Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

भिवानी पहुंची UP की 2 महिला इन्फ्लुएंसर: कार्यक्रम के बीच चले थप्पड़ और सैंडल, खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन

गांव खरक कलां में हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया और हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव के नए गाने के प्रमोशन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दो महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बीच जलकर थप्पड़ और सैंडल चले।

Haryana

कुरुक्षेत्र में रत्नावली महोत्सवः हरियाणवी पॉप सॉन्ग और लूर लोकनृत्य के साथ का आगाज आज, सीएम करेंगे शुभारंभ

चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति के साथ आधुनिकता की भी झलक मिलेगी।

Haryana

दोहरा हत्याकांड: झज्जर पुलिस ने रिमांड पर लिया भाई और पिता का हत्या आरोपी, डाक कर्मी के शक ने खोला राज

कलोई गांव में पिता और भाई की हत्या की आरोपी अशोक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Haryana

इंटरनेशनल बॉक्सर अमित के रिसेप्शन में चूरमे से होगा स्वागत:सीएम सैनी और एक्टर धर्मेंद्र को भेजा निमंत्रण; मंत्री और सांसद होंगे शामिल

रोहतक जिले के गांव मायना निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने अपनी शादी के बाद 4 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के लिए अभिनेता धर्मेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया है। हालांकि धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए आना मुश्किल लग रहा है, लेकिन परिवार से किसी सदस्य के आने की अमित पंघाल को पूरी उम्मीद है। बॉक्सर अमित पंघाल की 31 मार्च को जींद के एक निजी होटल में सगाई हुई, जिसमें अमित पंघाल और अंशुल श्योकंद के परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब 2 नवंबर को शादी के बाद 4 नवंबर को रोहतक के एक निजी होटल में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें हरियाणा सरकार के मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी शामिल होंगे। रिसेप्शन में चूरमे से होगा मेहमानों का स्वागत अमित पंघाल की शादी 2 नवंबर को है, जबकि रिसेप्शन 4 नवंबर को एक होटल में रखा गया है, जिसमें आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत चूरमे के साथ किया जाएगा। चूरमे के साथ मेहमानों के लिए हलवा भी बनवाया जाएगा, जिसके लिए अमित पंघाल के पिता ने सारी तैयारी कर ली है। मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर को दिया न्योता अमित पंघाल के पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह को रिसेप्शन का न्योता दिया गया है। इसके अलावा रोहतक के सभी पार्टियों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। वहीं सगे संबंधी और गांव के लोग भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। देवरानी के स्वागत को लेकर की खास तैयारी अमित पंघाल की भाभी प्रीति ने बताया कि देवर की शादी का सबसे अधिक उत्साह उसे है। शादी तक रोजाना घर में नाच गाने का कार्यक्रम रहेगा और 1 नवंबर को मेहंदी की रस्म होगी। शादी करके जब देवरानी घर आएगी तो उसका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। बान शुरू हो गया, अब शादी का इंतजार अमित पंघाल ने बताया कि बान की रस्म की गई है और अब आगे जो भी रस्में होंगी, उनमें खूब मस्ती करेंगे। अब तो शादी का इंतजार है। शादी में खिलाड़ियों और मेहमानों को न्योता दिया है। रिसेप्शन में विशेष रूप से चूरमे और हलवे का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी अंशुल श्योकंद शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी और वह सीडीएस की तैयारी कर रही है। अमित पंघाल ने बताया कि शादी के सात फेरे तो लेंगे ही, लेकिन आठवां फेरा लेने के बारे में भी सोच रहे है। इसके लिए अंशुल श्योकंद से बात करेंगे। बाकी परिवार के बड़े बुजुर्ग जैसा करना चाहते हैं, वैसे ही शादी होगी। पूरा जिम्मा उनके पिता विजेंद्र और परिवार के अन्य बड़े लोगों ने संभाल रखा है।

Haryana

पलवल मार्केट कमेटी दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन:धान की खरीद और भुगतान न होने से नाराजगी, बोले- होगा बड़ा संघर्ष

