हिसार में फंदे पर लटका मिला पेंटर: परिवार आर्थिक रूप से कमजोर, शव लेने नहीं आए; चंदा एकत्रित कर गांव पहुंचाया
यूपी के जिला पीलीभीत निवासी पेंटर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
यूपी के जिला पीलीभीत निवासी पेंटर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
गुरुग्राम के सेक्टर 10 खांडसा में एक बेकाबू बस ने सड़क पर हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार में चल रही इस बस ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन एक कार चालक ने उसका पीछा कर अपनी कार बस के आगे अड़ा दी और उसे रोक लिया। जिस पर नशे में धुत ड्राइवर ने वाहन मालिकों के साथ बदतमीजी की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों के साथ भी वह हाथापाई पर उतर आया। घटना का वीडियो आया सामने इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब खांडसा रोड पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहनों से टकरा गई। तेज रफ्तार से चल रही थी बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और उसने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन कार और मोटरसाइकिल शामिल थे। टक्कर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर जाम लग गया। गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति हादसे में घायल नहीं हुआ। ड्राइवर काे पीछा करके पकड़ा हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन हादसे का शिकार एक कार चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ड्राइवर का पीछा किया। उसने अपनी कार को बस के सामने लाकर उसे रोक दिया। पुलिसकर्मी से भी बदतमीजी की इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ईआरवी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने नशे की हालत में पुलिस के साथ भी बदतमीजी की। उसने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस जांच कर रही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप हैं। बस को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण दक्षिण अमेरिका के बारबाडोस में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरे व अनुभव साझा करते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र, संवाद और साझेदारी की भावना को मजबूत करना है। यह सम्मेलन 6 से 13 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीपीए कॉन्फ्रेंस के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली से भी मुलाकात की। हरविंद्र कल्याण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हमारे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के मार्गदर्शन में 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। बारबाडोस में आयोजित उद्घाटन सत्र में विश्व के कई देशों से आए वक्ताओं और नेताओं के साथ सम्मिलित होना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “द कॉमनवेल्थ – अ ग्लोबल पार्टनर” है, जो हमें यह संदेश देती है कि संवाद, सहयोग और लोकतांत्रिक आदर्शों की साझा भावना के माध्यम से ही हम न्यायपूर्ण और समावेशी विश्व व्यवस्था बना सकते हैं। देर रात रवाना हुए थे हरविंद्र कल्याण, पहले भी साझा की थी जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार, 3 अक्तूबर की देर रात को दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने यात्रा से पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि यह अवसर भारत और हरियाणा के संसदीय मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का होगा। कैरेबियन सागर में बसे बारबाडोस में हो रहा आयोजन बारबाडोस कैरेबियन सागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जो लेसर एंटिल्स द्वीप समूह का हिस्सा है और वेस्टइंडीज का सबसे पूर्वी द्वीप माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सम्मेलन देश की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से जुड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यहां विभिन्न वैश्विक व लोकतांत्रिक मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिन पर बाद में साझा नीतियां तय की जाएंगी। पिछला सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था इससे पहले 67वां कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन 3 से 8 नवंबर 2024 तक ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की संसद और सीपीए शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। उस सम्मेलन में भी कई देशों के प्रतिनिधियों ने संसदीय लोकतंत्र, महिला प्रतिनिधित्व और जनसहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की थी। अब बारबाडोस में हो रहा यह सम्मेलन विश्व स्तर पर संसदीय संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हरियाणा के जिंद में एक शख्स ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंद्र और संदीप काे CIA-2 की टीम गुरुवार को पंजाब लेकर गई। यहां टीम ने आरोपियों से ग्रेनेड वाली जगह की निशानदेही करवाई। साथ ही टीम उस बाइक की तलाश कर रही है, जिस पर आरोपी ग्रेनेड लेने के लिए गए थे। उधर, सूत्रों से पता चला कि इस गैंग के सरगना ने पंजाब के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर 7 अप्रैल की रात को ग्रेनेड से हमला करवाया था। इस मामले में NIA ने यूपी के अमरोहा के सैदूल अमीन व कुरुक्षेत्र के अभिजोत जांगड़ा समेत गिरोह के फरार चल रहे सरगना कुलबीर सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया था। कुलबीर सिद्धू ने बनाया प्लान सूत्रों के मुताबिक, यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने ही इंग्लैंड में कुरुक्षेत्र के पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अपने दूसरे साथी साहिल से मदद मांगी थी, जो कि अमेरिका में बैठा हुआ है। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। सिद्धू-साहिल पर भी केस कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर व संदीप के साथ कुलबीर सिद्धू और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी है। माना यही जा रहा है कि भाजपा नेता के घर पर गिराया गया ग्रेनेड और कुरुक्षेत्र में पकड़ा गया ग्रेनेड दोनों चायना मेड थे। दोनों को एक साथ पाकिस्तान से तस्करी के जरिए मंगवाया गया था। हालांकि जांच के बाद यह सब क्लियर होगा। दोस्त की बाइक पर लेने गए ग्रेनेड वारदात के लिए गुरविंदर और संदीप ने अलग-अलग बाइक का इस्तेमाल किया। लुधियाना-जालंधर के बीच से ग्रेनेड लाने के लिए आरोपियों ने अपने दोस्त की बाइक का इस्तेमाल किया। आरोपी पटियाला से बाइक लेकर गए थे। पुलिस उस बाइक की तलाश भी कर रही है। इसलिए पुलिस उनको बाइक की निशानदेही के लिए पटियाला भी लेकर गई थी। कुरुक्षेत्र अपनी बाइक पर आए ग्रेनेड लाने के बाद आरोपियों ने अपने दोस्त की बाइक उसे वापस कर दी थी। अब गुरविंदर अपनी बाइक (PB11DK 2672) पर संदीप के साथ कुरुक्षेत्र वारदात करने के लिए आ रहा था, लेकिन बीच रास्ते में CIA-2 की टीम ने उनको दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी कब्जे में ले लिया। ये बाइक गुरविंदर की मां के नाम पर है। तलाशी में मिला हेड ग्रेनेड CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद हुई थी। बम निरोधक दस्ते ने खेत में ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया था। इनके पास विदेश से फोन आना था। उसके बाद उनको अपना टारगेट पूरा करना था। इनको किसी ने वेपन भी देने आना था
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रोहतक (पॉक्सो) राज गुप्ता की अदालत ने 53 वर्षीय सत्यनारायण उर्फ बबलू को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
सोनीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एएसजे) नरेंद्र की कोर्ट ने दसवीं कक्षा की एक नाबालिग स्टूडेंट से रेप के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को रेप करने वाले मुख्य आरोपी और उसके मददगार, दोनों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। मामला 13 फरवरी 2024 को सामने आया था, जब पीड़िता की मां ने सोनीपत के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से पानीपत निवासी सूरज से हुई थी। वारदात के दिन यानी 13 फरवरी को जब स्टूडेंट स्कूल जाने के लिए घर से निकली, तो आरोपी सूरज अपने दोस्त मनोज के साथ एक बुलेट बाइक पर स्कूल के बाहर लड़की से मिला। दोनों आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर मुरथल स्थित एक होटल में ले गए। मनोज होटल के बाहर रुका, जबकि सूरज स्टूडेंट को कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया। धमकी और पुलिस में शिकायत रेप करने के बाद, आरोपी स्टूडेंट को स्कूल के बाहर छोड़कर चले गए। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वे उसके परिवार को मार देंगे। स्कूल से फोन आने पर जब मां घर पहुंची, तो उन्होंने बेटी को डरा हुआ पाया। अगले दिन, 14 फरवरी को, मां द्वारा पूछताछ करने पर लड़की ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने सुनाई कठोर सज़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानीपत के रहने वाले मुख्य आरोपी सूरज और षड्यंत्र में शामिल उसके मददगार मनोज (मूलरूप से मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत में हुई। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सज़ा सुनाई। मुख्य आरोपी सूरज को 20 वर्ष कैद के साथ 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और वहीं मददगार मनोज को 20 वर्ष कैद के साथ 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत का यह फैसला नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में शामिल मुख्य अपराधी के साथ-साथ षड्यंत्रकारी को भी समान रूप से दंडित कर सख्त मिसाल कायम करता है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने वीरवार को नाढोड़ी गांव के किसान से लोन पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना के मैनेजर रामफल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।
सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। अभी एसीबी की टीम एएसआई को अपने साथ सीधा थाने से ऑफिस लेकर गई है। वहीं पर उससे पूछताछ की जाएगी और रकम अदायगी की भरपाई करवाएगी। इस दौरान एसीबी ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वीरवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे रानियां थाना में की गई है। एएसआई अनिल कुमार को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए थाने में रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एसीबी से इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने यह कार्रवाई की। अब एसीबी की टीम शुक्रवार सुबह मामले के बारे में पूरी जानकारी व खुलासा करेगी।