Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

और

Haryana

सोनीपत में दूषित पानी पीने से दर्जनों प्रवासी मजदूर बीमार:उल्टी-दस्त से हॉस्पिटल में महिला और बच्चे भी एडमिट; फूड प्वाइजनिंग की संभावना

सोनीपत में दूषित पानी पीने से प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह से अग्रसेन चौक के पास स्थित काॅलाेनियों में रहने वाले दर्जनों मजदूर और उनके बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी या फूड प्वाइजनिंग के कारण यह हालात बने हैं। वहीं निजी और सरकारी हॉस्पिटल में लगातार इलाज चल रहा है। सभी मजदूरों को एक जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। दर्जनों प्रवासी मजदूरों की बिगड़ी तबीयत अग्रसेन चौक के नजदीक राजीव कॉलोनी, शिव कॉलोनी अन्य कई कॉलोनी में किराए के मकानों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों की हालत दूषित पानी पीने के बाद बिगड़ गई। सुबह से ही कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचने लगे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। शिव कॉलोनी की रहने वाली अनीता पत्नी सिकंदर, गढ़ी से पूजा, ऋषि कुंज के रहने वाले हिमांशु सहित काफी महिला और बच्चे परेशानी से जूझ रहे हैं। हॉस्पिटल में पहुंचे मरीजों की अलग-अलग तस्वीर खाना बनाने और पीने में किया गया दूषित पानी का उपयोग राजीव कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय पूनम की मां का कहना है कि रात के समय उन्होंने रोटी सब्जी खाया था। उसके बाद रात को ही उनकी बेटी की तबीयत खराब होने लगी थी और उल्टी दस्त शुरू हो गए। वहीं अन्य मजदूरों ने बताया कि घर में आने वाले पानी से खाना बनाया और वही पानी पीने में भी इस्तेमाल किया। इसके कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को तेज उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। मजदूरों का कहना है कि पानी में दुर्गंध और गंदलापन भी था, लेकिन मजबूरी में उसे ही इस्तेमाल करना पड़ा। अस्पताल में चल रहा इलाज, कई महिलाएं और बच्चे भर्ती सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब तक दर्जनों मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और कई की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके। हॉस्पिटल प्रशासन कारण जानने में जुटा हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उल्टी-दस्त का कारण फूड प्वाइजनिंग है या दूषित पानी। पानी के सैंपल लेने के बाद ही क्लियर हो पाएगा।वहीं मजदूरों के टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इलाके के लोगों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। मामले को लेकर अभी तक किसी ने प्रशासन या पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी है। हेल्थ विभाग ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

ASI Suicide Case: सुसाइड नोट लिखा… वीडियो बनाई और पांच मिनट में ही मार ली गोली; ये बात जानते थे एएसआई संदीप

रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर ने लाढ़ौत में मामा के खेत पहुंचकर पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा, फिर 6 मिनट 28 सेकंड का वीडियो बनाकर साइबर सेल के प्रभारी व परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था।

Haryana

फतेहाबाद में युवक ने लगाई तालाब में छलांग:तेजी से दौड़ा और कूद गया; ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम

फतेहाबाद के भट्टू कलां में दोपहर को उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक ने तालाब (जोहड़) में छलांग लगा दी। युवक तेजी से दौड़ते हुए आया और सीधा पानी में कूद गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर जोहड़ में युवक की तलाश शुरू करवाई। इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित तमाम सहायता कर्मियों को बुलाया गया। बाद में एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। हालांकि, अभी तक युवक का सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। करीब 20 फुट गहरा है जोहड़ जानकारी के अनुसार, भट्टू कलां के ढाबी-रामसरा रोड पर गोशाला के पास तालाब (जोहड़) बना हुआ है। इसकी गहराई करीब 20 फुट है। इसमें गिरने के बाद अगर तैरना न आए तो बचना मुश्किल होता है। जोहड़ से कुछ दूरी पर बैठे ग्रामीणों के अनुसार, जोहड़ के सामने वाली गली से एक युवक भागता हुआ आया और जोहड़ के किनारे चप्पल उतार कर अंदर छलांग लगा दी। उन्होंने शोर मचाया और तुरंत जोहड़ की ओर दौड़े। मगर युवक नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। दोपहर से पुलिस गोताखोरों की सहायता से और किश्ती लेकर जोहड़ में युवक की तलाश में जुटी हुई है। उसका अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया, अभी तक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई।

