Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

Haryana: पानीपत में सीआईए प्रभारी संदीप लाइन हाजिर, विवादित जमीन खरीद और धमकी मामले में विभागीय जांच शुरू

पानीपत के क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) के प्रभारी संदीप को विभागीय जांच के दायरे में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Haryana

दहेज के लिए करनाल की बेटी को पीटा:लुधियाना में ससुरालियों ने घर से निकाला; बाइक और एक लाख रुपए मांगे, पति पर FIR

करनाल जिले की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद ससुरालियों ने उससे मायके से बाइक और एक लाख रुपए लाने की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शशि ने करनाल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज से पंजाब के लुधियाना जिले के राजगुरु नगर निवासी निशु कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 13-14 लाख रुपए खर्च किए थे और अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी के बाद वह ससुराल में बतौर पत्नी रहने लगी और उसे एक बेटी हुई जिसका नाम गीशू है, जो फिलहाल उसके पास है। शादी के बाद ससुराल वाले मारते लगे ताने लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु उसे ताने मारने लगे। उन्होंने कहा कि वह गरीब घर की लड़की है और शादी में पर्याप्त दहेज नहीं लाई। ससुरालियों ने कहा कि उसकी वजह से उनका समाज में मजाक बना है क्योंकि वह बाइक नहीं लाई। इसी बात को लेकर वे उसे रोजाना ताने देते और दहेज में बाइक और नकद रुपए लाने का दबाव डालते रहे। महिला से पति के अवैध संबंधों का खुलासा पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे यह भी पता चला कि उसके पति के शादी से पहले ही एक महिला से अवैध संबंध थे। यह बात ससुराल के सभी लोगों को मालूम थी, लेकिन उन्होंने शादी के समय यह बात छिपाई। जब उसे सच्चाई पता चली तो पति ने उसे पूनम से दूर रहने के बजाय उसी के साथ मिलने-जुलने और समय बिताने लगा। इस बात पर जब शशि ने आपत्ति जताई, तो पति और परिवार वालों ने उल्टा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति और पूनम ने मिलकर की मारपीट, घर में किया बंद महिला ने बताया कि बीती 23 सितंबर को उसे पता चला कि उसका पति महिला के घर पर है। जब वह वहां पहुंची तो उसका पति बाइक लेकर भाग गया। इसी दौरान महिला पूनम ने उसे गालियां दीं, खींचकर घर के अंदर ले गई और शाम तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि अगर उसकी चाची सास सुनीता समय पर वहां नहीं पहुंचती तो वह शायद बच नहीं पाती। सुनीता ने उसे किसी तरह वहां से निकालकर जान बचाई। ससुराल लौटने पर फिर हुई मारपीट, घर से निकाला गया पीड़िता ने बताया कि जब उसने यह बात अपने ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय उल्टा उसके साथ फिर से मारपीट की। पति निशु कुमार, सास मुन्नी देवी, ससुर रामचरण सिंह और जेठ विष्णु ने मिलकर उसे तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि जब तक वह मायके से बाइक और एक लाख रुपए नहीं लाएगी, तब तक उसे घर में नहीं बसाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बिना पैसे के वापस आई तो जान से मार देंगे। पहले भी दी थी शिकायत, पर कार्रवाई नहीं हुई महिला ने बताया कि उसने पहले भी मारपीट के बाद पुलिस में शिकायत दी थी और मेडिकल भी करवाया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बीती 26 सितंबर को फिर से पुलिस अधीक्षक करनाल को लिखित दरखास्त दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसे ससुराल पक्ष से जान का खतरा है और वह चाहती है कि उसका घर बस जाए, लेकिन आरोपी दहेज के लालच में ऐसा नहीं चाहते। पुलिस जांच में पति पर लगे आरोप साबित जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से धमकाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। वहीं, अन्य आरोपी मुन्नी देवी, विष्णु और रामचरण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के पति निशु कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सविता के मुताबिक, यदि आगामी जांच में अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana: नाइट्रोजन सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, गली में खड़ी दो कारों और तीन मकानों को पहुंचा नुकसान

