Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

झज्जर में पिता व भाई की हत्या: आरोपी बेटे ने शव जलाकर खेत में दफनाए, हादसे में मौत की झूठी अफवाह फैलाई

झज्जर के कलोई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सनसनी में डाल दिया है।

Haryana

सोहना में युवक पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:तहसीलदार पर साजिश रचने का आरोप, पीड़ित के हाथ-पैर टूटे; कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

गुरुग्राम के सोहना में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते गुरुवार को हुई थी, जिसमें सोहना निवासी नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव नंगली निवासी सतबीर, मोनू और दिनेश के रूप में हुई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है। तहसीलदार पर हमला करवाने का आरोप हालांकि, पीड़ित नरेश और उसके परिजनों ने तहसीलदार शिखा गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तहसीलदार की शह पर ही उस पर हमला कराया गया और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। कॉल डिटेल खंगाली जा रही पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 126(2), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) और 351 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें पीड़ित और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में प्रयुक्त गाड़ियों और डंडों को बरामद किया जा सके। पीड़ित के हाथ-पैर टूटे जानकारी के अनुसार, नरेश किसी काम से सोहना तहसील गया था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नरेश के हाथ और पैर टूट गए। घायल अवस्था में उसके भाई ने उसे सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी लेनदेन की रंजिश से जुड़ा मामला एसीपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी लेनदेन की रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर ही तहसीलदार और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी है।

Haryana

रोहतक में 3 दिन के प्रवास पर राज्यपाल:एमडीयू में दो दिन रात्रि ठहराव, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रोहतक में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पहली बार आ रहे है, जो शनिवार से तीन के प्रवास में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दो दिन रात्रि ठहराव एमडीयू के फैकल्टी हाउस में करेंगे, जहां एमडीयू की तरफ से सभी तैयारियां की गई है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष गांव खरावड़ स्थित राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद प्रो. असीम कुमार घोष सायं 4 बजे जिला नागरिक अस्पताल का दौरा करेंगे, जिसके उपरांत वे पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में पहुंचकर फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। 26 अक्टूबर को एमडीयू का करेंगे निरीक्षण एमडीयू के कुलाधिपति व राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:45 पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल 27 अक्टूबर को प्रातः: 10:45 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्थानीय सेक्टर 2-3 स्थित राजकीय मिडिल स्कूल निपुण वाटिका में पहुंचकर अभिभावकों तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। वैश्य शिक्षण संस्था का करेंगे दौरा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 27 अक्टूबर को दोपहर के समय वैश्य शिक्षण संस्था का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। इस दौरान महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम में सोसाइटी की तरफ से स्वागत समारोह रखा गया है, जिसमें राज्यपाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Haryana

ASI Suicide Case: 'ADGP परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया..', पत्नी का एक और नया खुलासा; इस कारण पति ने दी जान

एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद वायरल हुई एफआईआर में पत्नी संतोष ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में एसआईएस (सिक्योरिटी ऑफिसर) सुनील कुमार पर पूरण के परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

Haryana

चढूनी थप्पड़ कांड के बाद भाकियू की पहली राज्यस्तरीय बैठक:किसानों का अल्टीमेटम खत्म, मीटिंग में लेंगे फैसला, कुरुक्षेत्र DFSC पर नहीं हुई कार्रवाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए चढूनी थप्पड़ कांड के बाद किसानों की पहली राज्यस्तरीय बैठक जाट धर्मशाला में होगी। इसमें जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राकेश आर्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कोई फैसला लिया जाएगा। थप्पड़ कांड के बाद किसानों ने सरकार और प्रशासन को अपनी मांगों के समर्थन में 25 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था। भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) ने डीएफएससी राकेश आर्य पर भ्रष्टाचार और धान की खरीद व उठान नहीं करने के आरोप लगाए थे। इस बात को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने 15 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय में राकेश आर्य को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। भड़के कर्मियों बंद किया काम घटना के बाद चढूनी की गिरफ्तारी नहीं होने पर खरीद एजेंसी के कर्मचारियों ने काम ठप कर धरना शुरू कर दिया था। तब DC विश्राम कुमार मीणा के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौट आए थे, मगर किसानों ने डीएफएससी राकेश आर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था। कार्रवाई नहीं होने से किसानों में गुस्सा भाकियू का कहना है कि अल्टीमेटम के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से डीएफएससी पर कोई एक्शन नहीं हुआ है। इसलिए उनकी ओर से इस मामले को लेकर जाट धर्मशाला में मीटिंग होगी। मीटिंग के अंदर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा उनकी और भी कई मांग हैं, जिस पर बातचीत की जाएगी।

Haryana

डबल मर्डर: कोर्ट में पेशी पर जा रहे बाप-बेटे को गोलियों से भूना, हमलावरों ने हाईवे पर 15 गोलियां मार किया कत्ल

