Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

सल

Haryana

सिरसा में दो बहनें लेंगी जैन दीक्षा:8 साल से वैराग्य जीवन, 2026 में करेंगी दीक्षा ग्रहण, पंजाब की रहने वाली

पंजाब के जालंधर की रहने वाली दो सगी बहनें आराध्या जैन (18) और कृतिका जैन (17) ने सांसारिक मोह-माया त्यागकर जैन दीक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया है। वे 22 फरवरी 2026 को पंजाब के मलेरकोटला में आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि जी महाराज की आज्ञानुसार दीक्षा लेंगी। ये दोनों बहनें पिछले आठ सालों से महासाध्वी स्वाति जी महाराज की शिष्याओं के रूप में वैराग्य जीवन जी रही हैं। उनके इस निर्णय को जैन समाज में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। दोनों बहनों का हुआ तिलक अभिनंदन रविवार को रानियां स्थित जैन धर्मशाला में दोनों वैराग्य बहनों का तिलक अभिनंदन समारोह श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासाध्वी स्वाती जी महाराज ठाणा-5 के सान्निध्य में दोनों बहनों को पारंपरिक रीति से अलंकृत किया गया। समारोह से पहले, रानियां नगर में एक ओपन गाड़ी में सजी हुई दोनों वैराग्य बहनों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए इन बाल वैराग्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासाध्वी स्वाती जी महाराज ने अपनी गुरुणी स्वर्ण कांता जी महाराज की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। आराध्या जैन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में बचपन से ही जैन धर्म के प्रति गहरी आस्था थी। उन्होंने बताया कि वे भौतिक वस्तुओं से विरक्त थीं और गुरुणी स्वाती जी महाराज की शरण में आने के बाद उन्हें धर्म, तपस्या और त्याग का वास्तविक अर्थ समझ में आया।

Haryana

हिसार में ट्रक बाइक की टक्कर:31 साल के व्यक्ति की मौत, काम से शहर आए थे, पुलिस जांच में जुटी

हिसार जिले के बरवाला शहर में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरवाला बस स्टैंड के पास हांसी रोड से हिसार-टोहाना रोड की ओर जाने वाले अग्रसैन चौक के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव ढाणी गारण निवासी 31 साल के अमरनाथ रविवार को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से बरवाला शहर आ रहे थे। जब वह अग्रसेन चौक के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरनाथ ट्रक के नीचे जा फंसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और अमरनाथ को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौत गंभीर चोटों के कारण अमरनाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हिसार भिजवाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरनाथ पेशे से फर्नीचर कारीगर थे और बरवाला शहर में किसी काम से आए हुए थे। परिवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। कुछ समय पहले भी इस चौंक पर एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला को गम्भीर चोट आई थी।

Haryana

मनोहर लाल के बयान पर हुड्डा बोले: यू रीड बिटबिन द लाइन, बोले- एक साल में सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलती है या नहीं। यह मुद्दा सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बयानबाजी का केंद्र बन गया है।

Haryana

दुकानदारों ने सालों से नहीं भरा किराया, 31 तक शॉप खाली करने के दिए आदेश

भास्कर न्यूज | झज्जर शहर के प्रतिष्ठित रेड क्रास कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को दुकानें खाली करने का लीगल नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से डीसी के आदेश के तहत की गई है। सभी दुकानदारों को 31 अक्टूबर 2025 तक दुकानें खाली करनी होंगी। सूत्रों के अनुसार, नोटिस जारी करने के पीछे कई कारण हैं। इनमें से सबसे अहम 9 दुकानदार हैं जिन्होंने कई वर्षों से किराया जमा नहीं किया। इनका बकाया किराया 2 लाख से लेकर 5 लाख तक हो चुका है। इसके अलावा कुछ दुकानों को सील भी किया गया है। 3 दुकानें ऐसी हैं, जिनके मालिकों का देहांत हो चुका है। अब इनके नॉमिनी को नोटिस भेजा गया है। रेड क्रास कॉम्प्लेक्स में दुकानें 2007 से संचालित हो रही हैं। शुरू में किराया केवल 450 रुपए प्रति माह था, जो अब बढ़कर 3500 रुपए तक पहुंच चुका है। समय के साथ किराया बढ़ने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने भुगतान नहीं किया, जिससे प्रशासन ने पहली बार सख्त कदम उठाने का फैसला किया। डीसी के आदेश के अनुसार रेड क्रॉस कॉम्प्लेक्स का पुनर्निर्माण किया जाएगा डीसी के आदेश के अनुसार रेड क्रास कॉम्प्लेक्स का पुनर्निर्माण नए प्लान के तहत किया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया कि इस परिसर में कौन-कौन से बदलाव और निर्माण होंगे। जिससे इस विषय में दुकान मालिक और किरायेदार दोनों ही अनिश्चितता में हैं। ^जिला प्रशासन के आदेश के बाद सभी दुकानदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह बात सही है कि अधिकांश दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं, लिहाजा दुकानें खाली करवाई जा रही हैं। -देवेंद्र सिंह चहल, सचिव, रेड क्रॉस झज्जर

