Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

MSP पर नहीं हो रही धान की खरीद- चढूनी:भाकियू अध्यक्ष ने सीएम और पीएम को लिखा पत्र, बोले- यूपी से आ रही जीरी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन चढूनी (BKU) ने धान खरीद में लूट और MSP न मिलने का आरोप लगाकर सीएम नायब सैनी, PM मोदी और खरीद एजेंसी के अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसे लेकर चढूनी संगठन ने तत्काल मीटिंग करके कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर तगड़ा एक्शन लेने की चेतावनी दी। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कागजों पर तो धान MSP पर खरीदा जा रहा है, लेकिन हकीकत में किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल तक कम मिल रहे हैं। खरीद एजेंसियां मंडियों से गायब हैं और पूरी खरीद राइस मिलरों के हवाले कर दी गई है। यूपी से आ रहा धान चढूनी ने कहा कि यूपी से ट्रकों में धान की तस्करी हो रही है। धान सीधे राइस मिलों में उतरता है। पकड़े जाने पर इसे व्यापारिक बताकर फर्जी कागजात दिखा दिए जाते हैं और पकड़ा नहीं गया तो इसे सरकारी धान में मिलाकर बेच दिया जाता है। किसान संगठनों ने यूपी के धान के कई ट्रक पकड़े हैं। गेट पास में फर्जीवाड़ा चढूनी ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी में गेट पास को लेकर भी फर्जीवाड़ा चल रहा है। पहले मंडी में मार्केट कमेटी के कर्मचारी गेट पास काटते थे, अब DFSC वाले पास काट रहे हैं। आरोप लगाया कि नदियों, कॉलोनियां और गन्ने की जमीन को धान की फसल दिखाकर पोर्टल पर दर्ज किया गया है। सड़काें पर उतरने की चेतावनी चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर घोटाले पर तुरंत एक्शन नहीं लिया तो जल्द बैठक कर कोई फैसला लिया जाएगा। 25 अक्टूबर को जाट धर्मशाला में उनकी राज्यस्तरीय मीटिंग होगी। इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी बैठक करना चाहते हैं। अगर सरकार कोई फैसला नहीं लेती तो मजबूरन किसान सड़कों पर उतरेंगे।

Haryana

Hisar: दिवाली की रात ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 70 वाहन और 100 बैटरी जलकर राख

दिवाली की रात ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 305, सतगुरु ट्रेडर के ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई।

Haryana

दीवाली की रात करनाल में दो जगह लगी आग:मंगल कॉलोनी के गोदाम और प्रेम नगर के घर में भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

करनाल में दीवाली की रात खुशियों के बीच दो जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना मंगल कॉलोनी की है, जहां एक गोदाम में अचानक आग लग गई। वहीं दूसरी घटना प्रेम नगर इलाके की है, जहां एक घर में लपटें उठने से अफरा-तफरी मच गई। दोनों ही जगह फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि एक जगह रॉकेट पटाखे से और दूसरी जगह मोमबत्ती से आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगल कॉलोनी के गोदाम में दीवाली की रात लगी आग सोमवार देर रात जब शहरवासी दीवाली की रोशनी और आतिशबाजी का आनंद ले रहे थे, तभी मंगल कॉलोनी इलाके में एक गोदाम से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे किरयाणा सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि लोग खुद बाल्टियां और पाइप लेकर उसे बुझाने में लग गए। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। लोगों का कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आसपास के मकानों तक आग फैल सकती थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तेजी से पानी की बौछार शुरू की और आग को फैलने से रोक दिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। पुलिस ने मौके को सील कर लिया और आसपास के लोगों को दूर रखा ताकि कोई घायल न हो। गोदाम मालिक ने बताया- आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा गोदाम मालिक ने बताया कि वह गुड़ मंडी इलाके में रहते हैं और आमतौर पर गोदाम पर नहीं जाते। रात करीब 9 बजे उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि गोदाम में आग लग गई है, जिसके बाद वे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंदर रखा अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कुछ सामान मजदूरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। डायल 112 के इंचार्ज कर्मबीर सिंह ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि किसी ने दीवाली पर छोड़ा हुआ रॉकेट पटाखा गलती से गोदाम में जा गिरा, जिससे आग भड़क गई। फिलहाल पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर में भी देर रात लगी आग, लोग खुद बुझाने में जुटे इसी रात दूसरी ओर प्रेम नगर इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई। सोमवार देर रात अचानक एक घर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते घर के अंदर रखा सामान जलने लगा। लोगों ने जब लपटें देखीं तो बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान घर के अंदर रखा फर्नीचर, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। धुआं इतना गहरा था कि कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। जब आग की लपटें कुछ कम हुईं, तब जाकर फायर ब्रिगेड ने अंदर घुसकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। मोमबत्ती से लगी होने की संभावना जताई जा रही है स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर के अंदर दीवाली की पूजा के बाद मोमबत्ती जल रही थी, जो संभवतः गिर गई और आग लग गई। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच इसी दिशा में की जा रही है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घटनास्थल पर पूरी सावधानी से काम किया ताकि आग दोबारा न भड़के। पुलिस ने लोगों को आग के नजदीक जाने से रोका और इलाके को सुरक्षित किया। एचसी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रेम नगर और मंगल कॉलोनी दोनों जगह आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Haryana

हिसार में दिवाली के दिन युवक की मौत:नई गाड़ी और बाइक लेने जा रहे थे 5 दोस्त; पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

