Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

सोनीपत में रेप के दोषियों को 20-20 साल की कैद:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती; नाबालिग को होटल में ले गया, 52 हजार का जुर्माना

सोनीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एएसजे) नरेंद्र की कोर्ट ने दसवीं कक्षा की एक नाबालिग स्टूडेंट से रेप के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को रेप करने वाले मुख्य आरोपी और उसके मददगार, दोनों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। मामला 13 फरवरी 2024 को सामने आया था, जब पीड़िता की मां ने सोनीपत के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से पानीपत निवासी सूरज से हुई थी। वारदात के दिन यानी 13 फरवरी को जब स्टूडेंट स्कूल जाने के लिए घर से निकली, तो आरोपी सूरज अपने दोस्त मनोज के साथ एक बुलेट बाइक पर स्कूल के बाहर लड़की से मिला। दोनों आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर मुरथल स्थित एक होटल में ले गए। मनोज होटल के बाहर रुका, जबकि सूरज स्टूडेंट को कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया। ​धमकी और पुलिस में शिकायत ​रेप करने के बाद, आरोपी स्टूडेंट को स्कूल के बाहर छोड़कर चले गए। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वे उसके परिवार को मार देंगे। स्कूल से फोन आने पर जब मां घर पहुंची, तो उन्होंने बेटी को डरा हुआ पाया। अगले दिन, 14 फरवरी को, मां द्वारा पूछताछ करने पर लड़की ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने सुनाई कठोर सज़ा ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानीपत के रहने वाले मुख्य आरोपी सूरज और षड्यंत्र में शामिल उसके मददगार मनोज (मूलरूप से मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत में हुई। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सज़ा सुनाई।​ मुख्य आरोपी सूरज को 20 वर्ष कैद के साथ 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और वहीं मददगार मनोज को 20 वर्ष कैद के साथ 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत का यह फैसला नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में शामिल मुख्य अपराधी के साथ-साथ षड्यंत्रकारी को भी समान रूप से दंडित कर सख्त मिसाल कायम करता है।

Haryana

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: बैंक मैनेजर गिरफ्तार, लोन पास करवाने के एवज में मागी थी रिश्वत

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने वीरवार को नाढोड़ी गांव के किसान से लोन पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना के मैनेजर रामफल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

Haryana

सिरसा में ASI को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा:थाने में रात को कार्रवाई, एसीबी ऑफिस ले गए, चालान के नाम पर मांगे पैसे

सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। अभी एसीबी की टीम एएसआई को अपने साथ सीधा थाने से ऑफिस लेकर गई है। वहीं पर उससे पूछताछ की जाएगी और रकम अदायगी की भरपाई करवाएगी। इस दौरान एसीबी ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वीरवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे रानियां थाना में की गई है। एएसआई अनिल कुमार को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए थाने में रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एसीबी से इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने यह कार्रवाई की। अब एसीबी की टीम शुक्रवार सुबह मामले के बारे में पूरी जानकारी व खुलासा करेगी।

Haryana

Haryana: लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ठगी, शातिरों ने गांव में लगाया कैंप, महिलाओं से वसूले रुपये

हरियाणा के जिंद जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है।

Haryana

करनाल में सारा ज्वैलर्स के घर डकैती:नौकरानी ने तीन साथियों संग दिया वारदात को अंजाम, मालकिन और नौकरानी को स्प्रे मारकर किया बेहोश

