Asia Cup Win: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने जाहिर की खुशी, बोले- खेल के मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर की जीत
एशिया कप में भारत की जीत को लेकर भारत में क्रिकेट फैन्स उत्साहित हैं।
एशिया कप में भारत की जीत को लेकर भारत में क्रिकेट फैन्स उत्साहित हैं।
हरियाणा के नारनौल में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव रोड़ावाली निवासी आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता, जो निजी नौकरी करती है, ने बताया कि 17 सितंबर को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर नामपता अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में कई लोग चैट कर रहे थे और विभिन्न स्कीमों से पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा था। शुरुआत में होटल और रेस्टोरेंट्स को गूगल मैप पर 5 स्टार रेटिंग देने जैसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए। पीड़िता ने दिए गए निर्देशों के अनुसार टास्क पूरे किए। निवेश पर दिया अधिक लाभ का झांसा इसके बाद आरोपियों ने विश्वास जीतकर उसे बड़े टास्क ऑफर किए और डिमैट अकाउंट खुलवाने की बात कही। निवेश राशि पर अधिक लाभ का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद जब उसे ठगी का संदेह हुआ तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इमरान के खाते में जमा हुए पैसे जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड हासिल किए। तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगे गए रुपए की प्रथम लेयर आरोपी इमरान खान के बैंक खाते में गई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और उससे 1.70 लाख रुपए नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।
यमुनानगर की महिला चिकित्सक से यौन शोषण के आरोपी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह की मौत हो गई है।
पानीपत जिले की समालखा में जनता सरकार मोर्चा की देखरेख मे बीते कल (रविवार) को शहीदी दिवस मनाया गया। शहर के पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे मोर्चा द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक पर छोटे छोटे बच्चो के कर कमलो से शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। जनता सरकार मोर्चा ने शहर के मुख्य चौक को शहीद चौक का नाम भी दिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शहीदों की प्रतिमा के अनावरण समारोह मे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविद्, व्यापारियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भविष्य के प्रेरणा हैं शहीद इस मौके पर जनता सरकार मोर्चा के संस्थापक सदस्य रविन्द्र भारतीय ने कहा कि शहीद केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा हैं। आज भले ही भगत सिंह हर दिल और हर भावना में जीवित हैं, लेकिन उनकी क्रांतिकारी विचारधारा और संघर्षमयी सोच को युवाओं के दिमाग और जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ समालखा के मैन चौक का नाम “शहीदी चौक” रखा गया। ताकि जब भी कोई यहां से गुजरे तो उसे बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिल सके। जनता सरकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रतिमा अनावरण नहीं, बल्कि विचारों के पुनर्जीवन का एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों का सपना था एक ऐसा भारत जहां समानता, न्याय और स्वतंत्रता हर नागरिक का अधिकार हो। मोदी सरकार पर बोला हमला रवींद्र भारतीय ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूंजीवाद और सामंतवाद की कठपुतली सरकार ने इस देश की महान धरोहर सोनम वांगचुक को NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जैसी संगीन धाराओं में गिरफ्तार करके ये साबित किया है कि इस देश से लोकतंत्र समाप्त हो चुका है इसे जनता सरकार मोर्चा के साथी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
कैथल में तितरम मोड़ स्थित एक राइस मिल में मार्केट कमेटी की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान मिल में बिना गेटपास का 200 क्विंटल पीआर धान बरामद हुई। जिसे अवैध तरीके से मिल में स्टॉक किया गया था। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मिल के मालिक से मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। साथ ही मिल के संचालक को चेतावनी दी गई कि आइंदा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के पास पहुंची सूचना मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तितरम मोड़ के पास श्री गणेश राइस मिल में बिना गेट पास के पीआर धान ले जाई जा रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मिलों में गड़बड़ रोकने को लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 200 क्विंटल पीआर धान मिली जांच में सामने आया कि 200 क्विंटल पीआर धान मार्केट फीस चोरी कर मिल में स्टॉक की गई थी। मिलर्स से मौके पर मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए भरवाए गए। कमेटी सचिव ने कहा कि आगे भी लगातार इस तरह की जांच जारी रहेगी। यदि कहीं पर मार्केट फीस चोरी का खेल मिलता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मिल संचालकों को चेताया कि नियम के अनुसार ही काम करें। अगर नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बहादुरगढ़ में एक शख्स पर बदमाशों ने इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने बदमाशों को बीड़ी देने से मना कर दिया।
भिवानी में आज पेपरलेस रजिस्ट्री, पैमाइश और व्हाट्सएप चेटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली की शुरुआत की जाएगी। राजस्व विभाग कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रदेश में नई पहल शुरु करने जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे। इसी कड़ी में तोशाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं भिवानी जिला मुख्यालय पर पंचायत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि होंगे तथा लोहारू में पूर्व मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार से बवानीखेड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक कूपर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।
पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा के सात साल के मासूम ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने सजा देने के लिए स्कूल के वैन चालक से उसे पिटवा दिया।
बहादुरगढ़ शहर में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार देर रात मंथन ट्रांसपोर्ट में कार्यरत एक हेल्पर पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर मोबाइल फोन छीन लिया। गंभीर हालत में घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान UP के जिला हरदोई के गांव गौरिया निवासी नंदलाल का रहने वाला है और बहादुरगढ़ के लक्ष्मी नगर की गली नं. 3 में रहता है। नंदलाल मंथन ट्रांसपोर्ट में हेल्पर का काम करता है। उसने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर वह ऑफिस से लौटते समय मेट्रो पिलर नंबर 901 के पास, सेक्टर-6 के गेट और देवीलाल पार्क के सामने खड़ा था। पहले बीड़ी मांग, मना करने पर चाकू मारा इसी दौरान पीछे से आए दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पहले उससे बीड़ी मांगी। जब उसने मना किया तो एक बदमाश ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया, जबकि दूसरा उसकी जेब से वीवो मोबाइल निकालने लगा। नंदलाल ने विरोध किया तो बदमाश ने हाथ में लिया चाकू उसके पेट में घोंप दिया। चाकू को पेट में ही फंसा छोड़कर बदमाश उसका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। साथी कर्मचारियों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया घायल नंदलाल किसी तरह ऑफिस तक पहुंचा। वहां मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन पेट में गहरे जख्म हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। नंदलाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।