Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

समालखा में मनाया गया शहीदी दिवस:पुराना बस अड्डा अब शहीदी चौक, छोटे बच्चों ने किया प्रतिमा का अनावरण

पानीपत जिले की समालखा में जनता सरकार मोर्चा की देखरेख मे बीते कल (रविवार) को शहीदी दिवस मनाया गया। शहर के पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे मोर्चा द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक पर छोटे छोटे बच्चो के कर कमलो से शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। जनता सरकार मोर्चा ने शहर के मुख्य चौक को शहीद चौक का नाम भी दिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शहीदों की प्रतिमा के अनावरण समारोह मे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविद्, व्यापारियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भविष्य के प्रेरणा हैं शहीद इस मौके पर जनता सरकार मोर्चा के संस्थापक सदस्य रविन्द्र भारतीय ने कहा कि शहीद केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा हैं। आज भले ही भगत सिंह हर दिल और हर भावना में जीवित हैं, लेकिन उनकी क्रांतिकारी विचारधारा और संघर्षमयी सोच को युवाओं के दिमाग और जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ समालखा के मैन चौक का नाम “शहीदी चौक” रखा गया। ताकि जब भी कोई यहां से गुजरे तो उसे बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिल सके। जनता सरकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रतिमा अनावरण नहीं, बल्कि विचारों के पुनर्जीवन का एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों का सपना था एक ऐसा भारत जहां समानता, न्याय और स्वतंत्रता हर नागरिक का अधिकार हो। मोदी सरकार पर बोला हमला रवींद्र भारतीय ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूंजीवाद और सामंतवाद की कठपुतली सरकार ने इस देश की महान धरोहर सोनम वांगचुक को NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जैसी संगीन धाराओं में गिरफ्तार करके ये साबित किया है कि इस देश से लोकतंत्र समाप्त हो चुका है इसे जनता सरकार मोर्चा के साथी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Haryana

हरियाणा की डिजिटल उड़ान: लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, सीएम सैनी ने लॉन्च किया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम

हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Haryana

कैथल में राइस मिल पर मार्केट कमेटी टीम की रेड:24 हजार 500 का जुर्माना वसूला, 200 क्विंटल धान का अवैध स्टॉक मिला

कैथल में तितरम मोड़ स्थित एक राइस मिल में मार्केट कमेटी की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान मिल में बिना गेटपास का 200 क्विंटल पीआर धान बरामद हुई। जिसे अवैध तरीके से मिल में स्टॉक किया गया था। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मिल के मालिक से मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। साथ ही मिल के संचालक को चेतावनी दी गई कि आइंदा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के पास पहुंची सूचना मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तितरम मोड़ के पास श्री गणेश राइस मिल में बिना गेट पास के पीआर धान ले जाई जा रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मिलों में गड़बड़ रोकने को लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 200 क्विंटल पीआर धान मिली जांच में सामने आया कि 200 क्विंटल पीआर धान मार्केट फीस चोरी कर मिल में स्टॉक की गई थी। मिलर्स से मौके पर मार्केट फीस व पेनल्टी सहित 24 हजार 500 रुपए भरवाए गए। कमेटी सचिव ने कहा कि आगे भी लगातार इस तरह की जांच जारी रहेगी। यदि कहीं पर मार्केट फीस चोरी का खेल मिलता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मिल संचालकों को चेताया कि नियम के अनुसार ही काम करें। अगर नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana Crime: बीड़ी देने से किया मना तो बदमाशों ने शख्स पर कर दिया हमला, पेट में घोंपा चाकू, हालत नाजुक

बहादुरगढ़ में एक शख्स पर बदमाशों ने इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने बदमाशों को बीड़ी देने से मना कर दिया।

Haryana

तहसीलों में पेपरलेस कार्य आज से शुरू:तोशाम में मंत्री श्रुति, भिवानी MLA सर्राफ, लोहारू में जेपी दलाल, बवानीखेड़ा में कपूर वाल्मीकि मुख्यातिथि

भिवानी में आज पेपरलेस रजिस्ट्री, पैमाइश और व्हाट्सएप चेटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली की शुरुआत की जाएगी। राजस्व विभाग कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रदेश में नई पहल शुरु करने जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे। इसी कड़ी में तोशाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं भिवानी जिला मुख्यालय पर पंचायत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि होंगे तथा लोहारू में पूर्व मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार से बवानीखेड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक कूपर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।

Haryana

स्कूल में क्रूरता: मासूम को पैर बांध उल्टा लटकाया, फिर बेरहमी से पीटा; टीचर ने इसलिए दिलाई दिल दहलाने वाली सजा

पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा के सात साल के मासूम ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने सजा देने के लिए स्कूल के वैन चालक से उसे पिटवा दिया।

Haryana

बहादुरगढ़ में UP निवासी फैक्ट्री वर्कर पर जानलेवा हमला:मोबाइल लूटा, विरोध करने पर चाकू मारकर पेट में ही छोड़ा, देवीलाल पार्क के पास वारदात

बहादुरगढ़ शहर में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार देर रात मंथन ट्रांसपोर्ट में कार्यरत एक हेल्पर पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर मोबाइल फोन छीन लिया। गंभीर हालत में घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान UP के जिला हरदोई के गांव गौरिया निवासी नंदलाल का रहने वाला है और बहादुरगढ़ के लक्ष्मी नगर की गली नं. 3 में रहता है। नंदलाल मंथन ट्रांसपोर्ट में हेल्पर का काम करता है। उसने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर वह ऑफिस से लौटते समय मेट्रो पिलर नंबर 901 के पास, सेक्टर-6 के गेट और देवीलाल पार्क के सामने खड़ा था। पहले बीड़ी मांग, मना करने पर चाकू मारा इसी दौरान पीछे से आए दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पहले उससे बीड़ी मांगी। जब उसने मना किया तो एक बदमाश ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया, जबकि दूसरा उसकी जेब से वीवो मोबाइल निकालने लगा। नंदलाल ने विरोध किया तो बदमाश ने हाथ में लिया चाकू उसके पेट में घोंप दिया। चाकू को पेट में ही फंसा छोड़कर बदमाश उसका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। साथी कर्मचारियों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया घायल नंदलाल किसी तरह ऑफिस तक पहुंचा। वहां मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन पेट में गहरे जख्म हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। नंदलाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana

