Saturday, September 21, 2024
More

    Latest Posts

    सत्र में बोले अनिल विज, भारतीय स्वास्थ्य मापदंडों के अनुकूल बना दी जाएंगी हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाएं | ActionPunjab


    ब्यूरोः हरियाणा विधानसभा सत्र का दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। हरियाणा विधानसभा की बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने हलके से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल पूछा था। 

    इस पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगले तीन साल में हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीय स्वास्थ्य मापदंडों के अनुकूल बना दिया जाएगा। वर्तमान में भारतीय स्वास्थ्य मापदंडों के अनुसार हरियाणा में 164 CHC, 186 प्राइमरी हेल्थ सेंटर और 4024 हेल्थ सेंटर की जरूरत है।

    विज ने कहा कि साल 2024- 25 के बजट में उन्होंने हरियाणा सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीय मापदंडों के अनुकूल बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। अगले 2 साल में स्वास्थ्य व्यवस्था में कमियों को दूर करने की रहेगी. उन इलाकों में भी स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे जहां पर भारतीय जनता पार्टी का विधायक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का एक सर्वे करवाया है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सभी कमियां, डॉक्टरों की कमियां आदि की जानकारी एक क्लिक से कंप्यूटर पर मिल जाती है।


    actionpunjab
    Author: actionpunjab

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.