Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

सोनीपत में तेल डलवा कर भागने वाली गैंग सक्रिय,VEDEO:डीजल डलवाकर 2 आरोपी फ़रार; नोजल पाइप और मशीन नीचे गिरी, CCTV में वारदात कैद

सोनीपत जिले में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है। ताजा वारदात रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई, जहां गाड़ी चालक तेल डलवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार हो गया। तेल डलवा कर फरार हुआ चालक पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पंप पर आई और चालक ने 2800 रुपए का डीजल डलवाने के लिए कहा। जैसे ही मशीन में 2600 रुपए का तेल डालने की स्क्रीन पर दिखा, चालक अचानक तेज गति से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। इस दौरान डीजल का नोजल पाइप भी गाड़ी के साथ घिसटता चला गया और मशीन को नुकसान पहुंचा। वारदात की अलग-अलग तस्वीर देखिए… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही 2600 रुपए का डीजल भरता है, आरोपी तेज रफ्तार से कार दौड़ा देता है। पाइप और मशीन नीचे गिरते नजर आते हैं और मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के पीछे दौड़ते दिखते हैं। मैनेजर ने पुलिस पर उठाए सवाल पंप मैनेजर ने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि गोहाना में इस तरह की वारदातें अब आम हो गई हैं और हालात बिहार जैसे बनते जा रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चौकी पास होने के बावजूद आरोपी फरार हो जाते हैं। उनके अनुसार, पुलिस शुरुआत में तो तेजी दिखाती है लेकिन बाद में एफआईआर और कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आती। बाइक नंबर प्लेट से देते हैं वारदात को अंजाम जिले में सक्रिय गिरोह अपनी कारों पर मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं। इसी तरीके से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Haryana

मनीषा मौत मामला: तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन लेने दिल्ली पहुंची सीबीआई, तीन सितंबर से जांच कर रही टीम

दिल्ली से सीबीआई ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की।

Haryana

सोनीपत में पटाखों से भरी सफारी कार पकड़ी:KGP टोल प्लाजा पर पुलिस की नाकाबंदी; UP के 2 युवक गिरफ्तार, जमानत मिली

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर KGP टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से अवैध बम-पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में लगी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं ट्रैफिक) नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बरामद अवैध बम-पटाखों, गाड़ी और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना राई पुलिस को सौंप दिया था। KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास लगाया नाका थाना राई पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास इंटर-स्टेट नाके पर पटाखों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को यातायात पुलिस सोनीपत के नाका इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि खरखौदा की तरफ से बागपत, उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने टाटा सफारी को रोका था। पटाखों को लेकर नहीं दे पाए जवाब गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बम-पटाखे भरे मिले। गाड़ी चालक ने अपनी पहचान अनूप निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश, और परिचालक ने संग्राम निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। वे पटाखों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस घटना पर भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत थाना राई में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा थाना राई की अनुसंधान टीम ने आरोपी अनूप और संग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बम-पटाखों और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Haryana

Earthquake: हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके, गहरी नींद में थे लोग, तभी डोली धरती

हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस वक्त अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान धरती हिलने लगी। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।

Haryana

नूंह में श्मशान भूमि विवाद:शिकायत पर पहुंचे एसडीएम,समाधान का दिया आश्वासन,रास्ते में किया था दाह संस्कार

नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव खानपुर घाटी में मेवात मॉडल स्कूल और वीटा प्लांट के रास्ते पर दाह संस्कार किए जाने को लेकर उठे विवाद की जांच करने शुक्रवार की देर शाम एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण मौके पर पहुंचे। हाल ही में हिंदू समाज के लोगों द्वारा 19 सितंबर को एक शव का दाह संस्कार इस कब्जा वाले मार्ग पर किया गया था, जिसे गांव के सरपंच वसीम अकरम ने गलत ठहराते हुए, जिला प्रशासन को शिकायत दी। सरपंच ने कहा कि वर्ष 2023 में हिंदू समाज को गांव से लगभग 800-900 मीटर दूर शमशान घाट के लिए भूमि दी जा चुकी है, जहां पहले भी कई दाह संस्कार हो चुके हैं। बावजूद इसके, अब रास्ते पर दाह संस्कार किया जाना स्कूल और वीटा प्लांट पर जाने वाले लोगों के लिए असुविधाजनक है। श्मशान भूमि नहीं होने से होती है समस्या वहीं, प्रजापत समाज, वाल्मीकि समाज और हरिजन समाज के ग्रामीणों ने एसडीएम के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि पंचायत द्वारा दी गई भूमि गांव से काफी दूर और पहाड़ के ऊपर है। जिसके चलते बुजुर्गों और दूर से आने वाले रिश्तेदारों को भारी परेशानी होती है। इसके साथ ही बच्चों को दफनाने में काफी समस्या होती है। उन्होंने मांग रखी कि पहले वीटा बूथ के पास हमारे शमशान घाट की भूमि थी। वहीं आसपास हमारे लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिसके लिये वे लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे है। अपनी जमीन मांग रहे है,लेकिन अधिकारी उल्टा उन्हें धमका रहे है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान करने का दिया आश्वासन एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए कहा कि मामले को जल्द सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक खंड विकास पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में बुलाई जाएगी। इसमें सभी समुदायों से दो-दो जिम्मेदार लोगों को शामिल कर सहमति से समाधान निकाला जाएगा। सरपंच वसीम अकरम ने भी बताया कि जल्द ही ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों को बुलाकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वहीं हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि वह अपनी जमीन लेकर रहेंगे, अगर जिला प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का रुख करेंगे।

Haryana

सीएम नायब सैनी आज करनाल में:स्वच्छ भारत मिशन के हस्ताक्षर समारोह में करेंगे शिरकत,सेवा पखवाड़ा पर भी होगी चार्चा

हरियाणा के करनाल में आज स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में किया जा रहा है। जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें शहर को स्वच्छ बनाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वच्छ शहर जोड़ी-समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा। इसके जरिए शहर को और ज्यादा स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम नई योजनाओं पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में सभासदों और अधिकारियों को संबोधित करेंगे और स्वच्छता के महत्व से भी परिचित करवाएंगे। स्वच्छता को लेकर देंगे संदेश स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से जनता को भी संदेश देंगे। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसके महत्व और उद्देश्यों पर सभासदों को जानकारी देंगे। इसके तहत शहर में सफाई, स्वच्छता जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर जोर कार्यक्रम में यह संदेश दिया जाएगा कि स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जाए, बल्कि इसे जन आंदोलन के रूप में अपनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सभासदों के साथ मिलकर इस दिशा में मंथन करेंगे ताकि करनाल शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सके।

Haryana

अहीरवाल में मार्केट कमेटी चेयरमैन की सूची पर घमासान:अटेली-कनीना में पुराने भाजपाइयों का नाम आया; आरती राव ने बदलवाया

