Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

रेवाड़ी पहुंचे राव नरेंद्र का कैप्टन अजय पर तंज:बोले- सिफारिश से प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना, अनुशासन में रहें वरिष्ठ नेता, एकजुटता पर जोर

रेवाड़ी पहुंचने पर हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी नेताओं से चर्चा कर व सर्वे के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की सिफारिश नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को अनुशासन में रहने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान होता है। नाम लिए बगैर राव का निशाना कैप्टन की ओर था, क्योंकि कैप्टन सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स हैंडल पर खुलकर राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर चुके हैं। अचानक हुए फैसले से कैप्टन आहतः राव नरेंद्र राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कैप्टन अजय सिंह यादव अचानक लिए गए फैसले से आहत थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन उनके बड़े भाई हैं और फौजी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैप्टन के बेटे चिरंजीव पहले से ही अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राव बोले- अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं राव नरेंद्र ने जोर देकर कहा कि अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है और सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बीच विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की और पार्टी में एकजुटता का दावा किया। अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता और भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को चुनौती देने के सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अहीरवाल जिसके साथ रहा, उसकी सरकार बनी। उन्होंने दावा किया कि अब अहीरवाल के साथ पूरे हरियाणा में माहौल बदलेगा। भाजपा सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश होने का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी, बेरोजगारी और हरियाणा के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। रेवाड़ी में ग्रामीण और शहरी जिला अध्यक्षों के बीच की दूरी पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Haryana

कैथल में कृषि विभाग की टीम पर हमले का मामला:तीन आरोपियों पर FIR, पराली जलाने से रोकने गई थी टीम

कैथल जिले के गांव ग्योंग में पराली जलाने से रोकने गई विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हमला करने का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में कृषि विभाग के प्रबंधक राजबीर सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है। मामले में गांव के सोहन रमेश व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम शिकायत में प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि गांव में जब टीम पराली जलाने से रोकने के लिए गई तो उस पर तीनों आरोपियों ने डंडे, लाठियों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। इस हमले में वे खुद, ट्रेनिंग पटवारी राहुल व अन्य कर्मचारी घायल हो गए। बाद में आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कर्मचारियों को लगी चोटें बता दें कि बुधवार को पराली जलाने से रोकने के लिए गई टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में कृषि विभाग के 2 कर्मचारी, 2 पटवारी और एक ग्राम सचिव को चोटें लगी। गुस्साए किसानों ने टीम की मोटरसाइकिल तोड़ दी और फील्ड बुक, चालान बुक व पटवारी का सिजरा नक्शा भी छीन लिया था। टीम ने खेत में धान की पराली में आग लगाते हुए कुछ किसानों को देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसानों ने अचानक विरोध करना शुरू कर दिया और टीम से हाथापाई करते हुए हमला कर दिया। जब टीम ने बचाव का प्रयास किया तो टीम के सदस्यों को पीटा गया। कर्मचारियों का मेडिकल करवाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कैथल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी कर्मचारियों का मेडिकल करवाया गया। सदर थाना प्रभारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

फतेहाबाद में कारों के शीशे तोड़ फैलाई दहशत:इंटरलॉकिंग पत्थर मारे गए, पुलिस जांच में जुटी; सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली

फतेहाबाद शहर में भट्‌टू रोड के साथ लगती गीता धर्मशाला रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए गए। इंटरलॉक पत्थर से तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। सुबह किसी वाहन मालिक ने डायल 112 टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर रोजाना 15 से 20 गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इनमें से बुधवार रात को तीन कारों स्विफ्ट और आई-10 के शीशे तोड़ दिए गए। कार मालिक संजय कुमार ने बताया कि उनकी कार पर कवर लगे हुए हैं। 10 दिन से कार यहां खड़ी थी। कवर लगी कार को भी इंटरलॉक पत्थर मारकर तोड़ दिया गया है। संजय कुमार ने बताया कि घर के पास कार खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए वाहन मालिक यहां गाड़ियां खड़ी करते हैं। मगर इस तरह गाड़ियों के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक कार में तो इंटरलॉक पत्थर शीशा तोड़ने के बाद सीट पर पड़ा मिला है। गली में नहीं लगे हैं सीसीटीवी इस रोड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस कारण पुलिस को कोई फुटेज भी नहीं मिल पा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां अक्सर अराजक तत्व घूमते रहते हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं वाहन मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है। 15 दिन पहले उनकी गाड़ी अनाज मंडी में खड़ी थी, वहां भी उसका शीशा तोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले ही गली नंबर दो में भी तीन-चार गाड़ियों के शीश तोड़ दिए गए थे। गाड़ियों के शीशे टूटने से वाहन मालिकों में रोष है।

Haryana

हरियाणा कांग्रेस में फिर से घमासान: अब संपत ने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल, एक्स हैंडल पर लिखा…

