Haryana: महज 10 सेकेंड का खेल, विदेश में हरियाणा के युवक को गोली मारने का वीडियो आया सामने
परिवार के मुताबिक गोली मारने वाला युवक रिटायर्ड फौजी है। हालांकि अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
परिवार के मुताबिक गोली मारने वाला युवक रिटायर्ड फौजी है। हालांकि अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
हिसार जिले के डाटा गांव की ओशिन जागलान ने बहरीन में आयोजित तीसरे एशियन यूथ गेम्स में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि से देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन हुआ है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ओशिन ने प्रतियोगिता में 43.38 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा। ओशिन के पिता धर्मेंद्र जागलान ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे गांव का मान बढ़ाया है।ओशिन वर्तमान में रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स अकादमी, मुंबई में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें कोच वीरेंद्र डबास के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। उनका चयन चार बार की ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी सीमा अंतिल की प्रेरणा से हुआ था। ओशिन को बचपन से ही खेलों में रुचि : धर्मेंद्र परिजनों के अनुसार, ओशिन को बचपन से ही खेलों में रुचि थी और उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों और ग्रामीणों ने ओशिन के गुरुजनों और प्रशिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया है, जिनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। गांव डाटा में ओशिन की इस जीत पर जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी के गांव लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। ओशिन की उपलब्धि से गांव के बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हरियाणा के कुछ शहरों में अब भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर शामिल हैं।
कुरुक्षेत्र में SPO के बेटे काे गोली चलाने के मामले में पुलिस हथियार सप्लाई करने के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी निवासी उमरी के रूप में हुई। आरोपी पंजाब के अकाली दल के युवा नेता की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब की जेल से गिरफ्तार किया है। लेफ्टी एक गैंग का सक्रिय शूटर है। थाना कृष्णा गेट में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले किरमिच गांव के प्रिंस ने बताया था कि वह 8 सितंबर को अपने दोस्त वंश, गौरव, प्रीत व अन्य के साथ बाइक पर NIT के पास घूम रहा था। इस दौरान हिमांशु ने उसे इंस्टाग्राम पर कॉल करके धमकाया। अनाज मंडी में मारी गोली कुछ देर वह अपने दोस्तों के साथ नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में आ गया। यहां वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी 4-5 बाइकों पर भीम पंडित, साहिल, पवित्र, बिल्ला, सार्थक शर्मा, आर्यन पंडित व हिमांशु अपने अन्य साथियों के साथ आए। इसी दौरान भीम पंडित ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच CIA-1 को सौंपी गई। 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच करते हुए उनकी टीम ने आरोपी पवित्र नरवाल, साहिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए थे। आगे कार्रवाई करते हुए टीम ने 25 सितंबर को आर्यन उर्फ शटर नवासी बारवा व नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया था। गोविंदवाल जेल में मिला बंद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को असला सप्लाई करने का मुख्य आरोपी अजय पंजाब गोविंदवाल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जिसे उनकी टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। अकाली दल के नेता की हत्या में शामिल लेफ्टी पंजाब के युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डू खेड़ा (33) की करीब 5 साल पहले हुई हत्या के मामले में शामिल था। इसी साल 27 जनवरी को मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने लेफ्टी समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
हरियाणा के मौसम में बदलाव आने लगा है।
फरीदाबाद में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से जान गंवाने वाले एक बिजलीकर्मी के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार देर रात पलवल डीसी निवास पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन फरीदाबाद पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने से नाराज थे। जानकारी के अनुसार, जिले के रजोलका गांव निवासी बबलू फरीदाबाद में ठेकेदार अखिल के पास बिजली विभाग में काम करता था। फरीदाबाद के मवई गांव के पास ठेकेदार ने कथित तौर पर बबलू को जबरन बिजली के खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत इसी दौरान अचानक बिजली के तारों में करंट आ गया, जिससे बबलू को करंट लगा और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद बबलू का करीब दस दिन तक फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चला। बाद में उसे दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन बोले-पुलिस ने नहीं की कार्रवाई मृतक के मौसा ताराचंद ने बताया कि यह हादसा ठेकेदार अखिल और बिजली निगम के जेई की लापरवाही के कारण हुआ है। ताराचंद ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। डीएसपी के आश्वासन के बाद मान परिजन पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर परिजनों ने पलवल में डीसी निवास पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर वहां से चले गए।
