Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

यमुनानगर में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर झड़प:लाठी डंडों से वार, सिर में मारी गंडासी, सरपंच पर मारपीट का आरोप

यमुनानगर के कैल गांव में एक विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें एक युवक के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्प्ताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। जमीनी विवाद में सरपंच पक्ष का कहना है कि यह पंचायती जमीन है, जिस पर कोर्ट की तरफ से स्टे लगी हुई है, ऐसे में इस जमीन पर निर्माण नहीं कराया जा सकता। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वे यहां पर 60 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं और कोर्ट भी उनके हक में फैसला दे चुका है। सारा मामला तब भड़का का जब दूसरा पक्ष इस जमीन पर बने मकान का रिनोवेशन कराने लगा। सरपंच पक्ष ने उन्हें रोकना चाहा तो मामला भड़क गया। दूसरे पक्ष का कहना है कि सरपंच रंजिश के चलते जानबूझकर उन्हें निमार्ण नहीं करने दे रहा है। आज उसने अपने 10-15 लोगों के साथ उनके साथ मारपीट की है, जिसमें उनके पक्ष के एक युवक को सिर में गहरी चोट लगी है। RTI लगाने पर रंजिश रखने का लगाया आरोप सावित्री ने बताया कि उनका गांव में एक मकान है, जिसमें वह 60 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं। अब वह अपने मकान की रिनोवेशन कर ऊपर एक और कमरा डालने की तैयारी में थे, लेकिन गांव का सरपंच बार-बार उनके घर के आगे की जमीन का कुछ हिस्सा पंचायती बताकर उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा है। मामला कोर्ट तक जा चुका है, जिसमें फैसला उनके हम में आ चुका है। इसके बावजूद भी सरपंच बार-बार आकर उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा देता है। सावित्री ने बताया कि सरपंच यह सब जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए कर रहा है, क्योंकि उसके बेटे भरतू लाल ने सरपंच के खिलाफ एक आरटीआई लगाकर गांव में कराए गए कार्यों में खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा है। हथियार लेकर आए 10 से 15 लोग सावित्री ने आरोप लगाया कि सरपंच चाहता है कि वह अपनी आरटीआई की अर्जी को वापिस ले। इस बात को लेकर वह उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। सावित्री ने बताया सुबह करीब आठ बजे उसका पोता दिवाकर दुकान पर किसी काम से गया हुआ था। तभी सरपंच के एक आदमी ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही उसका दूसरा पोता 23 वर्षीय नवीन भी मौके पर आ गया और उसे बचाने का प्रयास किया। ऐसे में मौके पर सरपंच की ओर से10 से 15 आरोपी पहुंच गए, जिनके हाथ में डंडे और एक गंडासी थी। एक आरोपी ने नवीन के सिर में पीछे से जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से भायल को गया। अभी थाने में शिकायत नहीं हुई प्राप्त: एसएचओ घायल को तुरंत जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सावित्री देवा का कहना है कि आरोपी पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट करते रहे। इस झगड़े में नवीन के साथ-साथ उसे व उसके बेटे भरतू राम को भी चोट आई है। जगाधरी सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है उस पर एसडीएम कोर्ट से स्टे लगा हुआ है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच आज सुबह निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल उनके पास दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Haryana

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल का हाल:इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर इलाज, ग्लूकोज की बोतल मरीजों के रिश्तेदारों को पकड़ाई, हाथ बैड से बांधे