माता रानी के गीतों पर बीजेपी MLA ने किया डांस:फरीदाबाद NIT 5 में नवरात्रों को लेकर हुआ जागरण, 6 मिनट तक नाचे

फरीदाबाद की बड़खल सीट से बीजेपी विधायक धनेश अदलखा एनआईटी 5 में आयोजित माता के जागरण में माता के गीतों पर जमकर डांस करते हुए हुए नजर आए। विधायक के नाचने का वीडियो भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी के द्वारा श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन आयोजित किया गया था । जिसमें विधायक ने खाटूश्याम के गीतों पर डांस किया था। जागरण में जमकर किया डांस विधायक धनेश अद्लखा के डांस का ये वीडियो 26 सिंतबर की शाम का है। जहां पर वो एनआईटी 5 में आयोजित माता रानी के जागरण में पहुंचे थे। नवरात्रों को लेकर इस जागरण का आयोजन किया गया था। जागरण में माता रानी के गीतों पर विधायक अपने आपको डांस करने से रोक नही पाए। इस दौरान उन्होंने लगातार करीब 6 मिनट तक डांस किया। विधायक से डांस करने के दौरान उनके साथी भी नाचते हुए नजर आए। खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन में भी किया डांस 7 महीने पहले श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन में गीतों पर विधायक धनेश अदलखा डांस करते हुए नजर आए थे। उस समय नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर बनी प्रवीण जोशी ने श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया था। संकीर्तन में विधायक को उसके समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर डांस कराया था। शहर में विधायक के डांस की उस समय खूब चर्चा हुई थी। त्रिखा की जगह अदलखा को मिला था टिकट धनेश अदलखा फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में उनको पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की टिकट काटकर विधानसभा चुनाव टिकट दिया गया। धनेश अदलखा ने पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप के बेटे और कांग्रेस के उम्मीदवार विजय प्रताप को हराया था। करीब पिछले 25 सालों से वह हरियाणा की राजनीति से जुड़े हुए है। हरियाणा राज्य फार्मेसी के चेयरमैन रहे धनेश अदलखा पूर्व में हरियाणा राज्य फार्मेसी के चेयरमैन रह चुके है। धनेश अदलखा पर उनके कार्यकाल के दौरान काउंसिल में भष्ट्राचार के आरोप लगे थे। हांलाकि बाद में पूर्व सीएम मनोहर लाल की तरफ से उनको क्लीन चिट मिल गई थी।

Haryana

बहादुरगढ़ में 6 सेक्टरों को जोड़ने वाली सड़क बनेगी:200 फुटा मास्टर रोड पर 3.51 करोड़ की राशि होगी खर्च, सरकार ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

बहादुरगढ़ में 6 सेक्टरों को जोड़ने वाली 200 फुटा मास्टर रोड का पुन निर्माण किया जाएगा। पांच साल से जर्जर इस सड़क को चकाचक करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(HSVP) की ओर से 3.51 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। HSVP मुख्यालय की ओर से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके इस सड़क को बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में शुमार बहादुरगढ़ की मास्टर रोड जल्द ही नई शक्ल में दिखाई देगी। दिल्ली-हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जुड़ा यह शहर न केवल औद्योगिक पहचान रखता है, बल्कि यहां HSVP द्वारा कई आवासीय सेक्टर विकसित किए गए हैं। इनमें सेक्टर 2, 6, 7, 9, 9ए, 10, 11, 12 और 13 प्रमुख हैं, जहां आंतरिक सड़कों, सेक्टर डिवाइडिंग रोड और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया गया है। वर्ष 2019 में बनाई गई थी सड़क हो चुकी जर्जर शहर के सेक्टर-5/15, 4/4ए और 3ए/3बी को जोड़ने वाली सेक्टर डिवाइडिंग रोड वर्ष 2019 में बनाई गई थी। लेकिन समय के साथ इस मास्टर रोड की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे न केवल आवागमन में बाधा बन रही हैं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा कर रही हैं। यही कारण है कि इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई प्राइवेट कालोनियां हैं इस रोड पर इस मास्टर रोड पर ओमेक्स, केएलजे, आरपीएस, फोर्टेशिया समेत कई प्राइवेट कालोनियां पड़ती हैं। यहां पर हजारों लोग रहते हैं। यहां के निवासियों और स्थानीय संगठनों की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों में उठाई जाती रही हैं। खराब सड़क की वजह से सेक्टरवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। अब सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मास्टर रोड की विशेष मरम्मत के लिए 3.51 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। सड़क बनने से आवागमन होगा सुगम HSVP के SDO कृष्ण मालिक ने जानकारी दी कि यह सड़क छह सेक्टरों को आपस में जोड़ेगी और इसके बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके बाद काम आरंभ कर दिया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता को लेकर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि भविष्य में इसकी हालत जल्दी न बिगड़े।

Haryana

इस दिन हरियाणा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह: विशाल रैली को करेंगे संबोधित,  प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी का कहना है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम अब विशाल रैली के रूप में ही होगा।

Scroll to Top