मकान के बाहर रखा गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर फट गया। हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। 

Haryana

बरवाला में दो गुटों में चलें ईंट-पत्थर:मारपीट और पथराव में 10-12 लोग घायल; महिलाओं की कहासुनी में हुआ विवाद

हिसार जिले के बरवाला में वीरवार शाम उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक ही जाति के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस कर्मियों को भी पथराव का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख थाना पुलिस की कई गाड़ियां अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घरेलू बात को लेकर महिलाओं में हुई थी कहासुनी झगड़े में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच किसी घरेलू बात को लेकर हुई थी, जो कुछ ही देर में पुरुषों के बीच झगड़े में बदल गई। पुलिस अधिकारियों ने कराया मामला शांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के उग्र होने से स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Haryana

गुरुग्राम में युवक को मारी गोली:जनवरी में चचेरे भाई की हत्या हो चुकी, उन्हीं आरोपियों पर किडनैपिंग और हमला करने का आरोप

गुरुग्राम के रवि नगर में गुरुवार शाम को बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रशांत पाराशर नाम के युवक के पेट में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पेट में गोली लगने से प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हीरो होंडा चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी साल जनवरी में प्रशांत के चचेरे भाई पर्व की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पर्व के हत्यारोपियों ने प्रशांत पर भी गोलियां चलाई है। 21 वर्षीय प्रशांत पाराशर परिवार के साथ रवि नगर में ही रहता है। शाम को वह घर के बाहर था। अचानक दो-तीन बदमाश आए और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पेट में गोली लगने से घायल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराहट में घरों में घुस गए। प्रशांत को पेट में एक गोली सटीक निशाने पर लगी, जिससे वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर खाली कारतूस बिखरे मिले। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों का संबंध उसी गैंग से है, जो पर्व की हत्या में शामिल था। यह बदले की कार्रवाई लगती है। प्रशांत को चेतावनी देने के लिए निशाना बनाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दो बाइकों पर सवार होकर चार से पांच हमलावर आए थे। उन्होंने पहले प्रशांत को किडनैप करने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एसएचओ बोले- अभी नहीं मिली कोई शिकायत सेक्टर 9 थाने के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि अभी तक कंप्लेंट नहीं मिली है। पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है। घायल युवक के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Haryana

गुरुग्राम में एक और ज्वैलरी शोरूम से चुराए गहने:जेवर महल के सीसीटीवी में महिलाओं की करतूत कैद, अनुश्री ज्वैलर्स में भी चोरी की थी

गुरुग्राम में ज्वैलरी चोर गिरोह की महिलाओं ने एक और शोरूम से गहने चुराए हैं। दो शातिर महिलाएं लक्ष्मी नगर स्थित जेवर महल ज्वैलरी शोरूम में घुसी और सेल्सगर्ल का ध्यान भटकते ही करीब पांच लाख के गहने चुराकर फरार हो गईं। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाओं की करतूत साफ दिखाई दे रही है। यह घटना अनुश्री ज्वैलर्स के यहां चोरी के अगले दिन यानि 18 अक्टूबर की है। त्योहार होने की वजह से दुकान में भीड़ थी। ये दोनों महिलाएं जेवर महल शोरूम में ग्राहक बनकर दाखिल हुईं। दोनों ने पारंपरिक परिधानों में खुद को सजाया था और शोरूम के कर्मचारियों को अपनी बातों में उलझाकर रखा। सेल्सगर्ल का ध्यान भटकाया सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला ने सेल्सगर्ल का ध्यान भटकाने के लिए उनसे विभिन्न गहनों को दिखाने की मांग की, जबकि दूसरी महिला ने मौके का फायदा उठाकर काउंटर से सोने की अंगूठी और अन्य कीमती गहने चुरा लिए। दोनों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि कर्मचारियों को तुरंत भनक तक नहीं लगी। दो दिन में दो शोरूम को बनाया निशाना शोरूम मालिक राकेश वर्मा ने बताया कि जब कर्मचारियों को स्टॉक में कमी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों महिलाओं की हरकतें साफ नजर आईं। चोरी गए गहनों की कीमत पांच लाख रुपए से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की चोरी हुई है। एक दिन पहले ही अनुश्री ज्वैलर्स के शोरूम में ऐसी ही घटना सामने आई थी। हमें शक है कि ये दोनों महिलाएं किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकती हैं। व्यापारियों में चोरी को लेकर चिंता स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता का माहौल है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से कारोबारियों का भरोसा डगमगा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इन महिलाओं के बारे में जानकारी दे सकता है, तो वह तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करे। सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस एसएचओ मदन लाल का कहना है कि ज्वैलर्स की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लगता है कि ये दोनों महिलाएं पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं।