11 माह के लंबे इंतजार, विपक्ष का हमला और बगैर नेता प्रतिपक्ष विधानसभा सदन में उतरने वाली कांग्रेस की मुश्किलें नियुक्ति के बाद भी कम नहीं हो रही है।

Haryana

सोनीपत में दशहरा महोत्सव की धूम:गन्नौर में होगा सबसे ऊंचे 60 फीट का रावण दहन; 6 बजे जलेगा रावण का परिवार

सोनीपत जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। रामलीला सभाओं और धार्मिक समितियों ने इस भव्य आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले का सबसे ऊंचा रावण 60 फीट का तैयार किया गया है, जिसके साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहकेंगे।्र इन विशाल पुतलों को दिल्ली और रोहतक के कारीगरों ने अंतिम रूप दिया है, जबकि इनमें आतिशबाजी लगाने का काम उत्तर प्रदेश के बागपत से बुलाए गए कारीगरों द्वारा किया गया है। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और पारंपरिक लोक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुतलों के दहन का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। ​जिलेभर में होंगे भव्य दशहरा आयोजन ​सोनीपत जिले के विभिन्न स्थानों पर पुतला दहन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं: ​गन्नौर (बादशाही रोड, जनता स्कूल मैदान): यहाँ जिले का सबसे बड़ा, 60 फीट ऊंचा रावण दहन होगा, साथ ही 55-55 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस आयोजन में लायंस क्लब, सावन ज्योत महोत्सव, भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब सहयोग कर रहे हैं। ​सोनीपत शहर (कामी रोड रामलीला मैदान): श्री रामलीला सभा द्वारा 52 फीट ऊंचा रावण और 45-45 फीट ऊंचे मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। पुतलों को धनुष-बाण और गदा के साथ विशेष स्वरूप दिया गया है। ​सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड: सनातन धर्म सभा और श्री सेवा समिति महावीर दल की ओर से 52 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इसमें यूपी के कारीगरों द्वारा लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें रावण के पेट, मुंह और आंखों से आग व रंगीन रोशनी निकलेगी। सेक्टर-23 में भी रावण दहन किया जाएगा। ​नई अनाज मंडी: शिव शक्ति समिति गुड़ मंडी द्वारा 52 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। ​खरखौदा: श्री प्राचीन भारत रामलीला कमेटी शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद 51 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगी। पिपली में भी 51 फीट के रावण का दहन होगा। ​औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर (बीएसटी ग्राउंड): गन्नौर वैलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब गन्नौर गौरव द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण तथा 35-35 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। यहाँ हरियाणवी गायक अमित ढुल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। ​मंचन और शोभायात्राओं का रहेगा खास आकर्षण ​दशहरा महोत्सव के दौरान जिलेभर में रामलीला मंचन, शोभायात्रा और मेले का भी आयोजन होगा। श्री रामलीला सभा के प्रधान महेंद्र मंगला और गजेंद्र मंगला ने बताया कि रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। इस वर्ष जानकी दरबार और युद्ध दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र होंगे।

Haryana

भिवानी में आज जलेगा 100 फीट का रावण:पुतले के चारों ओर लाइट के साथ होगी आतिशबाजी, गाजियाबाद के कारिगरों ने किया तैयार

भिवानी में दशहरा के उत्सव पर आज यानी 2 अक्टूबर को 100-100 फीट ऊंचे रावण मेघनाद व कुंभकरण का दहन किया जाएगा। जिसे गाजियाबाद के 20-25 कारिगरों ने करीब 20-30 दिन की मेहनत करके तैयार किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुतलों के पास पुलिस के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। ताकि असामाजिक तत्व पुतलों के साथ छेड़खानी ना कर पाएं। इधर, एसपी ने दशहरा पर्व को देखते हुए 23 स्थानों पर पुलिस नाके व 21 पुलिस राइडर गश्त पर तैनात की हैं। ताकि किसी भी प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके। साथ ही सभी स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। 100 फीट के रावण का दहन होगा भिवानी में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला और रावण दहन का आयोजन करवा रही है। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में तीन दिवसीय संपूर्ण रामलीला के तहत दो अक्टूबर को अंतिम दिन की लीला प्रस्तुत होगी। इसमें कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अंत में रावण वध के प्रसंग मंचित किए जाएंगे। इसके बाद रावण दहन का भी आयोजन होगा। इस दौरान जयपुर की प्रसिद्ध कलाकार निष्ठा अग्रवाल अपने पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। विजय बंसल टैनी ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस, एंबुलेंस व सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दशहरा विजय दशमी पर्व पर 100-100 फीट के रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 10-12 लाख रुपए की लागत आएगी।

Haryana

भिवानी की मनीषा की मौत का मामला: दिल्ली से नहीं आई सीबीआई टीम, परिजन दिनभर करते रहे इंतजार; जल्द खुलासा

मनीषा मौत मामले से अब जल्द ही परतें खुल सकती हैं। परिजनों को सीबीआई ने इसके संकेत दिए भी हैं लेकिन मंगलवार को उनका इंतजार अधूरा रह गया।

Scroll to Top