Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

फरीदाबाद में युवक की हत्या, 3 दोषियों को उम्रकैद:पुरानी रंजिश के चलती मारी थी गोली, कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला

फरीदाबाद में भूपानी थाना क्षेत्र के खेड़ीकला गांव में 7 साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने तीनों दोषियों — गौरव, उमेश और हेमराज — को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही गौरव पर 30 हजार रुपए और उमेश व हेमराज पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 10 मई 2018 का है, जब खेड़ीकला गांव निवासी अशोक (25 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अशोक, गांव निवासी प्रकाश का भतीजा था और खेती-बाड़ी करता था। घटना वाले दिन दोपहर में वह अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और गेलीराम के मकान के पास सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार गौरव और उमेश वहां पहुंचे और अशोक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में पता चला कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी, और इस पूरी साजिश में तीसरा आरोपी हेमराज भी शामिल था। दो गुटों की रंजिश बनी खून की वजह सरकारी वकील रविंद्र गुप्ता ने बताया कि गांव खेड़ीकला लंबे समय से दो गुटों — हेमराज गुट और टेकचंद गुट — में बंटा हुआ है। मृतक अशोक का परिवार टेकचंद गुट से था, जबकि आरोपी हेमराज विपक्षी गुट का सदस्य था। दोनों पक्षों में साल 2015 से विवाद चला आ रहा था। इसी आपसी रंजिश ने धीरे-धीरे हत्या का रूप ले लिया। अदालत का फैसला मामले की जांच पूरी होने और गवाहों के बयानों व साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने माना कि तीनों अभियुक्तों ने साजिश के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अदालत ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और आर्थिक दंड भी लगाया।

Haryana

महिला ने बुजुर्ग पति की हत्या की,VIDEO:सोनीपत में झगड़े के बाद सिर पर ईंट मारी, पड़ोसी ने छत से रिकॉर्ड किया

हरियाणा के सोनीपत में झगड़े के बाद महिला ने पति की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गोहाना के सराय नामदाखां निवासी सुरेश (62) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। रविवार रात को सुरेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सोमवार को दोबारा इनका आपस में झगड़ा हुआ। तभी पूनम ईंट उठा लाई और सुरेश के सिर में मार दी। आवास सुनकर पड़ोसी ने छत से पूनम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुरेश घर के आंगन में पड़ा है। पूनम ने हाथ में ईंट उठाई हुई है। वह बीच-बीच में सुरेश पर वार भी करती है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

यमुनानगर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:ट्रैक क्रॉस करते हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी GRP, मोर्चरी में रखा शव

यमुनानगर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था तभी मालगाड़ी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृत्क की पहचान के लिए तलाशी लेने पर ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। पुलिस द्वारा शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के एरिया में पूछताछ की जा रही है। कटी फटी हालत में मिला शव जीआरपी थाना से मामले के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना प्राप्त हुई थी, कि खजूरी गांव के नजदीक गाल गाड़ी की रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव कटी फटी हालत में ट्रैक पर पड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। देखने में मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। शिनाख्त के लिए किया जा रहा प्रयास पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था उसी समय यह हादसा हुआ है। युवक के शव को कब्जे में लेकर कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

Haryana

Haryana Crime: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, तेजदार हथियारों से गोदा, घरेलू विवाद का है मामला

गोहाना में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को ईंट-पत्थरों व अन्य तेजधार हथियारों से गोदकर मौत के घाट उतारा।

Haryana

गुरुग्राम INS अरावली में समुद्री सुरक्षा पर वर्कशॉप:वाइस एडमिरल सोबती बोले-हिंद महासागर की सुरक्षा प्राथमिकता, 30 देशों के मैरिटाइम एक्सपर्ट पहुंचे