Haryana

सोनीपत में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे और हथियार:एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल; गंभीर हालात में खानपुर एडमिट, बाइक रोकने पर विवाद

सोनीपत जिले के यमुना किनारे बसे गांव जाजल में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच लाठी-डंडों और तेजधार हथियार चले हैं। दोनों समुदाय में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। बाइक रोकने के विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से ज्यादा पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और गंभीर हालात के चलते खानपुर मेडिकल भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गढ़ मीरकपुर से लौट रहे थे युवक, रास्ते में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, नवीन और टिंकू नामक दो युवक बाइक पर सवार होकर गढ़ मीरकपुर से अपने गांव जाजल लौट रहे थे। गांव में प्रवेश करने से पहले ही विशेष समुदाय का युवक नवाब का बेटा नसीम बीच सड़क पर खड़ा था। जब बाइक सवार युवकों ने उससे रास्ता साइड करने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला झगड़े में बदल गया। बाइक सवार युवकों से की गई मारपीट, परिजन भी बने निशाना आरोप है कि झगड़े के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों पर हमला कर दिया। जैसे ही यह बात गांव में फैली, तो युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों ओर से झगड़ा, शराब के नशे में बढ़ा विवाद स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिससे मामला और बिगड़ गया। गांव में देर रात तक दोनों ओर से लाठी-डंडे और तेजधार हथियार चलने की बात सामने आई है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को सिविल अस्पताल और खानपुर मेडिकल में कराया गया भर्ती झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते कई लोगों को बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमें सोहन, टिंकू, योगेश और मुकेश सहित करीब दर्जन से ज्यादा लोग शामिल बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति वारदात की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया। एहतियातन बहालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और देर रात तक गांव में फ्लैग मार्च किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़े की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों समुदायों के घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

Haryana

बिहार चुनाव: प्रचार के लिए BJP ने दी हरियाणा के मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

बिहार में भाजपा ने 101 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। ऐसे में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Haryana

चंडीगढ़ में कल छुट्टी, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे:गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे पर प्रशासन का फैसला, आदेश जारी

चंडीगढ़ में गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे पर कल छुट्टी रहेगी। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस दौरान चंडीगढ़ के सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड और कॉरपोरेशन में छुट्टी रहेगी। होम सेक्रेटरी मनदीप बराड़ की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेश की कॉपी पहले आरक्षित छुट्‌टी घोषित की गई थी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की गई थी, जबकि इसके बाद सीधे 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की छुट्टी थी। लेकिन लोगों की मांग थी कि गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे की छुट्टी भी घोषित की जाए। इसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है कल सार्वजनिक छुट्टी पहले चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज की आरक्षित छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब 22 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आरक्षित छुट्टी वाले दिन सरकारी दफ्तर खुले रहते हैं और नियमित काम होता है। मुलाजिम साल में केवल दो आरक्षित छुट्टियां ही ले सकते हैं। साल में करीब 40 छुट्टियां आरक्षित होती हैं। उदाहरण के लिए, करवा चौथ वाले दिन भी आरक्षित छुट्टी होती थी। दफ्तर खुले रहते थे और अधिकतर महिला मुलाजिमों ने आरक्षित छुट्टी ली हुई थी

Scroll to Top