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर बदहाली की स्थिति है। मरीजों का इलाज बेड के बजाय स्ट्रेचर पर लिटाकर किया जा रहा है। ग्लूकोज की बोतल टांगने के लिए स्टैंड नहीं हैं। मरीजों के रिश्तेदारों को ग्लूकोज की बोतलें पकड़नी पड़ रही हैं। हद तो यह है कि जब इस बारे में मेडिकल सुपरिटेंडेंट से पूछा गया तो अव्यवस्था पर चिंतित होने के बजाय वह ये पूछने लगे कि आपने अस्पताल में जाने के लिए किसकी परमिशन ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने मरीज ज्यादा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। दैनिक भास्कर एप ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को यहां का जायजा लिया तो हालत बहुत ही बदतर नजर आए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले देखिए, इमरजेंसी के हालात के PHOTOS… इमरजेंसी के हालात, मरीजों के रिश्तेदार स्टैंड बना दिए सेक्टर 32 के अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों की भीड़ लगी दिखी। हाई रिस्क एरिया होने के बावजूद कोई रोक-टोक नहीं है। कई मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज बेड की जगह स्ट्रेचर पर ही लिटाकर किया जा रहा है। स्ट्रेचर पर स्टैंड नहीं तो ग्लूकोज की बोतल पकड़ने के लिए मरीजों के रिश्तेदार की स्टैंड की तरह बोतल पकड़वाकर खड़े कर दिए। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड खड़े हैं लेकिन वह सिर्फ इतना ही पूछते हैं कि कहां जाना है। कोई व्यक्ति वाकई में किसी काम से आया है या बेवजह, इसको लेकर किसी से कोई पूछताछ नहीं होती। अल्ट्रासाउंड कराने वालों के लिए वेटिंग एरिया तक नहीं है। दूसरी मंजिल के वार्ड में भी बेसहारा लोगों को स्ट्रेचर पर लिटाया गया है। मरीज उठकर कहीं चला ना जाए, इसलिए पट्टियों से ही उनके हाथ बिस्तर से बांधे हुए हैं। वार्ड में सरेआम निडिल लगी बोतल, खाली सीरिंज दिखाई दे रहे हैं। बायो मेडिकल वेस्टेज को भी लिफाफों में भरकर खुले में फेंका गया है। इमरजेंसी के बाहर भी खून से सनी पटिट्यां और चादरें बैड पर पड़ी हुई हैं। मरीजों ने हालात पर क्या कहा… मेडिकल सुपरिटेंडेंट बोले- ज्यादा मरीजों से दिक्कत इस मामले में जब सेक्टर-32 के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर हरीश दाशारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में मरीजों की ज्यादा संख्या होने के कारण कई बार दिक्कत आती है। मरीजों को कोई परेशानी न हो, इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Haryana

गुरुग्राम में बस ने पांच कारों में मारी टक्कर:तेज रफ्तार में चला था नशे में धुत ड्राइवर, पुलिस से भी हाथापाई की

गुरुग्राम के सेक्टर 10 खांडसा में एक बेकाबू बस ने सड़क पर हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार में चल रही इस बस ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन एक कार चालक ने उसका पीछा कर अपनी कार बस के आगे अड़ा दी और उसे रोक लिया। जिस पर नशे में धुत ड्राइवर ने वाहन मालिकों के साथ बदतमीजी की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों के साथ भी वह हाथापाई पर उतर आया। घटना का वीडियो आया सामने इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब खांडसा रोड पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहनों से टकरा गई। तेज रफ्तार से चल रही थी बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और उसने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन कार और मोटरसाइकिल शामिल थे। टक्कर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर जाम लग गया। गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति हादसे में घायल नहीं हुआ। ड्राइवर काे पीछा करके पकड़ा हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन हादसे का शिकार एक कार चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ड्राइवर का पीछा किया। उसने अपनी कार को बस के सामने लाकर उसे रोक दिया। पुलिसकर्मी से भी बदतमीजी की इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ईआरवी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने नशे की हालत में पुलिस के साथ भी बदतमीजी की। उसने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस जांच कर रही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप हैं। बस को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana

ADGP Suicide: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।

Haryana

अमेरिका संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा स्पीकर:​​​​​​​सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव, कहा- संवाद और सहयोग से ही बनेगा समावेशी विश्व

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण दक्षिण अमेरिका के बारबाडोस में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरे व अनुभव साझा करते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र, संवाद और साझेदारी की भावना को मजबूत करना है। यह सम्मेलन 6 से 13 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीपीए कॉन्फ्रेंस के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली से भी मुलाकात की। हरविंद्र कल्याण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हमारे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के मार्गदर्शन में 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। बारबाडोस में आयोजित उद्घाटन सत्र में विश्व के कई देशों से आए वक्ताओं और नेताओं के साथ सम्मिलित होना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “द कॉमनवेल्थ – अ ग्लोबल पार्टनर” है, जो हमें यह संदेश देती है कि संवाद, सहयोग और लोकतांत्रिक आदर्शों की साझा भावना के माध्यम से ही हम न्यायपूर्ण और समावेशी विश्व व्यवस्था बना सकते हैं। देर रात रवाना हुए थे हरविंद्र कल्याण, पहले भी साझा की थी जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार, 3 अक्तूबर की देर रात को दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने यात्रा से पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि यह अवसर भारत और हरियाणा के संसदीय मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का होगा। कैरेबियन सागर में बसे बारबाडोस में हो रहा आयोजन बारबाडोस कैरेबियन सागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जो लेसर एंटिल्स द्वीप समूह का हिस्सा है और वेस्टइंडीज का सबसे पूर्वी द्वीप माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सम्मेलन देश की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से जुड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यहां विभिन्न वैश्विक व लोकतांत्रिक मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिन पर बाद में साझा नीतियां तय की जाएंगी। पिछला सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था इससे पहले 67वां कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन 3 से 8 नवंबर 2024 तक ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की संसद और सीपीए शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। उस सम्मेलन में भी कई देशों के प्रतिनिधियों ने संसदीय लोकतंत्र, महिला प्रतिनिधित्व और जनसहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की थी। अब बारबाडोस में हो रहा यह सम्मेलन विश्व स्तर पर संसदीय संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Haryana