Haryana

सोनीपत में हेल्थ सेंटर पर चोरी:इन्वर्टर, पानी की मोटर और अन्य सामान चुराए; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सोनीपत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राजपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सेंटर पर रखे इन्वर्टर, पानी की मोटर, पानी का नल सहित कई छोटे-मोटे सामान चोरी हो गए हैं। रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह कार्यालय आए तो चोरी की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को बुलाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार को आया था इन्वर्टर, सेंटर पर रखा था सुरक्षित कोमल ने बताया कि सेंटर पर इन्वर्टर रविवार को आया था, जिसे उन्होंने सोमवार को सेंटर पर सुरक्षित रखवाया था। पानी की मोटर सेंटर के एक कमरे में कार्यशील अवस्था में लगी हुई थी और पानी का नल भी ठीक स्थिति में लगा हुआ था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे सेंटर पर पहुंचीं तो देखा कि इन्वर्टर, पानी की मोटर, नल और अन्य कई छोटे-मोटे सामान गायब थे। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना शिकायत में बताया गया कि सेंटर पर पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। इसके चलते सेंटर कर्मियों में चिंता का माहौल है। सेंटर इंचार्ज ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत प्राप्त होने पर एल/एएसआई शर्मिला ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मामला चोरी का है, जिसके आधार पर थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही एल/एएसआई शर्मिला ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।

Haryana

नारनौंद में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:बाइक और बेलर मशीन की टक्कर, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

हिसार जिले के नारनौंद-बुडाना रोड पर बुधवार देर शाम लोहान भट्ठा के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाइक और पराली के बंडल बनाने वाली बेलर मशीन की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल नारनौंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेलर मशीन बुडाना से नारनौंद की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव बुडाना निवासी 29 साल के सोमबीर और उसका साथी सोहन उर्फ तोता मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। सोमबीर पेंट का काम करता था, जबकि सोहन खेड़ी का काम करता था। शाम के समय दोनों नारनौंद से घर लौट रहे थे। बेलर मशीन से टक्कर लोहान भट्ठा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बेलर मशीन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोमबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सोमबीर और घायल सोहन दोनों ही अपने परिवारों के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

Haryana

हरियाणा में होलसेल और रिटेल में एमटीपी बिक्री पर रोक:गुरुग्राम में स्टॉक वापस मंगवाया जा रहा, सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मिलेगी

हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में एमटीपी किट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं मेडिसन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को कंट्रोल और रेगुलर करने के लिए लिया गया है। स्टॉकिस्ट और मेडिकल स्टोर को अपने यहां से स्टॉक हटाना होगा। गुरुग्राम में सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लिनिक में बने जिला सेंट्रल स्टोर से ही खरीदी जा सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि सरकार के ताजा निर्देशों के तहत सभी होलसेलर और रिटेलर को किट की बिक्री तुरंत बंद करने और संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त एमटीपी सेंटर्स को निर्देश दिया गया है कि आवश्यकता अनुसार गर्भ संबंधी उपचार हेतु केवल Tab. Mifepristone 200 MG” को जिला सेंट्रल स्टोर पॉलीक्लिनिक से ही प्राप्त करें। साथ ही वे स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव करें और प्रत्येक महीने अपनी रिपोर्ट विभाग को जमा करवाएं, ताकि दवाओं की उपलब्धता और उपयोग पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Haryana

करनाल में सीएनजी पंप पर चली गोली:​​​​​​​कैंटर ड्राइवर घायल,पेटीएम को लेकर कार ड्राइवर और पंप ऑपरेटर में कहासुनी के बाद हुआ फायर

करनाल के घरौंडा स्थित इंद्रप्रस्थ सीएनजी पंप पर सोमवार रात मामूली कहासुनी के बीच फायरिंग हो गई। एक स्विफ्ट कार चालक ने पेटीएम से पैसे भेजने को लेकर हुए विवाद में पंप ऑपरेटर पर गोली चला दी। ऑपरेटर झुक गया, जिससे गोली कैंटर ड्राइवर को लग गई, उसे गंभीर हालत में घरौंडा अस्पताल से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस व सीआईए और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। झगड़े के बीच कार से निकाली पिस्तौल, चला दी गोली प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने गुस्से में कहा कि “साले को गोली मार दूंगा” और गाड़ी में रखी पिस्तौल निकाल ली। उसने सीधे पंप ऑपरेटर पर फायर कर दिया। ऑपरेटर झुक गया जिससे गोली उसे न लगकर वहीं खड़े कैंटर ड्राइवर खुर्शीद की बाजू चीरते हुए पेट में लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल ड्राइवर को घरौंडा से कल्पना चावला मेडिकल भेजा गया घटना की जानकारी मिलते ही ईवीआर-416 टीम मौके पर पहुंची और घायल खुर्शीद को तुरंत घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है, लेकिन गोली पेट में आर-पार चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीमें सूचना के बाद घरौंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीआईए टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंप और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने दी जानकारी, आरोपी की तलाश जारी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सीएनजी पंप पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें खुर्शीद नामक व्यक्ति घायल हुआ है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