दक्षिण हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट में मार्केट कमेटी के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की लिस्ट पर बवाल हो गया। सबसे ज्यादा पंगा हेल्थ मिनिस्टर आरती राव के विधानसभा हलके में पड़ने वाली अटेली व कनीना मार्केट कमेटी को लेकर हुआ। बुधवार को पहली लिस्ट में अटेली से शिवरतन और कनीना से अरूणा कौशिक को चेयरमैन बनाया गया। दोनों ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र राव और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार भी जताया दिया गया। शाम होते-होते नई लिस्ट आने की खबरें आईं। बाद में अटेली से दिनेश जेलदार और कनीना से जयप्रकाश कनीनवाल को चेयरमैन बताते हुए समर्थकों ने लड्डू बांट दिए। बताया जा रहा है कि मंत्री आरती राव के हस्तक्षेप से लिस्ट में बदलाव हुआ। पहली लिस्ट तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन दूसरी लिस्ट नहीं। महेंद्रगढ़ जिले में कुल 5 मार्केट कमेटी हैं। बाकी 3 मार्केट कमेटी की लिस्ट पर कोई विरोध या बदलाव सामने नहीं आया है। पहले पढ़िए, कैसी बदली गई पहली सूची… अब पढ़िए, अटेली-कनीना-नारनौल और नांगल चौधरी की जारी सूची की कहानी… राजनीतिक हलचल तेज विशेष बात यह है कि अटेली और कनीना दोनों ही क्षेत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी बेटी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रभाव वाले इलाके हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर उनकी पसंद के नामों को जगह न मिलना एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरती सिंह राव और उनके समर्थक नई सूची जारी करवाने की कवायद में जुटे हैं। यही कारण है कि अब स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने तक प्रदेश की राजनीति में असमंजस और हलचल बनी हुई है। कनीना कमेटी की नियुक्ति भी बनी चर्चा का विषय ​​​​​​​कनीना की मार्केट कमेटी में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही। बताया जाता है कि यहां आरती सिंह राव ने जयप्रकाश उर्फ जेपी कोटिया का नाम भेजा था, लेकिन सूची में अरुणा कौशिक को चेयरपर्सन घोषित कर दिया गया। इस बदलाव ने समर्थकों को हैरान कर दिया और खेमे में नाराजगी स्पष्ट दिखी। जिसके बाद राव समर्थकों ने जेपी कोटिया के नाम के लड्‌डू बांट दिए। नारनौल और नांगल चौधरी में तय माने जा रहे चेहरे ​​​​​​​सूची में नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल और वाइस चेयरमैन सुरेश चंद्र चौधरी बनाए गए। यह दोनों नाम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं, इसलिए यहां पर विरोध के स्वर अपेक्षाकृत कम रहे। वहीं नांगल चौधरी मार्केट कमेटी में रमाशंकर को चेयरमैन और राधेश्याम सैनी को वाइस चेयरमैन घोषित किया गया। रमाशंकर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह के गुट से जुड़े माने जाते हैं, लिहाजा यहां भी राजनीतिक समीकरण साफ नजर आते हैं। राजनीतिक हलचल तेज विशेष बात यह है कि अटेली और कनीना दोनों ही क्षेत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी बेटी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रभाव वाले इलाके हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर उनकी पसंद के नामों को जगह न मिलना एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरती सिंह राव और उनके समर्थक नई सूची जारी करवाने की कवायद में जुटे हैं। यही कारण है कि अब स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने तक प्रदेश की राजनीति में असमंजस और हलचल बनी हुई है। आज भी मनाया गया जश्न ​​​​​​​नांगल चौधरी में आज पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं व अग्रवाल समाज के लोगों ने एकत्र होकर रमाशंकर को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जाहिर की तथा जश्न मनाया। जबकि अभी तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-अभी कोई अधिकृत लिस्ट नहीं आई भाजपा के महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष यतेन्द्र राव ने सफाई देते हुए कहा कि अभी तक पार्टी मुख्यालय या सरकार की ओर से कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। मीडिया में जो नाम आ रहे हैं, वे आधिकारिक नहीं कहे जा सकते। अधिकृत सूची आने के बाद ही वास्तविक चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नाम स्पष्ट होंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुराने और कर्मठ हैं और संगठन की नीति के अनुसार ही अंतिम फैसला होगा। इधर, हिसार चेयरमैन के खिलाफ कुलदीप बिश्नोई समर्थक नाराज ​​​​​​​हिसार की मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह का नियुक्ति के बाद विरोध शुरू हो गया है। सुरेंद्र सिंह कभी कुलदीप बिश्नोई और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार के करीबी होते थे। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र सिंह ने आदमपुर में BJP प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के खिलाफ प्रचार किया था और कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रप्रकाश के लिए वोटों की अपील की थी। भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए थे।अब BJP मार्केट कमेटी चेयरमैन की लिस्ट में सुरेंद्र का नाम आने पर कुलदीप बिश्नोई के समर्थक भड़के हुए हैं। वे सोशल मीडिया पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Haryana

कुरुक्षेत्र में रंगदारी मांगने के 2 आरोपी अरेस्ट:10 हजार लेकर 5 लाख और मांगे, इनकार करने पर दुकान पर जाकर धमकाया

कुरुक्षेत्र जिले में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी शरीफ गढ़ के सविंद्र सिंह उर्फ साजन और गांधीनगर के अनमोल ने नारियल पानी बेचने वाले से 5 लाख रुपए मांगे थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डरा-धमकाकर 10 हजार लिए थाना कृष्णा गेट में इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह नारियल पानी बेचने का काम करता है। 2 महीने पहले जुलाई में साजन उसकी दुकान पर आया और 10 हजार रुपए मासिक रंगदारी मांगी। पैसे देने से मना करने पर साजन ने उसे धमकी दी। डर के मारे उसने साजन को 10 हजार रुपए दे दिए, लेकिन आरोपी ने हर रोज 5 हजार रुपए की डिमांड की। एकमुश्त 5 लाख रुपए मांगे उसके मना करने पर आरोपी साजन ने उससे एकमुश्त 5 लाख रुपए मांगे। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे डराता रहा। 21 सितंबर को साजन अपने 7-8 साथियों के साथ कार और बाइक पर सवार होकर बाजार में आया और उसे धमकाने लगे। उसने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी 2 दिन के रिमांड पर CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साजन और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत के आदेश से उनको 2 दिन के रिमांड पर लिया है। उनकी टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Haryana