पंजाब के पूर्व-मंत्री के घर ग्रेनेड फिकवाने वाले की साजिश:कुरुक्षेत्र पुलिस स्टेशन में करना था ब्लास्ट; दोनों केस में FIR, आरोपियों से करवाई निशानदेही

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंद्र और संदीप काे CIA-2 की टीम गुरुवार को पंजाब लेकर गई। यहां टीम ने आरोपियों से ग्रेनेड वाली जगह की निशानदेही करवाई। साथ ही टीम उस बाइक की तलाश कर रही है, जिस पर आरोपी ग्रेनेड लेने के लिए गए थे। उधर, सूत्रों से पता चला कि इस गैंग के सरगना ने पंजाब के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर 7 अप्रैल की रात को ग्रेनेड से हमला करवाया था। इस मामले में NIA ने यूपी के अमरोहा के सैदूल अमीन व कुरुक्षेत्र के अभिजोत जांगड़ा समेत गिरोह के फरार चल रहे सरगना कुलबीर सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया था। कुलबीर सिद्धू ने बनाया प्लान सूत्रों के मुताबिक, यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने ही इंग्लैंड में कुरुक्षेत्र के पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अपने दूसरे साथी साहिल से मदद मांगी थी, जो कि अमेरिका में बैठा हुआ है। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। सिद्धू-साहिल पर भी केस कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर व संदीप के साथ कुलबीर सिद्धू और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी है। माना यही जा रहा है कि भाजपा नेता के घर पर गिराया गया ग्रेनेड और कुरुक्षेत्र में पकड़ा गया ग्रेनेड दोनों चायना मेड थे। दोनों को एक साथ पाकिस्तान से तस्करी के जरिए मंगवाया गया था। हालांकि जांच के बाद यह सब क्लियर होगा। दोस्त की बाइक पर लेने गए ग्रेनेड वारदात के लिए गुरविंदर और संदीप ने अलग-अलग बाइक का इस्तेमाल किया। लुधियाना-जालंधर के बीच से ग्रेनेड लाने के लिए आरोपियों ने अपने दोस्त की बाइक का इस्तेमाल किया। आरोपी पटियाला से बाइक लेकर गए थे। पुलिस उस बाइक की तलाश भी कर रही है। इसलिए पुलिस उनको बाइक की निशानदेही के लिए पटियाला भी लेकर गई थी। कुरुक्षेत्र अपनी बाइक पर आए ग्रेनेड लाने के बाद आरोपियों ने अपने दोस्त की बाइक उसे वापस कर दी थी। अब गुरविंदर अपनी बाइक (PB11DK 2672) पर संदीप के साथ कुरुक्षेत्र वारदात करने के लिए आ रहा था, लेकिन बीच रास्ते में CIA-2 की टीम ने उनको दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी कब्जे में ले लिया। ये बाइक गुरविंदर की मां के नाम पर है। तलाशी में मिला हेड ग्रेनेड CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद हुई थी। बम निरोधक दस्ते ने खेत में ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया था। इनके पास विदेश से फोन आना था। उसके बाद उनको अपना टारगेट पूरा करना था। इनको किसी ने वेपन भी देने आना था

Haryana

Haryana: नाबालिग यौन उत्पीड़न मामला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल की कैद, लगाया जुर्माना

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रोहतक (पॉक्सो) राज गुप्ता की अदालत ने 53 वर्षीय सत्यनारायण उर्फ बबलू को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

Scroll to Top