Haryana

Double Murder: रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या… पांच साल पुराने नितिन सैनी हत्याकांड से जुड़ा खूनी सिलसिला

सोनीपत के खरखौदा में कभी गहरी दोस्ती में बंधे दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को तबाह कर दिया। पांच साल पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को फिर खून बहा दिया। 

Haryana

डबल मर्डर से दहला ये जिला: पुरानी रंजिश में एक को मारी गोली, दूसरे का गला काटकर कत्ल; 7 साल से चल रहा था झगड़ा

रोहतक शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में बुधवार रात दोस्तों के साथ बैठे दो युवकों की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्तों ने ही कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया है।

Haryana

करनाल: PWD कर्म​चारियों को 2 साल से वेतन नहीं मिला:दो दिन का शुरू किया धरना; सरकार-अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी, समाधान की मांग

करनाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कुछ कर्म​चारियों को दो साल से वेतन नहीं मिल रहा है। लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। यह सभी कर्मचारी कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दो दिन का धरना शुरू किया है। इससे विभाग की सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बड़ा करेंगे। जानिए कर्मचारियों की पीड़ा, जो उन्होंने बताई

Haryana

पूर्व DGP के बेटे को जो बीमारी, वो कितनी खतरनाक:हाथरस में 11 साल के लड़के के मर्डर की वजह यही; जान देना-लेना आम बात

यूपी में सहारनपुर के रहने वाले पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकुला में मौत हो गई। तब परिवार ने कहा था- दवाओं के ओवरडोज से मौत हुई। मौत के दो दिन बाद बेटे का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कहा कि मेरी पत्नी मेरी नहीं है, मेरे डैडी की है। अब पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि मेरे बेटे अकील को करीब 18 साल से साइकोटिक डिसऑर्डर था। वो नशा भी करता था। 2007 में उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। ऐसे में सवाल ये की क्या होता है साइकोटिक डिसऑर्डर? इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति को कौन-कौन सी हो सकती है बीमारी ? इसके लक्षण क्या हैं? कितनी खतरनाक होती है बीमारी? क्या कहती है स्टडी ? पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में सारे सवालों के जवाब… पहले पढ़िए ये मामला साल 2024 में हाथरस में 14 साल के लड़के ने एक 11 साल के लड़के की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल में इस मामले का खुलासा किया। इस केस को लेकर मनोरोग विशेषज्ञों ने बताया कि अक्सर ऐसे लोग सिजोफ्रेनिया से पीड़ित होते हैं। इस केस में पुलिस ने खुलासा किया की बच्चा स्कूल के हॉस्टल में रहता था। वह स्कूल से घर जाना चाहता था, उसने कभी पहले मोबाइल पर देखा था कि किसी छात्र की मौत हो जाने पर स्कूल बंद हो जाता है तो उसने भी घर जाने के लिए यही तरीका अपनाया। सोते समय कृतार्थ की अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी। किसको साइकोटिक और न्यूरोसिस कहते हैं? वाराणसी में BHU के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ संजय गुप्ता बताते है- जब किसी व्यक्ति की जजमेंट (निर्णय लेने की क्षमता) और इनसाइट (अपने मानसिक स्थिति को समझने की क्षमता) प्रभावित हो जाती है, तो इसे साइकोटिक कहा जाता है। जब व्यक्ति की जजमेंट और इनसाइट सामान्य रूप से ठीक रहती है, तो इसे न्यूरोसिस कहा जाता है। इसमें व्यक्ति अपने मानसिक तनाव या चिंता को पहचान सकता है। हालांकि परेशानी या चिंता होती है, लेकिन वास्तविकता की समझ बनी रहती है। क्या होती है साइकोटिक डिसऑर्डर बीमारी? गोरखपुर जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अमित शाही बताते है- साइकोटिक डिसऑर्डर एक बीमारी है। इसमें मरीज वास्तविकता से कट जाते हैं और काल्पनिक दुनिया में जीते है। उन्हें भ्रम या भ्रमित ध्वनियां/चित्र दिख/सुनाई दे सकते हैं। अमित शाही के अनुसार, इस डिसऑर्डर के अंदर करीबन 20 तरह की बीमारियां डाइग्नोसिस होती है। उनमें से एक सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर भी होता है। जैसे 2018 का बुराड़ी हत्याकांड, इसमें भी परिवार को ‘शेयर्ड साइकोसिस डिसऑर्डर’ था। इस केस में परिवार के लोग सोचते हैं कि उस व्यक्ति में खास शक्तियां हैं। ऐसे लोग परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी प्रभाव डालते हैं। फिर वो भी कुछ-कुछ ऐसा ही अनुभव करने लगते हैं और खुद को सच्चाई से दूर ले जाते हैं। हालांकि डॉक्टर बताते है कि इस केस में डाइग्नोसिस नहीं हुआ है कि क्या बीमारी है। लेकिन इसके लक्षणों को देखकर कहा जा सकता है कि सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हो सकता है। सिजोफ्रेनिया क्या है? गोरखपुर जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ अमित शाही बताते है- सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज अक्सर वास्तविक दुनिया से कट जाते हैं और अपनी ही दुनिया में रहने लगते हैं। हर मरीज के लक्षण अलग होते हैं, जैसे कानों में आवाज आना, अकारण संदेह करना, अपने में बात करना, बिना बात के हंसना, रोना आदि। कुछ लोग काल्पनिक दुनिया में रहते हैं और उनके विचार वास्तविकता से अलग होते हैं। इस वजह से उनकी भावनाएं, व्यवहार और रोजमर्रा की क्षमता प्रभावित होती है। वे अपने दिल की बात सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते और जीवन में रुचि कम हो जाती है। कभी-कभी वे छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत अधिक भावुक या परेशान हो जाते हैं। मानव मस्तिष्क में डोपामाइन नाम का न्यूरो ट्रांसमीटर होता है, जो दिमाग और शरीर में बीच तालमेल बिठाता है। कई बार डोपामाइन केमिकल किन्हीं वजहों से जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तब सिजोफ्रेनिया की समस्या उत्पन्न होती है। सिजोफ्रेनिया से कैसे करें? बचाव बीएचयू के डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं- सिजोफ्रेनिया का इलाज अब उपलब्ध है। इसके लिए जरूरी है कि मरीज का अच्छे से ख्याल रखा जाए। घर परिवार के लोगों के बीच में रहे। मरीज को समय-समय पर मनोरोग विशेषज्ञ जरूर मिलाएं। इलाज में कोई गैप न करें। ये लंबे वक्त तक चलने वाली बीमारी है। सिजोफ्रेनिया में रिकवरी 50 प्रतिशत से ऊपर नहीं हो पाती है, लेकिन इलाज लंबे वक्त चलाया जाए तो 90 प्रतिशत तक रिकवरी हो जाती है। भारत में पहली बार सिजोफ्रेनिया की सर्जरी साल 2023 में गुरुग्राम के मरेन्गो एशिया अस्पताल में एक 28 वर्षीय अफ्रीकी मरीज पर DBS तकनीक का उपयोग करके सिजोफ्रेनिया का इलाज किया गया। व्यक्ति 13 साल की उम्र से इस बीमारी से पीड़ित था। यह भारत में इस प्रकार की पहली सर्जरी थी और वैश्विक स्तर पर भी इस प्रक्रिया को केवल 13 बार ही किया गया है। डीप ब्रेन स्टीमुलेशन (DBS) क्या है? डीप ब्रेन स्टीमुलेशन (DBS) एक नई सर्जिकल तकनीक है, जिसमें मस्तिष्क के खास हिस्सों में छोटे इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं। ये इलेक्ट्रोड ब्रेन की असामान्य गतिविधियों को नियंत्रित करने और संतुलन बहाल करने के लिए हल्की बिजली भेजते हैं। इस ऑपरेशन में लगभग 8-10 घंटे लगते हैं। इसके बाद मरीज को रातभर आईसीयू में रखा जाता है। ऑपरेशन के अगले ही दिन से मरीज चलने-फिरने में सक्षम हो जाता है और उसके लक्षणों में करीब 50-60% तक सुधार दिखाई देता है। सिजोफ्रेनिया पुरुषों को महिलाओं से जल्दी अनुभव विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 2.4 करोड़ (24 मिलियन लोग) या 300 में से 1 व्यक्ति (0.32%) पीड़ित हैं। वयस्कों में यह दर 222 में से 1 हैं, या 0.45 फीसदी हैं। कई अन्य मानसिक विकारों की तुलना में यह कम प्रचलित है। इसकी शुरुआत किशोरावस्था से लेकर 20 साल की उम्र में होती है। पुरुषों को अक्सर महिलाओं की तुलना में जल्दी शुरुआत का अनुभव होता है। सिंगापुर में 116 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है। भारत में मेंटल हेल्थ से