सोनीपत के खरखौदा में कोर्ट में पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे नेशनल हाईवे-334बी पर थाना कलां चौक के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

Haryana

सिरसा में पंचायती-जमीन से कब्जा छुड़वाने गए सरपंच पर हमला:गाड़ी के शीशे तोड़े, अधिकारियों ने की पैमाइश, पुलिस ने 2 को पकड़ा

सिरसा जिले में पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने गए सरपंच पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जमीन पर कब्जाधारियों ने सरपंच की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसे जान से मार देने की धमकी भी दी। मामले में सदर थाना पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा हुआ है, उनसे पूछताछ जारी है। यह मामला भंभूर गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने करीब तीन कनाल पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ है। मामले में प्रशासन की भी कार्रवाई चल रही है। जांच के लिए प्रशासन की टीम गांव में पहुंची और पैमाइश शुरू की। मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित 5-7 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरपंच राकेश ने बताया कि उस समय प्रशासन की टीम आई हुई थी। उनके सामने ही यह झगड़ा किया। डयूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई पुलिस को दी शिकायत में सरपंच राकेश कुमार बताया कि महेंद्र सिंह द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। इसकी कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं डयूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में चल रही थी। शुक्रवार को उनकी निगरानी में कार्रवाई चल रही थी। उसी दौरान महेंद्र, प्रगट सिंह समेत 5-7 लोग महिला सहित बाइक पर आए। गाड़ी और रिकॉर्ड जलाने की कोशिश शिकायत के अनुसार, आते ही उन्होंने वहां पर सरपंच राकेश कुमार की स्कोर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़े और उसे जलाने की कोशिश की गई। जिसमें अंदर पंचायत का रिकॉर्ड भी पड़ा था। उन्होंने धमकी भी दी कि वह उसे व उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उस वक्त पुलिस भी मौजूद थी, तो प्रगट सिंह व महेंद्र सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उनके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और जान-माल की हानि पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Haryana

हरियाणा DGP का औचक निरीक्षण: 50 किलोमीटर के रास्ते में एक PCR मिली, अब रोजाना अधिकारियों से करेंगे ऑडियो कॉल

हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बुधवार को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के सीमा नाकों को किए औचक निरीक्षण में क्राइम रोकने पर जोर दिया।

Haryana

पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की डेथ मिस्ट्री:SIT ने कब्जे में ली डायरी, मोबाइल-लैपटाप का इंतजार, 7 घंटे जांचा सीन ऑफ क्राइम

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर के मौत मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को देर रात वो डायरी अपने कब्जे में ली है, जिसमें सुसाइड नोट होने की बात का जिक्र किया गया था। पंचकूला एसआईटी की एक टीम डायरी को कब्जे में लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गई थी। जहां पर पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के घर से वो डायरी अपने कब्जे में ली है। डायरी लेने के बाद टीम देर रात को पंचकूला पहुंची है। अभी डायरी में क्या लिखा मिला है, उसका खुलासा नहीं हुआ है। डायरी में मिले दस्तावेज की जांच राइटिंग एक्सपर्ट से करवाने की बात भी कही जा रही है। पंचकूला सेक्टर-4 स्थित मुस्तफा फैमिली के घर पर भी पुलिस ने सात घंटे तक क्राइम सीन को इनवेस्टिगेट किया था। एसआईटी इंचार्ज विक्रम नेहरा के अनुसार अभी तक वो मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिससे अकील अख्तर ने 27 अगस्त को वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। वहीं उसका लैपटॉप भी अभी बरामद होना बाकी है। पंजाब के मलेरकोटला में मुस्तफा फैमिली के द्वारा आज अंतिम दुआ कार्यक्रम रखा गया है। मलेरकोटला आवास पर शनिवार दोपहर बाद 4 बजे क्लेक्टिव प्रेयर की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि मुस्तफा फैमिली के गम में अभी वहां के लोग शरीक नहीं हो पाए थे। ​​​​​​CBI से नहीं मिली हरी झंडी केस CBI को ट्रांसफर करने के लिए हरियाणा सरकार ने इस बारे में केंद्र को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक सीबीआई की ओर से केस को लेकर हरी झंडी नहीं मिली है। वहां से क्लियरेंस आने तक एसआईटी टीम अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है। जांच में अभी परिवार शामिल नहीं इस केस में पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी व अकील अख्तर की पत्नी पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने की FIR दर्ज हो चुकी है। हालांकि अभी तक मुस्तफा फैमिली का कोई सदस्य जांच में शामिल नहीं हुआ है। पूर्व DGP खुद कह चुके हैं कि वे 25 के बाद हर सवाल का जवाब देंगे। 3 पॉइंट में समझिए SIT ने अब तक क्या किया… अब 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला…

Scroll to Top