हिसार के सीसवाला गांव में दिवाली के दिन एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना सीसवाला गांव से निकलते ही रावलवास खुर्द रोड पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे। वे सभी दोस्त एक स्विफ्ट कार में सवार थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकालकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य चार दोस्त विक्रम, नरेश, सुनील और राकेश घायल हो गए, जिनमें से विक्रम और नरेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील और राकेश को हल्की चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने मिलकर नई गाड़ी घर लाने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। उनका मानना था कि यदि गाड़ी के एयरबैग खुल जाते तो शायद बड़ा हादसा टाला जा सकता था और रामचंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana

करनाल में ढाबे पर युवक पर हमला:डंडे और रॉड से पीटा हालत गंभीर, पिस्टल लेकर बदमाशों ने वीडियो बनाकर पीड़ित से माफी मांगने को कहा

करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

फेस्टिवल सीजन में अंबाला से घर जाना मुश्किल:जनरल टिकट पर एसी और स्लीपर में कर रहे सफर, रेलवे पुलिस सतर्क

त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अंबाला कैंट स्टेशन से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हैं। स्थिति यह है कि कई यात्री मजबूरी में जनरल टिकट लेकर एसी और स्लीपर कोच में सफर करने को मजबूर हैं। रेलवे पुलिस और टीटीई के बार-बार समझाने के बावजूद यात्री किसी तरह घर पहुंचने की जिद पर अड़े हैं। अंबाला कैंट स्टेशन पर शनिवार और रविवार को पटना, दरभंगा, भागलपुर, सहरसा और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। प्लेटफॉर्म पर यात्री फर्श तक बैठे नजर आए। कई लोग ट्रेनों में चढ़ने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से अंदर जाने की कोशिश करते दिखे। त्योहारों के चलते इन ट्रेनों में आरक्षित सीटें कई दिन पहले ही खत्म हो चुकी हैं। सीनियर डीसीएम एनके झा ने बताया कि अंबाला से होकर जाने वाली गरीब रथ, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, जन सेवा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 200 से ऊपर पहुंच गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने और विशेष ट्रेनें चलाने के प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन भीड़ के हिसाब से यह इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि घर जाने के लिए वे कई दिनों से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। कुछ लोग बसों का रुख कर रहे हैं, जहां किराया कई गुना बढ़ चुका है। वहीं, जो लोग जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे हैं, वे एसी और स्लीपर कोच में टीटीई से बहस करते नजर आए। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे जनरल टिकट पर आरक्षित डिब्बों में यात्रा न करें, क्योंकि इससे न केवल अव्यवस्था बढ़ती है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा रहता है। त्योहारों को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल और रेलवे स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि यदि अधिक भीड़ बढ़ती है तो स्टेशन पर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। जिससे यात्रियों को असुविधाना हो रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।

Haryana

हरियाणा पुलिस को डीजीपी ओपी सिंह का संदेश: लोकतंत्र में संवाद और संयम जरूरी, बल प्रयोग अंतिम विकल्प

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता की भागीदारी और उसकी आवाज़ से संचालित होती है।

Haryana

हरियाणा में एक और ASI ने की खुदकुशी: पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, 12 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट… बयां किया दर्द

रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

Haryana

भिवानी में मर्डर की VIDEO:सीसीटीवी में कैद वारदात, एक थप्पड़, दूसरा मुक्का और अचेत होकर गिरा व्यक्ति, अस्पताल में मृत घोषित

भिवानी के बिचला बाजार में व्यक्ति की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी व मृतक की हाथापाई दिखाई दे रही है। वहीं चोट लगने के कारण मृतक जमीन पर गिर जाता है। जिसे आसपास के लोग संभालते हैं। वहीं उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भिवानी के बिचला बाजार निवासी करीब 45 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अनिल आता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें आते ही अनिल आरोपी को एक थप्पड़ जड़ देता है और उसे गुस्से में कुछ बोलता है। वहीं इसके बाद आरोपी भी गुस्से में आ जाता है और अनिल को थप्पड़ मार देता है। वहीं इसके बाद एक मुक्का मारता है। मुक्का लगते ही अनिल जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद आसपास के लोग अनिल को संभालते हैं, लेकिन वह अचेत होकर गिरा रहता है। लोग उसे उठाने का प्रयास करते हैं। पिता के साथ रहता था मृतक मृतक अनिल अविवाहित था और अपने पिता के साथ घर पर रहता था। अनिल के भाई व मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अनिल फिलहाल मेहनत मजदूरी करता था। जिसका पहले भी आरोपी के साथ झगड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि एक महीने पहले भी आरोपी व अनिल के बीच झगड़ा हुआ था। इधर, मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार व सिटी थाना एसएचओ सत्यनाराण सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घर छोड़कर भागा आरोप परिजनों के अनुसार, झगड़े के दौरान चोट लगने के कारण अनिल मौके पर ही अचेत होकर गिर गया था। इसके बाद आरोपी अनिल को उठाकर उसके घर ले गया और घर पर छोड़कर फरार हो गया। अनिल के पिता को अच्छे से दिखाई नहीं देता। इसलिए परिवार वालों ने अनिल को देखा तो उसे उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जिला अस्पताल में पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि, करीब एक महीने पहले अनिल और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अनिल किसी काम से बाजार में गया था, जहां पर अनिल और आरोपी में फिर से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आरोपी ने अनिल को थप्पड़-मुक्का मारा। जांच में जुटी पुलिस सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में रामदास कॉलोनी मैन मार्केट की तरफ पड़ा हुआ है। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि इसका नाम अनिल कुमार है, जो रामदास कॉलोनी का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।

Haryana

Haryana: एक और पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर पर लगाया फंदा, एएसआई कृष्ण कुमार से मिला सुसाइड नोट

हरियाणा में एक और पुलिसकर्मी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कृष्ण कुमार ने अपने पैतृक गांव जैनाबाद (रेवाड़ी) स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

Scroll to Top