Haryana

नारनौल से 20 साल की लड़की, 32 का लड़का लापता:घर से बिना बताए चले गए दोनों, परिजनों ने कई जगह की तलाश

हरियाणा के नारनौल से एक लड़की अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने पर उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। वही लड़की के परिजनों को एक युवक पर शक भी है। दूसरी ओर शहर के एक मोहल्ले से करीब 32 वर्षीय युवक भी घर से लापता है। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को की है। मोहल्ला पुरानी सराय की रहने वाली एक लड़की बीते कल अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी कई जगह पर तलाश की। रिश्तेदारियों में भी उसके बारे में पूछा। वहीं उसकी सहेलियों और आस-पड़ोस में भी उसकी जानकारी ली, लेकिन लड़की कहीं पर नहीं मिली। लड़की के नहीं मिलने पर परिजन परेशान है। परिजनों को शक है कि उनकी लड़की को मोहल्ला नलापुर का कोई लड़का बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया। पुरानी मंडी का लड़का भी लापता वहीं शहर की पुरानी मंडी निवासी सर्वेश नामक 32 वर्षीय युवक भी बीते कल अपने घर से लापता हो गया। इस बारे में लड़के के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।

Haryana

नायब सैनी सरकार का एक साल पूरा: सीएम ने किया बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी का एलान, अब मिलेंगे 3200 रुपये

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। 

Scroll to Top