पानीपत में खेत से सिलेंडर और पानी का पंखा चोरी:मकान का टूटा मिला ताला, तलाश पर नहीं लगा सुराग

पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र स्थित बुआना लाखू गांव में एक किसान के खेत से गैस सिलेंडर और पानी निकालने वाला पंखा चोरी हो गया। यह घटना 23 सितंबर की रात को हुई। किसान सुमित पुत्र जसवीर सिंह ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बारिश से खेत में भरा था पानी जानकारी के अनुसार किसान सुमित ने बताया कि उनका खेत गणेश भट्ठा के पास है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ था, जिस वजह से वे खेत पर नहीं जा पा रहे थे। जब पानी कुछ कम हुआ और वे खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि खेत में बने मकान का ताला टूटा हुआ था। कई दिन बीतने पर खुलासा सुमित के अनुसार, मकान के बाहर लगा पानी निकालने वाला पंखा गायब था। अंदर देखने पर गैस सिलेंडर और कुछ अन्य सामान भी नहीं मिला। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिन्होंने सोचा कि शायद किसी जरूरत मंद ने पानी निकालने के लिए सामान लिया होगा और वापस कर देगा। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सामान वापस नहीं मिला, तो सुमित ने इसराना थाने में घटना की सूचना दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Haryana

मानेसर की गोशाला में पशु अस्पताल का उद्घाटन:मंत्री राव नरबीर सिंह रहे शामिल, पार्षद के निजी कोष से निर्माण

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर स्थित बाबा न्यारम दास गोशाला में पशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गौसेवा के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गोशाला परिसर में पौधारोपण भी किया। यह पशु अस्पताल पार्षद मनोज यादव ने अपने निजी कोष से बनवाया है। अभी तक गोशाला में गौवंशों के इलाज के लिए पशुपालन विभाग के डॉक्टर सप्ताह में 2-3 बार आते थे। इस स्थायी अस्पताल के बनने से मानेसर क्षेत्र में घूमने वाले और अन्य गौशालाओं में रह रहे गौवंशों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। गोशाला समिति के कार्यों की सराहना राव नरबीर सिंह ने गोशाला समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति के सदस्य गौवंशों को आश्रय देने, उनके स्वास्थ्य की जांच करने और भोजन-पानी की व्यवस्था में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी गोसेवा के लिए आगे आने और गोशाला में सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास करने की अपील की। गोशाला को बेहतर बनाने का प्रयास नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम भी गोशाला की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोशाला की भूमि का टाइटल ‘गैर मुमकिन पहाड़’ होने के कारण निगम यहां स्थायी निर्माण नहीं कर सकता। हालांकि, निगम पीने के पानी, अस्थाई शेड और लोहे की ग्रिल लगाने जैसी व्यवस्थाओं में सहयोग करेगा। मंत्री राव नरबीर के आगे रखी मांगे इस दौरान गोशाला समिति के सदस्यों ने राव नरबीर के समक्ष गोशाला से संबंधित कुछ मांगें रखी। इन मांगों में गोशाला भूमि के साथ बने पालिटेक्निक कॅालेज के साथ भूमि विवाद, गोशाला में बिजली, पेंट, गांव नैनवाल से गोशाला तक पीने के पानी की लाइन डलवाने, गोवंशों के लिए एल आकार का शेड निर्माण आदि शामिल रहे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ये रहे शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव, नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, पार्षद मनोज यादव, बाल किशन, दयाराम, ज्योति वर्मा, रुचि कौशिक, नामित पार्षद शेर सिंह चौहान, देवेंद्र शिकोहपुर, पूर्व सरपंच सुंदरलाल यादव, नरायण यादव, गांव नखड़ौला, नवादा, नाहरपुर, रामपुरा, पंचगांव, मोकलवास के गांवों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Scroll to Top