पलवल जिले में धान की खरीद और भुगतान न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया और सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान कुंज बिहारी नंबरदार मांदकौल ने की, जबकि संचालन किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया ने किया। किसानों ने सरकार पर धान खरीद में देरी और भुगतान न करने का आरोप लगाया। किसान मोर्चा के नेताओं मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद पूर्व प्रधान, सोहनपाल चौहान, समय राम कुंडू और राहुल कौशिक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 22 सितंबर से धान खरीद की घोषणा की थी। हालांकि, पलवल की मंडियों में 8 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बड़ी मात्रा में धान पड़ा हुआ है, जिसका अभी तक उठान और भुगतान नहीं हुआ है। अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी किसान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों से 289 रुपए प्रति क्विंटल की रिकवरी की जा रही है, जिसे उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया। संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से 28 अक्टूबर तक सभी किसानों का धान खरीदने और बकाया भुगतान करने की मांग की है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 29 अक्टूबर से मार्केट कमेटी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे होने वाली किसी भी परेशानी के लिए सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में किसान गोकुलचंद नंबरदार, दीनदयाल धतीर, जगत सिंह भुर्जा, करतार सिंह चिरवाड़ी, अजय जनौली और बलदेव जनौली सहित कई अन्य किसान भी शामिल थे।

Haryana

राहुल ने दी जान: युवक की बहनों संग न्यूड फोटो और वीडियो…पाकिस्तानी नंबर से ब्लैकमेल; व्हाट्सएप चैट से खुलासा

सेक्सटॉर्शन गैंग की धमकियों से परेशान हो ओल्ड फरीदाबाद की बसेलबा कॉलोनी के युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतका 19 साल का राहुल बी-कॉम का छात्र था।

Haryana

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग को वित्तीय मदद देने वाला पकड़ा:बहादुरगढ़ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से दो पिस्टल और 30 कारतूस बरामद

बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मूल रूप से झज्जर की रहनिया कालोनी व हाल में रेवाड़ी के विकास नगर निवासी आशीष उर्फ गोलू को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी गैंग के सदस्यों को वित्तीय मदद करता था। उसने ही दो दिन पहले पकड़े गए गैंग के सदस्य के खाते में भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए पैसे डलवाए थे। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आशीष पर थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई है। 22 मई 2025 से शुरू हुई रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारियां मामले की शुरुआत 22 मई 2025 को हुई थी जब गैंगस्टर रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण गैंग के सदस्य सौलधा निवासी विजय और राजस्थान के धौलपुर निवासी रामदत्त को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। तफ्तीश के दौरान गैंग के कई और सदस्यों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें विक्रम, नीरज, सुनील, शुभम, हैप्पी और हिमांशु शामिल हैं। आरोपी ने सीडीएम मशीन से भेजे थे रुपए एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने सदस्यों को फाइनेंस करने के लिए रुपए भेजे थे। आरोपी आशीष उर्फ गोलू ने गैंग के सदस्य सोनीपत के पीपली खेड़ा निवासी हैप्पी के खाते में भिवानी के घंटाघर चौक स्थित सीडीएम मशीन के माध्यम से रुपए जमा करवाए थे। यह लेन-देन गैंग के वित्तीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य हथियारों की खरीद और गैंग गतिविधियों को जारी रखना था। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों को भी भेजे थे रुपए एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया था कि हैप्पी ने यह राशि गैंग के सदस्य सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के गांव काहनी निवासी रविंद्र को दी थी, जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की थी। इस मामले में इन दोनों आरोपियों का गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस एनकाउंटर हो चुका है। एसटीएफ प्रभारी राकेश का कहना है कि आरोपी आशीष उर्फ गोलू से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और गैंग के वित्तीय व हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। एसटीएफ इस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि गैंगस्टर रोहित गोदारा नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Haryana

ASI Suicide Case: 'ADGP परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया..', पत्नी का एक और नया खुलासा; इस कारण पति ने दी जान

एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद वायरल हुई एफआईआर में पत्नी संतोष ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में एसआईएस (सिक्योरिटी ऑफिसर) सुनील कुमार पर पूरण के परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

Haryana

हरियाणा पुलिस का नया संकल्प: प्रोएक्टिव पुलिसिंग और ‘फाइटिंग फिट और वर्किंग आर्डर की नीति, DGP ने दिए निर्देश

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय में सभी पुलिस आयुक्तों (सीपीएस), पुलिस अधीक्षकों (एसपीएस) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) की बैठक ली।

Scroll to Top