Haryana

राज्यसभा के लिए फर्जीवाड़ा:आप विधायकों की फर्जी मुहरें और साइन कर बना दिया प्रस्तावक, जांच में फर्जी निकलीं

पंजाब राज्यसभा के जयपुर से नेता और खुद को जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहने वाले नवनीत चतुर्वेदी पर प्रदेश के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उसने पंजाब के दस विधायकों की मुहरें बनवाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें खुद का प्रस्तावक घोषित कर दिया। यही नहीं पत्रकारवार्ता कर यह ऐलान भी किया कि पंजाब में 69 विधायक उसके समर्थन कर रहे हैं और अंदरखाते उसके साथ हैं। सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद विधायकों द्वारा इसकी शिकायत की गई और जांच के बाद नवनीत चतुर्वेदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब पुलिस के वक्ता द्वारा जारी किए ब्यान में कहा गया है कि पंजाब विधानसभा के वर्तमान सदस्यों (विधायकों) से शिकायतें प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के जयपुर निवासी नवनीत चतुर्वेदी द्वारा पंजाब से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करते हुए प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्रों पर उनके हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी की गई है। शिकायतकर्ता विधायकों ने बताया है कि उन्हें संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट मिले हैं जिनसे पता चलता है कि नवनीत चतुर्वेदी द्वारा पंजाब विधानसभा सचिव के समक्ष दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में उनके नाम प्रस्तावक के रूप में दर्ज हैं। उक्त नवनीत चतुर्वेदी ने राज्यसभा के लिए दो नामांकन दाखिल किए हैं, एक 6.10.2025 को और दूसरा 13.10.2025 को। इन नामांकन में जिन विधायकों को प्रस्तावक के तौर पर नामांकित किया गया है। उनके नाम पुलिस की तरफ से छिपाए जा रहे हैं और आप के नेता भी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। अपनी शिकायत में, विधायकों ने कहा कि यह पाया गया कि प्रस्तावकों की एक हस्तलिखित सूची, जिस पर कथित तौर पर इन विधायकों के हस्ताक्षर हैं, नामांकन पत्रों के साथ संलग्न की गई थी और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा था। विधायकों ने उक्त नामांकन पर हस्ताक्षर या समर्थन करने से साफ़ इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उनके नाम और हस्ताक्षर जाली थे और उनकी सहमति के बिना धोखाधड़ी से उनका इस्तेमाल किया गया। इन शिकायतों के आधार पर शिकायतकर्ता विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न थानों में नवनीत चतुर्वेदीनिवासी 402 सरयू अपार्टमेंट, सेक्टर 26, प्रताप नगर, जयपुर (राजस्थान) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। षडयंत्र की पूरी सीमा का पता लगाने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और फोरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 2019 में दिल्ली में लोक सभा चुनाव लड़ा मिले 334 बिहार छपरा में जनमें नवनीत चतुर्वेदी की पढ़ाई राजस्थान से हुई है। वह पिछले करीबन एक दशक से दिल्ली में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हैं। 2019 में नवनीत ने साउथ दिल्ली से लोक सभा चुनाव भी लड़ा था और 334 वोट ही मिले थे। कई बड़े मामलों पर रिसर्च करने वाले नवनीत जीओ पॉलिटिक्स नामक पुस्तक लिखने के बाद भी चर्चा में आए थे। उनकी तरफ से छह अक्तूबर को ही चंडीगढ़ में विधानसभा में आकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। गोगी की मौत से लुधियाना सीट पर उपचुनाव हुआ चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, AAP नेता संजीव अरोड़ा ने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की मौत के बाद इसी साल जून में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इसके लिए पार्टी ने अपने राज्यसभा मेंबर संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। अरोड़ा ने 19 जून को उपचुनाव में 10637 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद पंजाब सरकार ने उन्हें उद्योग व एनआरआई मंत्री जिम्मेदारी सौंपी। तीन दिन पहले रजिंदर गुप्ता ने आप की तरफ से भरा नामांकन पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से उद्यमी रजिंदर गुप्ता को आप की तरफ से राज्यसभा का उम्मीदवार ऐलान किया था। राज्यसभा कैंडिडेट राजिंदर गुप्ता ने तीन दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान CM भगवंत मान और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे थे।

Scroll to Top