गुरुग्राम में सोमवार को तीन दिवसीय मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। इस वर्कशॉप में 30 देशों के मैरीटाइम एक्सपर्ट्स हिंद महासागर में सेफ्टी की प्लानिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने कहा कि हमें क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, ब्लू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हिंद महासागर में एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि यह सेमीनार रूम समुद्र को आपराधिक गतिविधियों से मुक्त करने के लिए एक वैश्विक सोच का केंद्र बन गया है। आज यहां हमारी सामूहिक उपस्थिति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हम सहयोग और सहभागिता के माध्यम से समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने पर कितना गंभीर है। पांच नवंबर तक चलेगी वर्कशॉप इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) में आयोजित वर्कशॉप 3 से 5 नवंबर तक चलेगी। इस वर्कशॉप में हिंद महासागर में रियल-टाइम कोआर्डिनेशन और इन्फॉर्मेशन शेयरिंग को बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। यह वर्कशॉप भारत की महासागर” नीति का हिस्सा है, जिसका पूरा नाम म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रोस रीजंस है। यानी साझा सुरक्षा और विकास के लिए सामूहिक प्रगति है। इस नीति का मकसद हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच भरोसेमंद सहयोग और इन्फॉर्मेशन शेयरिंग को मजबूती देना है। 30 देशों के एक्सपर्ट पहुंचें पहले के एडिशंस के मुकाबले वर्कशॉप 2025 में कई अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इनमें यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम, रीकेप इन्फॉर्मेशन शेयरिंग सेंटर, रीजनल मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर सिंगापुर और कई प्रमुख शिपिंग कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए), जिबूती कोड ऑफ कंडक्ट, जेद्दा अमेंडमेंट और बिम्सटेक समेत 30 देशों के समुद्री सुरक्षा अधिकारी इस वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं। समुद्री सुरक्षा के लिए भारत आगे नेवी अधिकारियों के मुताबिक मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2025 (MISW) की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। तब से यह कार्यक्रम समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में एक अहम मंच बन गया है, जो ऑपरेशनल स्तर पर देशों के बीच बेहतर संवाद, साझेदारी और इनफॉरमेशन एक्सचेंज को बढ़ावा देता है। समुद्री अपराध रोकने की पहल इसका उद्देश्य समुद्री खतरों जैसे पायरेसी, ड्रग स्मगलिंग, मानव तस्करी और गैरकानूनी मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों को नियंत्रित करना है। भारत इसका प्रतिनिधित्व करता है। वर्कशाप में इस बात पर चर्चा होगी कि कैसे नई टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम्स के इस्तेमाल से समुद्री सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जा सकता है। भारत इस दौरान अपने नेशनल मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन शेयरिंग सेंटर्स की भूमिका की भी जानकारी देगा, जो विभिन्न देशों के साथ मिलकर समुद्री घटनाओं, जहाजों की गतिविधियों और आपात स्थितियों की जानकारी साझा करते हैं। 25 देशों की लाइव फीड आईएनएस अरावली में बने इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) में 25 देशों के 43 मल्टीनेशनल सेंटर की लाइव फीड उपलब्ध होती है। इस सेंटर ने 28 देशों के साथ 76 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संपर्क स्थापित किए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम समेत 15 देशों के इंटरनेशनल लाइजन ऑफिसर्स तैनात हैं, जो 57 समुद्री सुरक्षा संगठनों और 25 साझेदार देशों के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं।

Haryana

Haryana: पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदी महिला, मानसिक तौर पर थी परेशान, हुई मौत

रोहतक शहर की देव कॉलोनी में सोमवार तड़के तीन बजे पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदकर झज्जर की 27 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। वह मानसिक तौर पर परेशान बताई जा रही थी।

Haryana

फरीदाबाद NH 19 पर भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मारी, ग्रिल तोड़कर पलटी ,मूवी देखने जा रहे थे

फरीदाबाद के नेशनल हाईवे पर ओल्ड मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने आग चल रही दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हांलाकि इसमें किसी को कोई चोट नही आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नेशनल हाईवे पर 19 पर रविवार की देर रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हांलाकि इसमें किसी को गंभीर चोट नही आई है। हादसे में एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ियों में लगे एयरबैग के चलते सभी सुरक्षित बच गए। सेक्टर 16 चौकी के पुलिस ASI संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली की तरफ से आ रही सफेद रंग की एक VIRTUS तेज रफ्तार कार ने अपने आगे चल रही I-20 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आगे चल रही I-20 कार डिवाइडर पर ग्रिल को तोड़कर सर्विस रोड पर चली गई । टक्कर मारने वाली सफेद VIRTUS बेकाबू होकर ग्रिल को तोड़कर वही पर पलट गई। पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की VIRTUS कार में दो लड़के बैठे हुए थे। जबकि दूसरी कार I-20 में एक लड़का -लड़की बैठे हुए थे। सभी एक दूसरे को जानते है और करनाल के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि वह यहां पर करणी शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करते है और रात को करीब 10 बजे फिल्म देखने के लिए आए थे। पुलिस ASI संदीप ने बताया कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को वहां से हटाकर ट्रेफिक को सुचारू रूप से चालू कराया । हम इस खबर को आगे अपडेट कर रहे है।

Haryana

पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा: कहा- पार्टी अब परिवार तक सीमित, गुटबाजी ने किया खोखला

संपत सिंह ने लिखा कि कांग्रेस में आज निष्ठा का इनाम दासता है और मतभेद की सजा निष्कासन।

Scroll to Top