके में कई लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच जारी, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चालक किस हद तक नशे में था। घायलों का चल रहा इलाज अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। दो लोगों को फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल जल्द ठीक हो रहे हैं, लेकिन घटना का असर मानसिक रूप से गहरा है।

Haryana

Haryana CET 2025: हाईकोर्ट के आदेश पर खोली गई सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए सुधार विंडो, 24 अक्तूबर तक का समय

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए सुधार पोर्टल खोल दिया है। यह कदम हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया है। सुधार विंडो 24 अक्तूबर, 2025 तक खुली रहेगी।

Scroll to Top