करनाल के सेक्टर-9 स्थित सारा ज्वैलर्स के मालिक के घर में वीरवार शाम को डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि 27 दिन पहले एजेंसी द्वारा हायर की गई नेपाली मूल की नौकरानी रीमा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दिया। वारदात के दौरान रीमा ने अपने साथियों के साथ घर की मालकिन और दूसरी नौकरानी पर स्प्रे मारकर उन्हें बेहोश कर दिया और घर में रखी ज्वैलरी व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब साढ़े 10 बजे करनाल विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेणु बाला गुप्ता मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी है। लूट की साजिश नौकरानी ने रची, साथियों को घर बुलाया सारा ज्वैलर्स के मालिक लवीश के भाई कैलाश ने बताया कि उनका घर सेक्टर 9 में बिल्कुल अटल पार्क के सामने है। वीरवार शाम करीब चार बजे उनका भाई लवीश शोरूम पर गया था घर पर उनकी भाभी और दो नौकरानियां मौजूद थीं। शाम 4 बजे उनका पौंता अपने ट्यूशन के लिए घर से निकल गया। इसके बाद बीती 13 सिंतबर को जो एजेंसी के माध्यम से रखी नौकरानी रीमा ने उसकी भाभी और पुरानी नौकरानी जो बिहार मूल की रहने वाली है उसे स्प्रे मारकर उन्हें बेहोश कर दिया। उसके बाद उसने अपने तीन साथियों को घर बुलाया। तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। उस समय घर में सिर्फ मालकिन और बिहार मूल की नौकरानी थीं। नेपाली नौकरानी ने घर के अंदर अपने दो साथियों को बुलाया, जबकि तीसरा युवक बाहर स्कूटी लेकर खड़ा रहा। स्प्रे मारकर बेहोश किया, नकदी और ज्वैलरी समेटकर हुए फरार आरोप है कि नौकरानी रीमा और उसके दो साथियों ने घर में घुसते ही मालकिन और नौकरानी के मुंह पर स्प्रे मार दिया। स्प्रे लगते ही दोनों बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ीं। इसके बाद तीनों ने घर के अंदर रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेटे और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लूट कितनी रकम या ज्वैलरी की हुई है। ट्यूशन से घर आया पोता चला डकैती का पता देर शाम करीब साढ़े 6 बजे जब उनका पोता ट्यूशन से घर आया तो उसने देखा की उसकी दादी और नौकरानी बेहोश पड़े और घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। उसके बाद उसने अपने पिता को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। बाद में मकान मालकिन व दूसरी नौकरानी को बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।्र सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-9 पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि तीन युवक स्कूटी पर घर पहुंचे थे, जिनमें से दो अंदर गए और एक बाहर इंतजार करता रहा। पुलिस ने बताया कि नेपाल मूल की नौकरानी रीमा इस वारदात की मुख्य साजिशकर्ता है और वारदात के बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गई है। एसपी चौहान बोले: एजेंसी के माध्यम से न ले नौकर समाजसेवी एसपी चौहान ने बताया कि सारा ज्वैलर्स लविश नरेंद्र गोयल परिवार प्रतिष्ठित परिवार है और यह घटना बहुत बड़ी है। अब आपराधिक किस्म के लोग भी एजेंसियां खोलकर बैठे हुए है और अपने एजेंट को घरों में भेज देते है और ये लोग बाद में वारदातों को अंजाम देते। इसलिए कोई भी व्यक्ति एजेंसी के माध्यम से नौकर न रखे। अगर रख रहे है तो पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करे। विधायक और मेयर पहुंचे मौके पर, पुलिस कर रही जांच वारदात की सूचना के बाद करनाल विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। सीआईए की टीमें भी जांच में जुटी हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जल्द ही लूट के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Haryana

IPS सुसाइड केस पर राव नरेंद्र बोले-ये लोकतंत्र की हत्या:रेवाड़ी में अनाज मंडी का किया दौरा, कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आईपीएस वाई. पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इन आरोपों को लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या के समान बताया। राव नरेंद्र सिंह ने गुरुवार को रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में किसानों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के गंभीर आरोप लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली में एससी युवक की पीट-पीटकर हत्या और चीफ जस्टिस के साथ दुर्व्यवहार जैसे मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक काबिल आईपीएस अधिकारी को ऐसा कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहद खराब – राव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को सुलझाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर है और गहन मंत्रणा के बाद पार्टी आगे के कदम उठाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहद खराब बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया जापान दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार 11 सालों में कोई निवेश नहीं ला सकी, बल्कि हरियाणा के उद्योग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा की इंडस्ट्री गुजरात जा रही है। सरकार के पास बताने के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं- राव सरकार के एक साल पूरा होने पर राव ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास बताने के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने नायब सरकार को 10 में से शून्य नंबर देते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और इसका खामियाजा भुगतेगी। अध्यक्ष ने किसानों की परेशानियों पर भी गौर किया। उन्होंने बताया कि किसान बाजरा 1600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने को मजबूर हैं, जबकि सरकार भावांतर भुगतान के नाम पर केवल 575 रुपए दे रही है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल भारी नुकसान हो रहा है

Haryana

आईपीएस सुसाइड केस:  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार के सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Haryana

महेंद्रगढ़ विधायक ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया:यादव बोले- 35 लाख में बनेगी रोड, शहर के विकास को नई गति मिलेगी

महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह यादव ने शहर के वार्ड नंबर-1 में अनाज मंडी गेट से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण पर 35 लाख रुपए का खर्च आएगा। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी भी मौजूद रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि यह सड़क पहले बहुत खराब थी, जिससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब सड़क बनने से व्यापारियों, छात्रों और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में महेंद्रगढ़ शहर में विकास की गति और तेज होगी। शहर की सड़कों, जल निकासी, बिजली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि महेंद्रगढ़ को एक मॉडल शहर बनाया जा सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मौके पर ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर नगर पालिका एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप, संजय राठी, पार्षद अशोक सैनी, विष्णु वाल्मीकि, पवन खैरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नवीन मित्तल, लक्ष्मीकांत पार्षद और अविनाश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Scroll to Top