सोनीपत के खरखौदा में कभी गहरी दोस्ती में बंधे दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को तबाह कर दिया। पांच साल पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को फिर खून बहा दिया।
बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मूल रूप से झज्जर की रहनिया कालोनी व हाल में रेवाड़ी के विकास नगर निवासी आशीष उर्फ गोलू को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी गैंग के सदस्यों को वित्तीय मदद करता था। उसने ही दो दिन पहले पकड़े गए गैंग के सदस्य के खाते में भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए पैसे डलवाए थे। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आशीष पर थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई है। 22 मई 2025 से शुरू हुई रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारियां मामले की शुरुआत 22 मई 2025 को हुई थी जब गैंगस्टर रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण गैंग के सदस्य सौलधा निवासी विजय और राजस्थान के धौलपुर निवासी रामदत्त को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। तफ्तीश के दौरान गैंग के कई और सदस्यों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें विक्रम, नीरज, सुनील, शुभम, हैप्पी और हिमांशु शामिल हैं। आरोपी ने सीडीएम मशीन से भेजे थे रुपए एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने सदस्यों को फाइनेंस करने के लिए रुपए भेजे थे। आरोपी आशीष उर्फ गोलू ने गैंग के सदस्य सोनीपत के पीपली खेड़ा निवासी हैप्पी के खाते में भिवानी के घंटाघर चौक स्थित सीडीएम मशीन के माध्यम से रुपए जमा करवाए थे। यह लेन-देन गैंग के वित्तीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य हथियारों की खरीद और गैंग गतिविधियों को जारी रखना था। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों को भी भेजे थे रुपए एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया था कि हैप्पी ने यह राशि गैंग के सदस्य सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के गांव काहनी निवासी रविंद्र को दी थी, जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग की थी। इस मामले में इन दोनों आरोपियों का गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस एनकाउंटर हो चुका है। एसटीएफ प्रभारी राकेश का कहना है कि आरोपी आशीष उर्फ गोलू से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और गैंग के वित्तीय व हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। एसटीएफ इस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि गैंगस्टर रोहित गोदारा नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पंचकूला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) शुक्रवार को मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुंची।
सिरसा जिले के गांव कागदाना में गंभीर पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों ने जलघर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला और अपना धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जलघर की डिग्गियां खाली पड़ी हैं और पानी की मोटर भी खराब है, जिसके कारण घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे थे। पानी की कमी से दिनचर्या प्रभावित उन्होंने बताया कि खेतों में काम का समय चल रहा है, ऐसे में ग्रामीण महिलाओं को पहले पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है और फिर वे खेतों में काम पर जा पाती हैं। पानी की कमी से उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार और जेई अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मोटर ठीक करवाने और पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और धरना स्थगित कर दिया। यह लोग रहे धरने पर मौजूद धरने पर बैठे ग्रामीणों में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र बैनीवाल, डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, नरसी घोटड, कालू खान, बूथ प्रधान भाजपा चंद्रभान शर्मा, राजकुमार गैदर, विकास बैनीवाल, कामरेड ओमप्रकाश बैनीवाल, पंचायत सदस्य अकबर खान, पूर्व कानूनगो राकेश शर्मा, सुरजीत कूकना, राजपाल सोनी, पूर्व उप सरपंच तुलसीराम शर्मा, रवींद्र बैनीवाल, लीलाधर गढ़वाल, शेर सिंह शर्मा, मदन लाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक सदस्य हरिसिंह घोटड, पंचायत सदस्य अरविंद्र गैदर, पंचायत सदस्य होशियार सिंह, कपिल सुथार, डॉ. हनुमान गढ़वाल, रणजीत गैदर और पवन मांजू सहित कई ग्रामीण शामिल थे।